×

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी को किया टीम से बाहर, सैम कोनसटास करेंगे डेब्यू?

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर नाथन मैकस्वीनी को ड्रॉप कर दिया है. मैकस्वीनी अभी तक खेले गए तीनों टेस्ट मैचों में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Published: Dec 20, 2024, 09:21 AM (IST)
Edited: Dec 20, 2024, 11:50 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इस ओपनर को टीम में जगह नहीं दी गई है. मैकस्वीनी को इस सीरीज से पहले ही टीम में शामिल किया गया था.

ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक 25 वर्षीय इस बल्लेबाज की जगह बिग बैश लीग में शानदार हाफ सेंचुरी लगाने वाले किशोर सैम कॉन्सटस को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

यह 19 वर्षीय इस कॉन्सटस ने इस साल अभी तक तीन सेंचुरी लगाई हैं. और वह लगातार टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने का दावा ठोक रहे थे. हाल ही में बिग बैश लीग में वह सिडनी थंडर्स के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बने थे. उन्होंने सिर्फ 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी.

मैकस्वीनी के लिए भारत के खिलाफ सीरीज अच्छी नहीं रही है. छह पारियों में वह एक बार भी हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं.

मैकस्वीनी न सिर्फ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं बल्कि उनका स्ट्राइक-रेट भी परेशानी का सबब है. इसके बाद ऐसा लग रहा है जोश इंग्लिश को भी काउंटर-अटैक के लिए 11 में शामिल किया जा सकता है.

मैकस्वीनी अपने फर्स्ट-क्लास करियर में ओपनर नहीं रहे हैं. शेफील्ड शील्ड में वह नंबर तीन या चार पर खेलते रहे हैं. ज्यादातर वक्त उन्होंने मिडल-ऑर्डर में ही बल्लेबाजी की है.

TRENDING NOW

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. भारत ने पर्थ में सीरीज का पहला मैच जीता था. वहीं ऐडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी. ब्रिसबेन में खेला गया सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ रहा था.