×

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के घर की अनदेखी तस्वीरें

भारत और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के आलीशान घर की खास तस्वीरों पर डालते हैं नजर. चहल और धनश्री वर्मा के संबंधों पर खूब चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो सकता है. और इस बीच चहल के घर की...

Yuzvendra Chahal House Pictures

भारत और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के आलीशान घर की खास तस्वीरों पर डालते हैं नजर. चहल और धनश्री वर्मा के संबंधों पर खूब चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो सकता है. और इस बीच चहल के घर की भी खूब चर्चा हो रही है.

अपने माता-पिता और पत्नी के साथ युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल गुरुग्राम में रहते हैं. वैसे वह हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं. भारतीय स्पिनर अपने माता-पिता के काफी करीब हैं. और अकसर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं.

पैट्स से है प्यार

युजवेंद्र चहल को अपने पैट्स से बहुत प्यार है. जब भी वह घर पर होते हैं तो उनके साथ काफी वक्त बिताते हैं.

TRENDING NOW

इनाम बेशुमार

युजवेंद्र चहल को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई ट्रॉफियां मिली हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस तस्वीर में चहल के पिता के गले में वर्ल्ड कप 2024 का मेडल है.

मां की गोद जैसा सुख कहीं नहीं

इस बात में कोई शक नहीं कि मां की गोद जैसा सुख दुनिया में कहीं और नहीं है. चहल इस तस्वीर में अपनी मां की गोद में लेटे हुए हैं.

घर का लुक है कमाल

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के घर की सीढ़ियां तो देखिए. ग्लास के साथ इसे एक राजसी लुक मिल रहा है.

शतरंज के खिलाड़ी

युजवेंद्र चहल क्रिकेट के अलावा शतरंज में भी हाथ आजमा चुके हैं. वह शतरंज में चैंपियन रहे हैं. और इस तस्वीर में वह अपने पिता के साथ शतरंज खेल रहे हैं.

रोशन थी दीवाली

यह तब की तस्वीर है जब दीवाली का त्योहार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साथ में मनाया था.

trending this week