This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
न पंड्या, न गिल… यह स्टार होगा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का उपकप्तान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट की मानें तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है.
Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 07, 2025, 11:02 AM (IST)
Edited: Jan 07, 2025, 11:02 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला कर लिया है. यह जानकारी अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के हवाले से सामने आ रही है.
खबर के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी. लेकिन बुमराह को उपकप्तान बनाया जाएगा. सिलेक्टर्स को उम्मीद है कि बुमराह इस टूर्नमेंट तक चोट से उबर जाएंगे.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा है कि टूर्नमेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को 12 जनवरी तक अपनी पहली टीम जमा करानी होगी. हालांकि 13 फरवरी तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. टूर्नमेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. 2017 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी खेली जा रही है. तब पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था.
TRENDING NOW
भारतीय टीम में उपकप्तान की भूमिका को लेकर कशमकश लगातार चल होता आ रहा है. भारतीय टीम ने साल 2024 में सिर्फ तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. और उन तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंची थी.
