युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों पर धनश्री वर्मा का पहला रिएक्शन, बोलीं- सच कायम...

धनश्री वर्मा ने युजवेंद् चहल से तलाक की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई. इसमें उन्होंने पहली बार तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

By Bharat Malhotra Updated: Jan 09, 2025, 10:47 AM IST

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने तलाक को लेकर चल रही खबरों पर बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी है. धनश्री एक कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और डेंटिस्ट हैं. वह टीवी शो में भी भाग ले चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बीते कुछ दिन उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं.

धनश्री ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर लिखा, 'पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल से गुजरे हैं. बेबुनियाद खबरों ने सबसे ज्यादा नाराज किया है. इसमें तथ्यपरकता को बिलकुल नजरअंदाज किया गया. और साथ ही चेहरा छुपाकर रहने वाले ट्रोलर्स ने मेरी छवि का चरित्र हनन किया. मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए बरसों कड़ी मेहनत की है. मेरी चुप्पी कमजोरी की नहीं बल्कि मजबूती की निशानी है. नकारात्मकता जहां आसानी से ऑनलाइन फैल जाती है वहीं दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए हिम्मत और करुणा की जरूरत होती है.'

Powered By 

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपने सच पर कायम हूं और आगे बढ़ रहा हूं. अपने मूल्यों पर कायम हूं. सच बिनी किसी स्पष्टीकरण के कायम रहता है.'

7 जनवरी को चहल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी जिसमें उनके तलाक की खबरों को और हवा मिली थी. उन्होंने लिखा था, 'चुप्पी में एक गहरा संगीत होता है. उनके लिए जो इसे सभी शोर से ऊपर सुन सकते हैं.'

धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो चहल ने धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. हालांकि धनश्री के इंस्टाग्राम हैंडल पर धनश्री की तस्वीरें कायम हैं.