×

IND vs AUS: क्या सिडनी में बारिश बिगाड़ेगी फैंस का मजा? मैच से पहले यहां जानिए वेदर रिपोर्ट

IND vs AUS Sydney Weather Report: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4 मैच खेले जा चुके हैं. इन 4 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 और भारत ने 1 मैच जीते हैं. 1 मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है. सिडनी टेस्ट...

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Jan 02, 2025, 09:03 PM (IST)
Edited: Jan 02, 2025, 09:03 PM (IST)

IND vs AUS Sydney Weather Report: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4 मैच खेले जा चुके हैं. इन 4 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 और भारत ने 1 मैच जीते हैं. 1 मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है.

सिडनी टेस्ट भारत के लिए काफी अहम है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम जमकर तैयारियां भी कर रही हैं. हालांकि सिडनी टेस्ट के दौरान मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं. हम आपको मुकाबले से पहले बताएंगे कि सिडनी टेस्ट के दौरान मौसम कैसा रहेगा और क्या बारिश इस मैच में फैंस का मजा बिगाड़ेगी.

कैसा रहेगा सिडनी का मौसम

एक्यूटवेदर के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के दौरान पहले 4 दिन मौसम फैंस को खुश रखेगा. पहले चार दिन सिडनी का मौसम काफी अच्छा रहेगा. ऐसे में फैंस को सिडनी टेस्ट के दौरान जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. लेकिन अगर यह मुकाबला आखिरी दिन यानि पांचवें दिन तक पहुंचता है तो फैंस का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है.

सिडनी टेस्ट के पांचों दिन के हाल के बारे में बताए तो 3 जनवरी यानि पहले दिन बारिश की संभावना सिर्फ 11 फीसदी है. 4 जनवरी सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन धूप का आना-जाना लगा रहेगा. इस दिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 3 फीसदी है.

5 जनवरी को सिडनी के मैदान पर धूप खिली रहेगी और गर्मी भी ज्यादा होगी. इस दिन भी वर्षा की संभावना सिर्फ 3 फीसदी है. 6 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश का अनुमान 7 फीसदी है. हालांकि सिडनी में 7 जनवरी को बारिश का अनुमान है. इस दिन यहां बारिश होने की उम्मीद 80 फीसदी है. 23 फीसदी तूफान आने की भी आशंका है.

सिडनी के मौसम को देखते हुए भारतीय टीम इस मुकाबले को 4 दिन में समेटकर यादगार जीत अर्जित करना चाहेगी. टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-2 पर ड्रॉ रहेगी.

TRENDING NOW

कैसी है सिडनी की पिच

सिडनी टेस्ट मैच एक दिन पहले पिच पर काफी घास नजर आ रही है. यानी इस पर रफ्तार वाले गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि सिडनी की पिच को स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है. पैट कमिंस को भी इस पिच पर खेले गए शील्ड गेम्स के बाद जो फीडबैक मिला है उसमें एक अच्छी क्रिकेट विकेट कहा गया है. इसमें गेंदबाजों के लिए काफी मदद है. खास तौर पर उनके लिए जिनके पास थोड़ी रफ्तार है.