This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BBL: डेविड वॉर्नर की टीम के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, BGT में जगह बनाते-बनाते रह गया
सैम कॉन्सटस… की उम्र 19 साल है. लेकिन अपने पहले ही मैच में उन्होंने धमाका कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नमेंट बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स में हाफ सेंचुरी लगा दी. वह इस टूर्नमेंट सिडनी थंडर्स की ओर से सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगान वाले बल्लेबाज बन गए. सिडनी थंडर्स का इस टूर्नमेंट...
Written by Bharat Malhotra
Published: Dec 17, 2024, 08:38 PM (IST)
Edited: Dec 17, 2024, 08:38 PM (IST)

सैम कॉन्सटस… की उम्र 19 साल है. लेकिन अपने पहले ही मैच में उन्होंने धमाका कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नमेंट बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स में हाफ सेंचुरी लगा दी. वह इस टूर्नमेंट सिडनी थंडर्स की ओर से सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगान वाले बल्लेबाज बन गए. सिडनी थंडर्स का इस टूर्नमेंट में यह पहला मैच था.
थंडर्स के सामने 183 रन का लक्ष्य था. कॉन्सटस ने अपनी पारी की शुरुआत मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर चौका लगाकर की. इस ओवर में उन्होंने कुल तीन चौके लगाए. टीम के नए कप्तान डेविड वॉर्नर तो अगले ही ओवर में आउट हो गए. कॉन्टस ने जेम्स बेजली के अगले ओवर में आक्रमक रुख अपनाया. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर स्कूप से चौका लगाया. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया. और ओवर का अंत उन्होंने लगातार चौकों से किया. पहली 11 गेंदों पर वह 27 रन बना चुके थे.
19 years. 76 days.
— KFC Big Bash League (@BBL) December 17, 2024
Sam Konstas! #BBL14 pic.twitter.com/GtbqLqtevm
गेंदबाज बदते रहे लेकिन कॉन्सटस की बल्लेबाजी का रुख नहीं बदला. कॉन्सटस ने छक्का लगाकर अपना स्कोर आगे बढ़या. कॉन्सटस ने इसी ओवर में दो रन बटोरकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. यह सिडनी थंडर्स के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज लगाई गई हाफ सेंचुरी थी. इसके साथ ही वह बिग बैश लीग के इतिहास में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए. उनकी उम्र सिर्फ 19 साल 76 दिन रही. इसी सीजन की शुरुआत में उन्होंने फर्स्ट-क्लास में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी. वह रिकी पोंटिंग के बाद एक ही शेफील्ड शील्ड में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने.
Fastest fifty in Thunder history ON DEBUT 😱
— KFC Big Bash League (@BBL) December 17, 2024
Sam Konstas brings up the milestone off 20 balls! #BBL14 pic.twitter.com/Wq6xmQH78j
फर्स्ट-क्लास में उनकी शुरुआती कामयाबी के बाद कॉन्सटस का नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उस्मान ख्वाजा के साथी के तौर पर चल रहा था. हालांकि उनकी जगह नाथन मैकस्वीनी को ओपनर चुना गया. उन्होंने अभी तक पांच पारियों में 39 रन बनाए हैं.
TRENDING NOW
कॉन्सटस हालांकि अर्धशतक जमाने के बाद अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए. वह 56 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर LBW हो गए. सिडन थंडर्स ने मुकाबला दो गेंद बाकी रहते दो विकेट से जीत लिया. डेनियल सेम्स ने 18 गेंद पर 42 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
