This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: नाथन स्मिथ के इस कैच को देखकर आप भी कहेंगे वाह, 'सुपरमैन' बना कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में नाथन स्मिथ का कैच चर्चा में है.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 08, 2025, 07:35 PM (IST)
Edited: Jan 08, 2025, 07:35 PM (IST)

Nathan smith catch Video: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. रचिन रविंद्र (79 रन) ने इस मैच में शानदार पारी खेली, मगर इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा नाथन स्मिथ के कैच की हो रही है, जो उन्होंने सीमा रेखा पर भागकर हवा में उड़ते हुए लपका. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के सुपरमैन अवतार की जमकर तारीफ हो रही है.
बुधवार को हेमिल्टन में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच को 37-37 ओवर का खेला गया. न्यूजीलैंड की टीम ने रचिन रविंद्र (79 रन) और मार्क चैपमेन (62 रन) के अर्धशतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 30.2 ओवर में 142 रन पर ढेर हो गई. विलियम ओ’रूर्के ने तीन विकेट लिए, जैकब डफी को दो सफलता मिली. श्रीलंका की पारी के 29वें ओवर में नाथन स्मिथ ने बाउंड्री लाइन पर इशान मलिंगा का हैरत अंगेज कैच लपका.
‘सुपरमैन’ बने कीवी खिलाड़ी
विलियम ओ’रूर्के की शॉर्ट और वाइड ऑफ गेंद को इशान मलिंगा ने विकेट के पीछे खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले से टकराकर थर्ड मैन के दाईं ओर जा रही थी, नाथन स्मिथ ने इस कैच को पकड़ने के लिए लंबी दौड़ लगाई और आखिरी सेकंड तक गेंद पर अपनी नजरें गड़ाए रखीं और हवा में उड़ते हुए उन्होंने इस गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया.
Nathan Smith! A screamer on the Seddon Park boundary to dismiss Eshan Malinga 🔥 #NZvSL #CricketNation pic.twitter.com/sQKm8aS07F
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 8, 2025TRENDING NOW
11 जनवरी को खेला जाएगा तीसरा वनडे
न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है. पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से जीत मिली थी, जबकि दूसरे मैच को न्यूजीलैंड ने 113 रन (D/L) से जीता. सीरीज का आखिरी मैच 11 जनवरी को आकलैंड में खेला जाएगा.
