×

T20 फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, बांग्लादेशी गेंदबाज ने रचा इतिहास

Best Bowling in T20 Format: टी20 फॉर्मेट में एक पारी में अगर कोई गेंदबाज पांच विकेट भी लेता है तो उसकी जमकर तारीफ होती है. हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. इसमें बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज का नाम शामिल हुआ है....

taskin ahmed

taskin ahmed

Best Bowling in T20 Format: टी20 फॉर्मेट में एक पारी में अगर कोई गेंदबाज पांच विकेट भी लेता है तो उसकी जमकर तारीफ होती है. हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. इसमें बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज का नाम शामिल हुआ है.

Syzrul idrus

1. सायजरुल इदरस

मलेशिया के खिलाड़ी सायजरुल इदरस ने टी20 फॉर्मेट में सबसे कम रन देकर सबसे ज्यादा विकेट एक पारी में लिए हैं. इदरस ने चीन के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे.

2. कॉलिन एकरमैन

नीदरलैंड के खिलाड़ी कॉलिन एकरमैन ने भी टी20 फॉर्मेट में 7 विकेट एक पारी में झटके हैं. एकरमैन ने 2019 में बेयर्स के खिलाफ 7 विकेट झटके थे.

TRENDING NOW

3. तस्कीन अहमद

बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इतिहास रचते हुए लीग में सबसे शानदार बॉलिंग स्पेल डाला है. तस्कीन अहमद ने दरबाद राजशाही की ओर से खेलते हुए डाका कैपिटल्स के खिलाफ महज 19 रन देकर 7 बल्लेबाजों का शिकार किया है. बांग्लादेशी प्रीमियर लीग में आज तक कोई भी गेंदबाज 7 विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया है.

4. हर्षा भारद्वाज

सिंगापुर के खिलाड़ी हर्षा भारद्वाज ने मंगोलिया के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे.

5. अरुल सुपैया

मलेशिया के खिलाफ अरुल सुपैया ने ग्लैमॉर्गेन के खिलाफ समरसेट की ओर से खेलते हुए 3.4 ओवर में 6 विकेट अपने नाम किए थे.

trending this week