This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
उसके करियर को... पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाए जाने का किया विरोध
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 08, 2025, 11:03 PM (IST)
Edited: Jan 08, 2025, 11:03 PM (IST)

Mohammad Kaif on Bumrah Captaincy: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. सीरीज के पहले मैच में बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान की भू्मिका में नजर आए और भारत ने उस मैच में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को लगातार मिल रही हार के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज है. जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है, मगर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इसके विरोध में है. कैफ ने बुमराह को कप्तान नहीं बनाने की बात कही है.
कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान बनाए जाने से तेज गेंदबाज पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिससे उनकी फिटनेस और लंबे समय तक खेल पर असर पड़ सकता है. कैफ ने केएल राहुल या ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की है.
कैफ ने एक्स पर क्या लिखा ?
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कैफ ने लिखा, बीसीसीआई को जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अतिरिक्त नेतृत्व की ज़िम्मेदारियां और पल की गर्मी में बह जाना चोटों का कारण बन सकता है और संभावित रूप से एक शानदार करियर को छोटा कर सकता है. सुनहरे मुर्गे को मत मारो.
BCCI shd think twice before appointing Bumrah as full time captain.He needs to solely focus on taking wkts and staying fit.Added leadership responsibility, getting carried away in heat of moment can result in injuries and shorten an outstanding career.Don’t kill the golden goose.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 8, 2025TRENDING NOW
चोटिल बुमराह के इंग्लैंड सीरीज में खेलने पर सस्पेंस
बुमराह सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, जो टीम के पास तैयारी का आखिरी मौका है, मगर चोट की वजह से बुमराह के इस सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है.
