×

टेस्ट पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रने बनाने वाले बैटर्स, जायसवाल ने किया कमाल

Most Runs in First Over of Test: टेस्ट में आमतौर पर बल्लेबाज संयम और धीमी बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो इस फॉर्मेट में भी पहली गेंद से बल्लेबाजी में प्रहार करते हैं. हम आपको उन खिलाड़ियों को बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन...

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Most Runs in First Over of Test: टेस्ट में आमतौर पर बल्लेबाज संयम और धीमी बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो इस फॉर्मेट में भी पहली गेंद से बल्लेबाजी में प्रहार करते हैं. हम आपको उन खिलाड़ियों को बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1. माइकल स्लेटर (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल स्लेटर ने साल 2001 में बल्ले से धमाका किया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के पहले ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बना दिए थे.

Gayle scoring a Test ton

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2012 में एंटीगुआ टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. गेल ने इस टेस्ट में पहले ओवर में 16 रन बनाए थे.

TRENDING NOW

3. ओसाडा फर्नांडो (श्रीलंका)

श्रीलंका के खिलाड़ी ओसाडा फर्नांडो ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की थी. इस टेस्ट के पहले ओवर में फर्नांडो ने 16 रन ठोके थे. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला मीरपुर में खेला गया था.

Yashasvi-Jaiswal

4. यशस्वी जायसवाल (भारत)

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले ओवर में धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की. सिडनी में खेले गए मुकाबले में जायसवाल ने स्टार्क की गेंद पर 4 चौके लगाए. जायसवाल ने इस ओवर में 16 रन ठोके.

Rohit batting during a Test match

5. रोहित शर्मा (भारत)

भारत के दूसरे खिलाड़ी की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस द्वारा फेंके गए पारी के पहले ओवर में 13 रन जड़े थे. जायसवाल अब रोहित से भी आगे निकल गए हैं.

trending this week