This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BREAKING: रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से हुए बाहर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा ने सिडनी में होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से हटने का फैसला किया है. उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे.
Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 02, 2025, 04:00 PM (IST)
Edited: Jan 02, 2025, 04:16 PM (IST)

जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था उस खबर पर अब मुहर लग गई है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. सिडनी में शुक्रवार तीन जनवरी से होने वाले इस मैच में रोहित की गैर-मौजदूगी में जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई करेंगे.
रोहित हालिया वक्त में बल्ले से बहुत खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित ने पांच पारियों में 31 रन बनाए हैं.
साल 2024 में रोहित का फॉर्म बहुत खराब रहा है. 14 टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 619 रन ही बना हैं. इसमें दो शतक और दो हाफ सेंचुरी हैं. उनका बैटिंग औसत 24.76 का है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट की पूर्व संध्या पर ही यह फैसला लिया गया है.
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस का कहना है कि रोहित ने कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को अपने नहीं खेलने के फैसले के बारे में बता दिया है. और दोनों इस बात से राजी भी हो गए हैं.
इसका अर्थ यह है कि मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था. और अगले साल जून में शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण में रोहित टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. भारत अगले चरण की शुरुआत जून में इंग्लैंड में करेगा. भारत के लिए इस बार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.
इस खबर में आगे कहा गया कि ऋषभ पंत को सिडनी में मौका मिलेगा. हालांकि पहले उनके स्थान पर भी सवाल उठ रहे थे. वहीं चोटिल आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया जाएगा. केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे और शुभमन गिल नंबर तीन पर खेलेंगे.
TRENDING NOW
रोहित पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. वह दूसरी बार पिता बने थे और इस वजह से वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे. भारत ने पर्थ में 295 रन के अंतर से जीत हासिल की थी. इसके बाद ऐडिलेड में भारत को हार मिली और ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ रहा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ रहा था.
