×

Rohit vs Virat vs Gill: पिछले 4 साल में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट रन? कौन है किससे आगे

रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल इन तीनों में पिछले 4 साल में किसने टेस्ट में ज्यादा रन बनाए हैं जानिए यहां.

Rohit Sharma and Shubman Gill

Image Credit: X

Rohit vs Virat vs Gill: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच भारतीय टीम में हड़कंप मचा हुआ है. इन दिनों रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा काफी तेज हैं. रोहित के रिटायरमेंट की खबरें उनके खराब फॉर्म को लेकर चल रही है. ऐसे आज हम आपको रोहित शर्मा, विराट कोहली और युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बारे में बताएंगे कि पिछले 4 साल में किसने सबसे ज्यादा रन टेस्ट में बनाए हैं.

Rohit Sharma test

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले 4 साल में बल्ले से टेस्ट में कई कमाल की पारियां खेली हैं. रोहित ने साल 2021 में सबसे कमाल के अंदाज में बैटिंग की थी. रोहित ने इस साल 2 शतक और 3 अर्धशतक के मदद से 906 रन बनाए थे. इस साल के बाद बाद साल 2022 में रोहित शर्मा ने सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले थे. इन दो टेस्ट मैच में हिटमैन ने 90 रन बनाए थे. रोहित का साल 2022 में बल्लेबाजी औसत 30.00 का रहा.

Rohit batting during a Test match

रोहित शर्मा ने साल 2023 में भी शानदार अंदाज में टेस्ट में खेल दिखाया था. हिटमैन ने 2023 में 8 टेस्ट मैच में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे. रोहित ने इस साल 41.92 के औसत से रन बनाए थे. रोहित के टेस्ट करियर के लिहाज से हालांकि 2024 काफी खराब रहा. इस साल हिटमैन ने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए पर वह 14 टेस्ट मैच में 24.76 की औसत से सिर्फ 619 रन बना पाए.

Virat Kohli

TRENDING NOW

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा था. इस साल कोहली टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. कोहली ने 2021 में 11 टेस्ट मैच में 28.21 की औसत से 536 रन बनाए थे. रोहित के बल्ले से इस दौरान 4 अर्धशतक निकले थे. विराट का हाल 2022 में भी ऐसा रहा. इस साल भी कोहली टेस्ट में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. कोहली ने 2022 में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाते हुए 6 टेस्ट मैच में 265 रन बनाए थे.

Virat Kohli

विराट कोहली ने साल 2023 में धमाकेदार अंदाज में वापसी की. कोहली ने इस साल टेस्ट में बल्ले से जमकर आग उगला. कोहली ने 8 टेस्ट मैच में 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 8 मैच में 671 रन बनाए थे. कोहली का इस साल बल्लेबाजी औसत 55.91 का रहा. फैंस को उम्मीद थी कि कोहली का बल्ला 2024 में भी टेस्ट में चलता रहेगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और विराट 2024 में 10 टेस्ट मैच में 24.52 के औसत से सिर्फ 417 रन बना पाए. कोहली ने 2024 में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था.

Gill batting during a Test match

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रदर्शन पर नजर डाले तो गिल ने साल 2021 में 9 टेस्ट मैच खेले थे. इसमें गिल ने 4 अर्धशतक की मदद से 478 रन बनाए थे. गिल का बल्लेबाजी औसत 29.97 का रहा. गिल को 2022 में 3 मैच में खेलने का मौका मिला इसमें गिल ने 1 शतक लगाते हुए 178 रन बनाए थे. गिल का बल्लेबाजी औसत 29.66 का रहा.

Shubman Gill

शुभमन गिल ने साल 2023 में 6 टेस्ट मैच खेले थे. गिल ने इस साल भी सिर्फ 1 सेंचुरी लगाई थी. पूरे साल में गिल ने 28.66 की औसत से 258 रन टेस्ट में बनाए थे. 2024 गिल के बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अच्छा रहा. गिल ने 2024 में 12 टेस्ट मैच खेले इसमें उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 866 रन बनाए थे.

trending this week