×

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद केएल राहुल ने लिया ब्रेक ! विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं लेंगे हिस्सा

23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए केएल राहुल की उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 07, 2025, 05:30 PM (IST)
Edited: Jan 07, 2025, 06:45 PM (IST)

KL Rahul will miss Vijay Hazare Trophy knockouts: केएल राहुल वडोदरा में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट दौर से बाहर हो गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद केएल राहुल ने ब्रेक लेने का फैसला लिया है. 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए राहुल की उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

देवदत्त पडिक्कल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जो दोनों ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा थे, वडोदरा में कर्नाटक के लिए खेलेंगे. तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक चोट के कारण नॉकआउट दौर से बाहर हो गए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शनिवार को कर्नाटक का सामना बड़ौदा से होगा.

केएल राहुल ने नहीं मानी गंभीर की सलाह

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी. गंभीर ने कहा था कि सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देनी होगी, मगर गंभीर की इस सलाह के बाद भी राहुल ने इसकी अनदेखी की.

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला राहुल का बल्ला

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला. उन्होंने पांच मैच की 10 इनिंग में 276 रन बनाए. उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक आए.

TRENDING NOW

कर्नाटक की टीम:

मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, निकिन जोस, के.वी. अनीश, आर. स्मरण, के.एल. श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल (उप कप्तान), हार्दिक राज, प्रसिद्ध कृष्णा, वी. कौशिक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, प्रवीण दुबे, लवनिथ सिसौदिया, यशोवर्धन परंतप