×

देवदत्त पडिकक्ल ने जीता दिल, ऑस्ट्रेलिया में छोटे बच्चे को दिलाया बैट

वाह देवदत्त पडिक्कल वाह. यह बात आप जानेंगे तो आपको खुशी होगी. इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में एक छोटे बच्चे को क्रिकेट बैट और सामान खरीदकर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 07, 2025, 03:27 PM (IST)
Edited: Jan 07, 2025, 03:27 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल ने 7 जनवरी, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाली स्टोरी शेयर की. पडिक्कल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के सामान की एक दुकान पर उन्होंने एक नन्हे फैन को कुछ उपकरण खरीदकर दिए थे.

24 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक ऑस्ट्रेलियाई बच्चे के बारे में बताया जो बड़ी बेसब्री से एक नए बैट और गियर तलाश रहा था. इसे देखकर पडिक्कल भावुक हो गए और उन्हें अपने बचपन की याद आ गई. पडिक्कल ने इस लम्हे को और भी खास बना दिया. उन्होंने उस बच्चे के क्रिकेट उपकरणों के लिए पैसा दिया.

भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा की. और लिखा-
‘इस छोटे से बच्चे को आज क्रिकेट स्टोर पर देखा. वह अपनी मां के साथ था. वह नए बैट और अन्य उपकरणों को तलाश रहा था. इसे देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई कि स्टोर पर इस तरह के दिन कितने यादगार हुआ करते थे. मैंने उसे ऑफर किया कि वह जो चाहे खरीद सकता है. ताकि उसका यह दिन और भी खास बनाया जा सके.’

शुभमन गिल और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में खेले थे. पर्थ टेस्ट में खेले गए इस मैच की पहली पारी में वह खाता नहीं खोल पाए और दूसरी में उन्होंने 25 रन बनाए. भारत ने उस मैच में 295 रन से जीत हासिल की थी.

TRENDING NOW

इसके बाद पडिक्कल को सीरीज के बाकी मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया ने बाकी के चार में से तीन मुकाबले जीते.