This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
SRH Full Squad: पैट कमिंस को मिलेगा शमी का साथ, यहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. यहां देखिए टीम का फुल स्क्वॉड.
Written by Saurav Kumar
Published: Nov 26, 2024, 10:58 AM (IST)
Edited: Nov 26, 2024, 10:58 AM (IST)

SRH Full Squad after Auction: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो चुका है. दो दिन तक चले इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इन फ्रेंचाइजियों में सनराइजर्स हैदराबाद का भी नाम है.
सनराइजर्स की टीम ने ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा और उन्हें अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया. हम आपको आज मेगा ऑक्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पूरे स्क्वॉड के बारे में बताएंगे जिसके साथ टीम आईपीएल 2025 में उतरेगी.
शमी और किशन जैसे सितारे टीम में शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में काफी मजबूत नजर आ रही है. टीम की गेंदबाजी लाइनअप में मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल और कप्तान पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. तो बल्लेबाजी में हेनिरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी बल्ले से तूफान मचाते हुए नजर आएंगे.
ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इनमें पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन का नाम शामिल था. रिटेंशन लिस्ट के अलावा टीम ने मेगा ऑक्शन में 15 खिलाड़ियों को खरीदा है. ऐसे में टीम आईपीएल 2025 में 20 मेंबर के स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरते हुए नजर आएगी. पिछले सीजन में सनराइजर्स की टीम काफी अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए नजर आई थी. इस बार भी टीम के स्क्वॉड में कई अटैकिंग खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में अगले सीजन भी इस टीम से धमाकेदार खेल की फैंस को पूरी उम्मीद है.
TRENDING NOW
मेगा ऑक्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी.
