×

2024 में सबसे खराब बल्लेबाजी औसत वाले भारतीय बैटर्स, RO-KO गेंदबाजों से भी पीछे

2024 में सबसे खराब औसत से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट...

Image Credit: X

Lowest Batting Average in 2024: 2024 में भारत के कई युवा खिलाड़ी जैसे जायसवाल, सरफराज, शुभमन जैसे प्लेयर्स ने टेस्ट में काफी रन बनाए हैं. हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिनका बल्ला इस साल बुरी तरह फ्लॉप रहा है. इसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी नाम है. हम आपको बताएंगे 2024 में भारत के सबसे खराब बल्लेबाजी औसत वाले बल्लेबाजों के बारे में.

Kuldeep Yadav

1. कुलदीप यादव

2024 में भारत के लिए सबसे खराब बल्लेबाजी औसत कुलदीप यादव का रहा है. कुलदीप ने इस साल 8 पारी में 105 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत इस दौरान 17.50 का रहा.

2. आर अश्विन

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने 2024 में 16 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी की है. अश्विन ने इनमें 18.93 की औसत से 303 रन बनाए हैं.

Iyer batting during a Test match

TRENDING NOW

3. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर का भी भी बल्लेबाजी औसत टेस्ट में इस साल खराब रहा है. अय्यर ने इस साल 6 पारियों में सिर्फ 21.80 की बल्लेबाजी औसत से 108 रन बनाए हैं.

Kohli departs to the dugout in Adelaide Test

4. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं. विराट कोहली का बल्ला 2024 में काफी खामोश रहा है. इस साल टेस्ट में उन्होंने 27.13 की मामूली बल्लेबाजी औसत से 373 रन बनाए हैं.

Rohit batting during a Test match

5. रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी में काफी फ्लॉप रहे हैं. रोहित ने इस साल 23 टेस्ट पारियों में 27.13 की औसत से 597 रन बनाए हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि रोहित और विराट के लिए यह साल टेस्ट में बल्लेबाजी के लिहाज से काफी खराब बीता है.

trending this week