×

AUS vs IND: मेलबर्न पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार, 26 दिसंबर से खेला जाएगा. पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद स्कोर 1-1 से बराबर हैं. भारत ने पर्थ टेस्ट में जीत हासिल की लेकिन ऐडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की. सीरीज...

india vs Australia 4th test Melbourne test

india vs Australia 4th test Melbourne test

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार, 26 दिसंबर से खेला जाएगा. पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद स्कोर 1-1 से बराबर हैं. भारत ने पर्थ टेस्ट में जीत हासिल की लेकिन ऐडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की. सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन में खेला गया. वह मैच ड्रॉ रहा. और अब दोनों टीमें मेलबर्न में भिड़ेगीं. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीती हैं. और उसकी कोशिश हैटट्रिक लगाने की होगी.

भारत का हालिया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के मेलबर्न का मैदान हालिया दौरों पर अच्छा रहा है. भारत ने पिछले दोनों दौरों पर मेलबर्न में हुआ मुकाबला जीता था. वहीं 2014 में मैच ड्रॉ रहा था. यानी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुकाबला आसान नहीं रहने वाला. भारत अगर अपनी लय कायम रख पाया तो सीरीज में बढ़त बना सकता है.

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न के इस मैदान पर 10 पारियों में 449 रन बनाए हैं. सचिन ने 1991 से लेकर 2011 के बीच इस मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेले. उन्होंने यहां 44.9 के औसत से रन बनाए. मेलबर्न पर सचिन ने तीन हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई है. उनका सर्वाधिक स्कोर 116 रन का रहा है.

TRENDING NOW

अजिंक्य रहाणे

मेलबर्न पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे का नंबर दूसरा है. रहाणे ने इस मैदान पर कुल तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 369 रन बनाए. रहाणे का बल्लेबाजी औसत 73.80 का है. इस मैदान पर रहाणे ने दो सेंचुरी लगाई हैं.

विराट कोहली

विराट ने साल 2011 में मेलबर्न में पहला टेस्ट खेला. उन्होंने अभी तक इस मैदान पर 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 316 रन बनाए हैं. कोहली ने 52.66 के औसत से इस मैदान पर बल्लेबाजी की. कोहली ने इस मैदान पर एक सेंचुरी बनाई है. इस मैदान पर उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रन रहा है.

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मेलबर्न में दो टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 280 रन बनाए. इस मैदान पर उनका सर्वाधिक स्कोर 195 का है. सहवाग ने इस मैदान पर 70 के औसत से रन बनाए थे. सहवाग ने मेलबर्न मैदान एक हाफ सेंचुरी लगाई है.

राहुल द्रविड़

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के इस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 4 मैचों की 8 पारियों में 263 रन बनाए हैं. द्रविड़ का मेलबर्न पर बल्लेबाजी औसत 32.84 का रहा है. उन्होंने इस मैदान पर दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन रहा है.

trending this week