×

IND VS AUS: पांच बड़े रिकॉर्ड्स, जिसे सिडनी टेस्ट में चकनाचूर कर देंगे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में गेंद से कहर बरपा रहे हैं. वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah May break five big records in Sydney: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कहर बरपा रहे हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. जसप्रीत बुमराह सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में पांच बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं.

Jasprit Bumrah Test
(Image credit- Jasprit Bumrah x)

01. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

बॉर्डर-गावस्कर के एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है. हरभजन सिंह ने 2001-02 में 32 विकेट चटकाए थे. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में 30 विकेट ले चुके हैं. तीन विकेट लेते ही वह हरभजन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

Jasprit Bumrah records
(Image credit- BCCI X)

02. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है. बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 30 विकेट चटकाए हैं. सिडनी टेस्ट में छह विकेट लेते ही वह बी. एस चंद्रशेखर (35 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 1972-73 में यह कारनामा किया था.

Jasprit Bumrah
(Image credit- ICC X)

TRENDING NOW

03. कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे बुमराह

जसप्रीत बुमराह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी बनने के रिकॉर्ड से तीन विकेट दूर हैं. तीन विकेट लेते ही वह कपिल देव (32) को पीछे छोड़ देंगे. कपिल देव ने 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था.

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

04. वसीम अकरम का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट में अगर चार विकेट लेते हैं, वह वसीम अकरम (146 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए SENA (South Africa, England, NewZealand Australia) देश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे. सात विकेट के साथ बुमराह SENA देश के खिलाफ 150 विकेट लेने वाले बुमराह पहले एशियाई गेंदबाज होंगे.

Bumrah taking a Test wicket
Jasprit Bumrah

05. 450 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले आठवें भारतीय

जसप्रीत बुमराह के नाम 441 इंटरनेशनल विकेट है. नौ विकेट लेते ही वह 450 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह भारत के आठवें गेंदबाज बन जाएंगे. अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ यह कारनामा कर चुके हैं.

trending this week