×

YEAR ENDER 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज

साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज का नाम है.

Most test wickets in 2024

(Image credit- X)

Most wickets in 2024 in International cricket: साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम टॉप पर है. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट

Bumrah taking a Test wicket
Jasprit Bumrah

01. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का नाम साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. जसप्रीत बुमराह इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दुनिया में नंबर-1 है. बुमराह ने 21 मैच की 34 इनिंग में 13.76 की औसत और 3.06 की इकॉनोमी से 86 विकेट लिए हैं. उन्होंने पांच बार ‘फाइव विकेट हाल’ लेने का कारनामा किया है.

Jadeja taking a wicket during a Test match
Ravindra Jadeja

02. रविंद्र जडेजा

भारत के रविंद्र जडेजा का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. रविंद्र जडेजा ने साल 2024 में 20 मैच की 28 इनिंग में 49 विकेट चटकाए हैं. रविंद्र जडेजा का औसत 25.95 और इकॉनोमी 3.49 की है. उन्होंने तीन बार ‘फाइव विकेट हाल’ लिया है.

Ashwin bowling during a Test match
Ashwin

TRENDING NOW

03. रविचंद्रन अश्विन

भारत के रविचंद्रन अश्विन का नाम तीसरे नंबर पर है. रविचंद्रन अश्विन ने साल 2024 में 11 मैच की 21 इनिंग में 47 विकेट हासिल किए. अश्विन का औसत 27.25 और इकॉनोमी 3.80 की रही. अश्विन ने तीन बार ‘फाइव विकेट हाल’ हासिल किया.

Washington-Sundar
Washington-Sundar

04. वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वाशिंगटन सुंदर ने साल 2024 में 19 मैच की 23 इनिंग में 40 विकेट चटकाए. सुंदर ने 16.00 की औसत और 3.79 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की. सुंदर ने एक बार ‘फाइव विकेट हाल’ हासिल किया.

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

05. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. मोहम्मद सिराज ने साल 2024 में 22 मैच की 34 इनिंग में 40 विकेट अपने नाम किया. सिराज का औसत 33.85 और इकॉनोमी 4.08 का रहा. उन्होंने एक बार ‘फाइव विकेट हाल’ हासिल किया.

trending this week