×

IND vs AUS: मेलबर्न में बुरी तरह फेल हुई टीम इंडिया, हार के ये रहे 5 विलेन

5 Villains of Indian Team Defeat: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न टेस्ट समाप्त हो गया है. इस मुकाबले में कंगारू टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 184 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी. मेलबर्न में टीम इंडिया की कई कमजोरी सामने नजर आई. हम आपको उन 5 बड़े कारणों...

Indian Team

Indian Team

5 Villains of Indian Team Defeat: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न टेस्ट समाप्त हो गया है. इस मुकाबले में कंगारू टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 184 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी. मेलबर्न में टीम इंडिया की कई कमजोरी सामने नजर आई. हम आपको उन 5 बड़े कारणों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Rohit batting during a Test match

मेलबर्न टेस्ट में हार की एक बड़ी वजह टीम के कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो रहा. रोहित का बल्ला मुकाबले की दोनों पारियों में बिल्कुल नहीं चला. पहली पारी में हिटमैन सिर्फ 3 और दूसरी पारी में 9 रन बनाकर आउट हुए. रोहित के खराब फॉर्म का दवाब पूरी टीम पर पड़ा और भारतीय टीम इस प्रेशर से निकल नहीं पाई. रोहित के खराब फॉर्म और मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद उनके करियर पर भी तलवार लटकी हुई है.

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और फैंस के चहेते विराट कोहली भी मेलबर्न टेस्ट में फेल रहे. कोहली ने पहली पारी में हालांकि थोड़ा संघर्ष किया था और 36 रन बनाए थे. हालांकि जब टीम इंडिया को दूसरी पारी में कोहली के बल्ले से रन की बहुत जरूरत थी उस वक्त कोहली का बल्ला नहीं चला और वह दूसरी पारी मे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

Pant batting during a Test match

TRENDING NOW

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के लिए दोनो पारियों में सेट हो गए थे. पंत ने भारत के लिए पहली पारी में 28 तो दूसरी पारी में 30 रन बनाए. हालांकि दोनों ही पारी में पंत के अंदर धैर्य की कमी नजर आई और वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट देकर चले गए. पंत के विकेट के बाद उनके धैर्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Rahul batting during a Test match

मेलबर्न के मैदान पर केएल राहुल भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल ने पहली पारी में 24 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए. राहुल के फ्लॉप शो की वजह से टीम काफी प्रेशर में आ गई थी.

मेलबर्न टेस्ट में हार की एक बड़ी वजह नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड के बीच हुई आखिरी विकेट की साझेदारी भी रही. दोनों ने मिलकर 50 रन से ज्यादा की साझेदारी निभाई. भारतीय गेंदबाज कंगारू टीम की इस आखिरी जोड़ी जल्दी आउट नहीं कर पाया. इस जोड़ी की साझेदारी के दमपर ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 340 रन का बड़ा लक्ष्य दिया. जिसके सामने भारतीय टीम महज 155 रन पर ढेर हो गई.

trending this week