किसी को नहीं मिलेगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार की सजा... रोहित-विराट के करियर पर खतरा नहीं: रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इसके साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी निशाने पर थे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में हार के बाद भी इन तीनों की…
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इसके साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी निशाने पर थे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में हार के बाद भी इन तीनों की जगह पर कोई खतरा नहीं है.
रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर न सिर्फ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के कोच होंगे बल्कि उसके बाद भी कोच बने रहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट सीरीज में भी गंभीर ही टीम के हेड कोच रहेंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. रोहित और कोहली, के प्रदर्शन को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों इस सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रख पाएंगे.
इसे भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा को रवि शास्त्री की सलाह, क्या मिलेगी खोई हुई फॉर्म
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस दौरे की समीक्षा बैठक करेगा लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इस खराब प्रदर्शन के लिए गंभीर को जिम्मेदार माना जा रहा है.
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया, 'हां, एक समीक्षा बैठक होगी लेकिन किसी को निकाला नहीं जाएगा. क्या बात करते हैं बल्लेबाजों के खराब खेल के लिए आप कोच को नहीं निकाल सकते. गौतम गंभीर टीम के कोच बने रहेंगे और विराट व रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. फिलहाल पूरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर है.'
इसे भी पढ़ें- 'युवाओं को डराने का प्लान फेल', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया को लेकर क्यों कहा ऐसा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत अच्छी की थी. पर्थ में हुआ पहला टेस्ट भारत ने जीता था लेकिन इसके बाद चार टेस्ट में से वह एक भी नहीं जीत पाया. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में हुआ सीरीज का तीसरा टेस्ट, जो ड्रॉ रहा, को छोड़कर बाकी तीनों मैच जीते.