This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VHT: रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु को हराकर राजस्थान क्वार्टर फाइनल में, शमी के ट्रिपल अटैक के बाद भी बंगाल को मिली हार
Vijay Hazare Trophy: सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर के शानदार शतक की बदौलत राजस्थान ने बृहस्पतिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार तमिलनाडु पर जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. तोमर ने कोटाम्बी स्टेडियम में 125 गेंद में 111 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान महिपाल लोमरोर (49 गेंद में...
Written by Saurav Kumar
Published: Jan 09, 2025, 07:36 PM (IST)
Edited: Jan 09, 2025, 07:36 PM (IST)

Vijay Hazare Trophy: सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर के शानदार शतक की बदौलत राजस्थान ने बृहस्पतिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार तमिलनाडु पर जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.
तोमर ने कोटाम्बी स्टेडियम में 125 गेंद में 111 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान महिपाल लोमरोर (49 गेंद में 60 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 160 रन की भागीदारी निभायी. इसके बावजूद राजस्थान की टीम 47.3 ओवर में 267 रन पर सिमट गई.
तमिलनाडु और भारत के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को परेशान करते हुए पांच विकेट झटके लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए सिर्फ उनका ही प्रदर्शन काफी नहीं था. चक्रवर्ती (22 गेंद में 18 रन) ने बल्ले से भी योगदान दिया क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और वह आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जिससे तमिलनाडु की टीम 47.1 ओवर में 248 रन पर ढेर हो गई.
क्वार्टर फाइनल में विदर्भ से भिड़ेगी राजस्थान
राजस्थान के तेज गेंदबाज अमन सिंह शेखावत (58 रन देकर तीन विकेट) ने चक्रवर्ती का विकेट झटका. राजस्थान की टीम रविवार को होने वाले क्वार्टरफाइनल में विदर्भ से भिड़ेगी. विजेता टीम के लिए निश्चित रूप से तोमर स्टार रहे जो नयी गेंद से शुरू में जूझने के बाद लिस्ट ए में अपना चौथा शतक जड़ने में कामयाब रहे जिसमें 12 चौके और चार छक्के जड़े थे. उन्होंने अपना शतक 30वें ओवर में एक रन बनाकर लगाया.
💯 for Abhijeet Tomar 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 9, 2025
An excellent knock so far laced with 1⃣2⃣ fours and 4⃣ sixes 👌👌#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/pSVoNE63b2 pic.twitter.com/29QbPnUg4z
शमी को ट्रिपल अटैक भी बंगाल को नहीं दिला पाया जीत
वहीं मोतीबाग क्रिकेट मेदान पर हरियाणा ने पार्थ वत्स (62 रन) और निशांत संधू (64 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन से बंगाल को 72 रन से शिकस्त दी. इन दोनों ने अर्धशतक जड़ने के बाद दो दो विकेट भी झटके. एसपी कुमार ने निचले क्रम में अच्छा योगदान देकर टीम को 50 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन बनाने में मदद की.
TRENDING NOW
मोहम्मद शमी टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच खेल रहे हैं, उन्होंने तीन विकेट चटकाये लेकिन बंगाल की टीम लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही और 43.1 ओवर में 226 रन पर सिमट गई. हरियाणा शनिवार को होने वाले क्वार्टरफाइनल में गुजरात से भिड़ेगा. दो अन्य क्वार्टरफाइनल कर्नाटक और बड़ौदा तथा महाराष्ट्र और पंजाब के बीच खेले जायेंगे.
