This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Champion Trophy India Squad Live: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान में होना है. आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए स्क्वाड घोषित करने की समय सीमा 12 जनवरी तय की है

Champion Trophy India Squad Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए स्क्वाड घोषित करने की समय सीमा 12 जनवरी तय की है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होना है.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया आगामी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंटों के लिए भविष्य की ओर देख रही है, जिसमें इंग्लैंड का भारत दौरा और उसके बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है.
Champion Trophy India Squad Live: पीटीआई ने चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए संभावित भारतीय टीम की सूची जारी की है.
संभावित भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती या रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान या मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह या तिलक वर्मा
Champion Trophy India Squad Live: फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों तथा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा 11 जनवरी को जा सकती है. आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए स्क्वाड घोषित करने की समय सीमा 12 जनवरी तय की है. समय सीमा से एक दिन पहले मेन इन ब्लू के लिए टीम की घोषणा करने की उम्मीद है.
Champion Trophy India Squad Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. टीम इंडिया के ऐलान से पहले इस बात की चर्चा हो रही है कि जायसवाल को वनडे टीम में चुना जा सकता है. पीटीआई के अनुसार, चयनकर्ता शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ के खिलाड़ी को जोड़ना चाहते हैं, ऐसे में जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
