×

BGT: पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन? MCG की टक्कर से पहले देखें यहां

पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है. यहां जानिए पूरी डिटेल.

Image Credit: X

Indian Team in Last 5 Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे पिछले 5 बाॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा है.

South Africa Test team

भारत ने अपना आखिरी बॉक्सिंग डे टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2023 में खेला था. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए ठीक नहीं रहा था और टीम को मैच में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

भारत ने साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे का मुकाबला खेला था. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने अफ्रीकी टीम को इस मुकाबले में 113 रन से मात दी थी.

Team India

TRENDING NOW

साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से बड़ी जीत अर्जित की थी.

Team India

2018 में भी भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस मैच में भी भारतीय टीम ने कंगारुओं के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था. भारत ने यह मैच 137 रन से जीता था.

Bumrah taking a Test wicket

भारत ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा था. हालांकि इस मुकाबले में नतीजा नहीं निकल पाया था और यह मैच ड्रॉ रहा था.

trending this week