This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
18 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान पहुंची वेस्टइंडीज की टीम, 17 जनवरी से खेला जाएगा पहला मैच
यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के वर्तमान चक्र (2023-2025) में दोनों टीमों की आखिरी सीरीज होगी
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 06, 2025, 04:23 PM (IST)
Edited: Jan 06, 2025, 04:23 PM (IST)

WI Tour of Pakistan: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल में पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंची. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, टीम ने हालांकि इस बीच दो बार सफेद गेंद की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है.
मेहमान टीम 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान की ए टीम) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 25 जनवरी से इसी स्थल पर खेला जायेगा.
West Indies Test squad arrives in Pakistan for the two-match series 🏏#PAKvWI pic.twitter.com/uoJKU4UHd7
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 6, 2025
WTC 2023-25 की आखिरी सीरीज
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के वर्तमान चक्र में दोनों टीमों की आखिरी सीरीज होगी, दोनों टीमें अंक तालिका के निचले हिस्सा में है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ही जगह बना ली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
TRENDING NOW
वेस्टइंडीज टीम:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक एथानाजे, कीसे कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर और जोमेल वारिकन.
