This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
धनश्री वर्मा से तलाक की अटकलों के बीच बिग बॉस में नजर आएंगे युजवेंद्र चहल, अय्यर भी होंगे साथ?
अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. युजवेंद्र...
Written by Bharat Malhotra
Published: Jan 09, 2025, 10:56 AM (IST)
Edited: Jan 09, 2025, 10:56 AM (IST)

अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.
युजवेंद्र चहल ने बतौर स्पिनर कमाल का खेल दिखाया है. वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. लेकिन फिलहाल वह अंतरराष्ट्रीय टीम से दूर हैं. हालांकि आजकल चहल क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं.
बीते कुछ सप्ताह से यह खबर चल रही है कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों के बीच तलाक होने वाला है. चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी.
युजवेंद्र चहल अब दिखेंगे सलमान के शो में
खबरें यहां तक हैं कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अब अलग रहने लगे हैं. इस बीच खबर हैं कि चहल बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे.
टाइम्स नाऊ नेटवर्क की खबरों के मुताबिक लेग स्पिनर के साथ श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए इस शो में आएंगे. इस एपिसोड में क्रिकेट, मनोरंजन और ड्रामा नजर आ सकता है.
TRENDING NOW
धनश्री वर्मा ने चहल के साथ तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी
इस बीच धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. धनश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि लगातार उनके चरित्र पर हमला किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत करके नाम और प्रतिष्ठा बनाई है.
