This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs IND: हरभजन ने देखा कोहली में बदलाव, बोले- ब्रिसबेन की तैयारी चल रही है
Virat Kohli Brisbane Test: ब्रिसबेन को उसकी तेज और उछालभरी पिचों के लिए जाना जाता है. और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इसके लिए खास तैयारी कर रहे हैं.
Written by Bharat Malhotra
Published: Dec 10, 2024, 10:47 AM (IST)
Edited: Dec 10, 2024, 10:47 AM (IST)

ऐडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुरी तरह नाकाम रहे. कोहली की तकनीक पर सवाल उठाए गए. अब इससे पार पाने के लिए कोहली जमकर मेहनत कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार 14 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे मैच से पहले कोहली जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. वह नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय बल्लेबाज की रणनीति में बदलाव को महसूस किया. ब्रिसबेन टेस्ट से पहले बुमराह कोहली अपने बैकफुट के खेल को मजबूत करने में जुटे हैं. हरभजन ने कोहली के साथ काफी क्रिकेट खेला है. उन्होंने ध्यान दिया कि कोहली जो एक फ्रंट फुट के खिलाड़ी हैं ने गाबा के उछाल से निपटने के लिए अपने बैकफुट खेल पर काम कर रहे हैं.
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, ‘जी, मैंने जो भी थोड़ा बहुत उन्हें आज नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा. मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है. वह एक फ्रंट फुट प्लेयर है. भारतीय पिचों के उछाल को देखते हुए आप कह सकते हैं कि आपको फ्रंट फुट पर ही खेलना चाहिए. लेकिन वे खिलाड़ी जो यहां ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं- रिकी पोटिंग, स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर, हेजन. वे सभी बैकफुट के अच्छे खिलाड़ी हैं. क्योंकि यहां उछाल अधिक होता है. आपको ऑस्ट्रेलिया में इसी तरह का उछाल मिलता है. आपको उछालभरी गेंदों का अच्छा खिलाड़ी होना चाहिए. आपका बैकफुट गेम अच्छा होना चाहिए. और कोहली भी इसी चीज की प्रैक्टिस कर रहे थे.’
हरभजन को उम्मीद है कि कोहली ब्रिसबेन टेस्ट में धमाकेदार वापसी करेंगे. ऐडिलेड टेस्ट में कोहली का बल्ला शांत रहा था. भारत को ऐडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने 295 रन से जीत हासिल की थी. इस मैच में कोहली ने सेंचुरी लगाई थी.
TRENDING NOW
उन्होंने कहा, ‘जो बात मैंने आज खास तौर पर नोटिस की, वह बहुत सारी गेंद बैकफुट पर खेल रहे थे. वह फुल लेंथ गेंद को फ्रंट फुट पर खेल रहे थे लेकिन वे गेंदें जो थोड़ी शॉर्ट थीं वह उन्हें या तो उन्हें छोड़ रहे थे या उन्हें बैकफुट से खेलने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें पता है कि गाबा की पिच थोड़ी अलग होगी. यहां उन्हें काफी उछाल और रफ्तार का सामना करना पड़ेगा. और इसके लिए उनके खेल में अच्छा बैकफुट गेम होना चाहिए. उन्हें अपने खेल पर काम करते देखना अच्छा लग रहा है. मुझे पूरा यकीन है, जितना मैं विराट कोहली को जानता हूं वह हर बार पीछे होने के बाद वापसी करते हैं.’
