This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: आंखों पर नहीं होगा यकीन, ग्लेन मैक्सवेल ने BBL में पकड़ा 'बवाल' कैच
बुधवार को ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां मेलबर्न स्टार्स की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 01, 2025, 05:08 PM (IST)
Edited: Jan 01, 2025, 05:09 PM (IST)

Glenn Maxwell stunning catch in BBL: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का 14वां सीजन खेला जा रहा है, जहां क्रिकेट फैंस को रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. बुधवार को ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने एक हैरतअंगेज कैच लपका. ग्लेन मैक्सवेल इस कैच को लपकने के लिए पहले लंबी दौड़ लगाई और हवा में उड़कर इस कैच को लपक लिया. मैक्सवेल के इस कैच को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल है.
ब्रिस्बेन हीट की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल ने एक हैरतअंगेज कैच लपका. डेनियल लॉरेंस की गेंद पर प्रेस्टविज ने लॉन्ग ऑन पर तगड़ा प्रहार किया. यह गेंद सीमा रेखा के पार छह रन के लिए जाती दिख रही थी, मगर लॉन्ग ऑन से दाहिने तरफ से तेजी से दौड़ लगाते हुए वहां मौजूद मैक्सवेल ने सीमा रेखा की रस्सी के पास से हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़ा और उसे बाहर की तरफ धकेला. मैक्सवेल ने इसके बाद वापस आकर इस कैच को पूरा किया.
आउट होने के बाद बल्लेबाज प्रेस्टविज सहित मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए. बिग बैश लीग के ऑफिसियल पेज से इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे कैच ऑफ द सीजन बताया गया है.
GLENN MAXWELL!
CATCH OF THE SEASON. #BBL14 pic.twitter.com/3qB9RaxHNb— KFC Big Bash League (@BBL) January 1, 2025TRENDING NOW
मेलबर्न स्टार्स ने जीता मुकाबला
मेलबर्न स्टार्स की टीम ने इस मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए. मैक्स ब्रायंट ने 48 गेंद में 77 रन की पारी खेली. मेलबर्न स्टार्स की टीम ने कप्तान मार्कस स्टॉयनिस (62 रन) और डेनियल लॉरेंस (64 रन नाबाद) के अर्धशतक की मदद से इस मैच को 18.1 ओवर में जीत लिया. ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर सके और गोल्डन डक का शिकार बने.
