×

युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा कमाई में कौन है किससे आगे? यहां जानिए दोनों की नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की चर्चा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. तलाक की चर्चाओं के बीच फैंस के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कमाई के मामले में कौन किससे आगे हैं. हम...

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की चर्चा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. तलाक की चर्चाओं के बीच फैंस के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कमाई के मामले में कौन किससे आगे हैं. हम आपको आज बताएंगे युजवेद्र चहल और धनश्री वर्मा की नेटवर्थ कितनी है और कौन किससे ज्यादा अमीर है.

भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चहल की हर साल की औसतन कमाई 7-8 करोड़ रुपये हैं.

युजवेंद्र चहल के पास लगभाग 45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. वहीं इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद चहल को 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. ऐसे में चहल की इनकम इस साल काफी बढ़ने वाली भी है.

TRENDING NOW

इन कमाई के अलावा चहल कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते हैं वहीं बिजनेस से भी चहल की अच्छी कमाई होती है. चहल क्रिकेट के अलावा भी कई क्षेत्र से पैसे की कमाई करते हैं.

दूसरी ओर चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी हर साल करोड़ों रुपये कमाती हैं. धनश्री वर्मा पेशे से डेंटिस्ट हैं और वह कोरियोग्रॉफी का भी काम करती हैं.

हर साल धनश्री सोशल मीडिया से करोड़ों कमाती हैं. वह यूट्यूब की बड़ी पर्सनालिटी भी हैं. वह अपने चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और कोरियोग्रॉफी के जरिए काफी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार धनश्री के पास लगभग 24 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

trending this week