×

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

Most Wickets in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हम आपको इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. 1. हरभजन सिंह (भारत) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज हरभजन...

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Most Wickets in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हम आपको इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं.

Harbhajan taking a wicket during a Test match

1. हरभजन सिंह (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. हरभजन ने 2000-01 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट झटके थे. हरभजन सिंह ने यह विकेट 3 मैच की 6 पारियों में हासिल किए थे.

2. जसप्रीत बुमराह (भारत)

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट झटक लिए हैं. बुमराह ने 5 टेस्ट की 9 पारियों में इतने विकेट लिए हैं. बुमराह अगर सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 1 भी विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

Ashwin bowling during a Test match

TRENDING NOW

3. रविचंद्रन अश्विन (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2012-13 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी थी. अश्विन ने इस सीरीज में 4 मैच खेले थे. इन 4 मैच की 8 पारियों में अश्विन ने 29 विकेट अपने नाम किए थे.

4. बेन हिल्फेनास (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रलिया के पूर्व तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनास ने 2011-12 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 4 मैच की 8 पारियों में 27 विकेट झटके थे.

Kumble during a Test match

5. अनिल कुंबले (भारत)

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. कुंबले ने 2004-05 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी. इस सीरीज के 4 मैच की 8 पारियों में कुंबले ने 27 कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया था.

trending this week