×

Sachin vs Root: 151 टेस्ट मैच बाद सचिन के कितना करीब पहुंचे जो रूट, देखिए आंकड़े

Joe Root v Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने के कितना करीब पहुंचे हैं जो रूट. रूट जिस अंदाज में खेल रहे हैं ऐसा माना जा रहा है कि वह तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब हैं.

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli Record

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli Record

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया. जिस हिसाब से रूट खेल रहे हैं पहला सवाल यही उठ रहा है कि क्या वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 36वां शतक था. और रनों के मामले में भी रूट 12886 तक पहुंच चुके हैं. यानी सचिन से अब फासला करीब 3000 रन का ही रह गया है. और रूट और तेंदुलकर की तुलना अब होने लगी है. क्या रूट सचिन से आगे निकल पाएंगे या नहीं इस सवाल का जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा लेकिन अभी हम यह देखते हैं कि 151 टेस्ट मैच बाद रूट और तेंदुलकर के बीच कितना फासला है.

2021 से रूट का जवाब नहीं

साल 2021 से जो रूट धमाकेदार फॉर्म में हैं. वह इन तीन साल में 19 टेस्ट सेंचुरी लगा चुके हैं. इसके लिए उन्होंने 99 पारियां ली हैं. यानी करीब हर पांचवीं पारी में वह सेंचुरी लगा रहे हैं. वहीं उनके सबसे करीबी न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं जिन्होंने इस वक्त में 9 सेंचुरी लगाई हैं. इसके लिए उन्होंने 41 पारियां ली हैं. Image-X

पारी और रन

151 टेस्ट मैच बाद सचिन ने जहां 246 पारियां खेली थीं वहीं रूट ने अभी तक 276 पारियां खेली हैं. यानी वह 30 पारियां ज्यादा खेल चुके हैं. सचिन ने इस दौरान 11939 रन पूरे कर लिए थे. और रूट इस मामले में सचिन से आगे हैं. रूट 12886 रन बना चुके हैं. यानी वह सचिन से 955 रन आगे हैं. हालांकि हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सचिन ने रूट से 30 पारियां कम खेली थीं. Image-X

TRENDING NOW

औसत

औसत की बात करें तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अभी तक 50.93 के औसत से रन बनाए हैं. रूट से इस मामले में सचिन आगे हैं. सचिन तेंदुलकर ने 151 टेस्ट मैच के बाद 54.02 के औसत से रन बनाए थे. Image-X

सेंचुरी और हाफ सेंचुरी

सचिन तेंदुलकर ने 151 टेस्ट मैच के बाद कुल 39 सेंचुरी लगाई थीं. वहीं रूट ने अभी तक 36 सेंचुरी लगाई हैं. यानी यहां वह सचिन से थोड़ा सा पीछे हैं. वहीं सचिन ने 49 हाफ सेंचुरी लगाई थीं और रूट यहां पर आगे हैं और वह 64 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. Image-X

सचिन का कुल रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने कुल 200 टेस्ट मैच खेले और इसकी 329 पारियों में उन्होंने 15921 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 53.78 का रहा. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 51 सेंचुरी और 68 हाफ सेंचुरी लगाईं. Image-X

रूट सबसे करीब

मौजूदा समय में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जो रूट सबसे आगे हैं. रूट ने जहां 12886 रन बना लिए हैं. वहीं फैब फोर में शामिल बाकी खिलाड़ियों- विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन- में से किसे ने अभी तक 10000 का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. यानी फिलहाल कोई बल्लेबाज अगर सचिन के टेस्ट नंबर्स के करीब पहुंचता दिख रहा है तो वह जो रूट है. Image-X

trending this week