This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs IND: सिडनी में क्यों नहीं दिखा ऋषभ पंत का आक्रामक अंदाज, खुद ही कर दिया खुलासा
सिडनी: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की क्योंकि एससीजी की पिच ऐसी थी कि वह स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखा ही नहीं सके. मेलबर्न में पिछले टेस्ट में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने के बाद आलोचना झेल रहे पंत...
Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 03, 2025, 10:16 PM (IST)
Edited: Jan 03, 2025, 10:16 PM (IST)

सिडनी: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की क्योंकि एससीजी की पिच ऐसी थी कि वह स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखा ही नहीं सके.
मेलबर्न में पिछले टेस्ट में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने के बाद आलोचना झेल रहे पंत ने 98 गेंद में 40 रन बनाये. भारतीय टीम पहली पारी में 185 रन पर आउट हो गई.
पंत ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इस पारी में विकेट को देखते हुए मैं आक्रामक खेलने की स्थिति में नहीं था.’
उन्होंने कहा, ‘कई बार आपको रक्षात्मक खेलना पड़ता है. कई बार ऐसे मौके थे जब मैं 50 . 50 जोखिम ले सकता था लेकिन मैने नहीं लिया.’
पंत ने कहा कि वह बतौर बल्लेबाज परिपक्व हो रहे हैं और आक्रामकता और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाना सीख रहे हैं. उन्होंने कहा,‘आप स्वाभाविक बल्लेबाजी करना चाहते हैं लेकिन आक्रामकता और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना भी सीखते हैं.’
TRENDING NOW
पंत ने स्वीकार किया कि अच्छा नहीं खेलने पर बल्लेबाज चीजों को उलझा देता है. उन्होंने कहा, ‘जब आप अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं.’
