×

टीम इंडिया को इस महीने खेलने हैं 7 टी20, एक प्रैक्टिस टेस्‍ट मैच, यहां देखें Complete Schedule

केएल राहुल की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम नौ जून से टेम्‍बा बावुमा के नेतृत्‍व वाली अफ्रीकी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उतरेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Published: Jun 01, 2022, 05:06 PM (IST)
Edited: Jun 01, 2022, 05:06 PM (IST)

Indian Cricket Team June 2022 Schedule आईपीएल 2022 के बाद अब भारत के सामने अगली बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका की है. दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. फैन्‍स के मन में सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि आगे आने वाले समय में भारतीय टीम का क्‍या कार्यक्रम हैं. टीम इंडिया को कब-कब आगे मैच खेलने होंगे. आईये हम आपको भारत के जून के महीने में क्रिकेट के पूरे कार्यक्रम के बारे में बताते हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa, T20I Schedule)

भारत को सबसे पहले 9 से 19 जून के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल की कप्‍तानी में टी20 सीरीज में खेलना है. दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या की इस सीरीज के साथ राष्‍ट्रीय टीम में वापसी हो रही है. रेगुलर कप्‍तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्‍तान विराट कोहली सहित जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत को इस सीरीज से आराम दिया गया है. भारतीय टीम का आगे का कार्यक्रम काफी व्‍यस्‍त है. यही वजह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम पूरी क्षमता के साथ नहीं उतर रही है.

तारीख टीम विरोध वेन्‍यू
9 जून भारत साउथ अफ्रीका अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली
12 जून भारत साउथ अफ्रीका बाराबती स्‍टेडियम, कटक
14 जून भारत साउथ अफ्रीका वाइजेक, विशाखापत्‍तनम
17 जून भारत साउथ अफ्रीका सौराष्‍ट्र क्रिकेट स्‍टेडियम, राजकोट
19 जून भारत साउथ अफ्रीका एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम, बैंगलुरू

भारत बनाम लीसेस्‍टरशायर (India vs Leicestershire Practice Match)

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया का अगला सबसे बड़ा लक्ष्‍य साउथ इंग्‍लैंड को उन्‍हीं के घर पर टेस्‍ट सीरीज हराना है. लिहाजा रोहित, विराट, रिषभ, बुमराह एक जुलाई से होने वाले टेस्‍ट मैच से पहले 24 जून से इंग्‍लैंड में प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. यह चार दिवसीय मैच लीसेस्‍टरशायर के खिलाफ खेला जाएगा.

24 से 27 जून लीसेस्टरशायर भारत ग्रेस रोड लीसेस्‍टर

भारत बनाम आयरलैंड (India vs Ireland T20I Schedule)

रोहित एंड कंपनी भले ही एक जुलाई से इंग्‍लैंड दौरे पर एक टेस्‍ट के बाद तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेंगे लेकिन इससे पहले भारत की बी टीम को पड़ोसी देश आयरलैंड का दौरा करना है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी. भारत की टेस्‍ट टीम के सदस्‍य इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं होंगे.

TRENDING NOW

26 जून भारत आयरलैंड द विलेज, डबलिन
28 जून भारत आयरलैंड द विलेज, डबलिन