This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
श्रेयस अय्यर ने खरीदी मर्सेडीज की यह लग्जरी SUV कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
लग्जरी कारों के शौकीन श्रेयस अय्यर ने मर्सेडीज बेन्ज की नई SUV AMG G 63 4Matic कार खरीदी है, मुंबई में इसकी ऑन रोड कीमत दो करोड़ 45 लाख रुपये है.
Written by India.com Staff
Published: Jun 02, 2022, 03:47 PM (IST)
Edited: Jun 02, 2022, 03:47 PM (IST)

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सेडीज की ब्रैंड न्यू मर्सेडीज AMG G 63 4Matic SUV कार खरीदी है. भारतीय बाजार में इस कार की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये हैं. जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सेडीज ने इस कार की डिलीवरी अय्यर के मुंबई स्थित घर पर कर दी है और कंपनी ने अपनी इस लग्जरी कार के साथ अय्यर की एक तस्वीर साझा की है.
बता दें लग्जरी कार के शौकीन श्रेयस अय्यर के पास इससे पहले लैम्बोर्गनी हुराकैन सुपरकार और ऑडी RS5 पहले से मौजूद हैं. अय्यर को इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 12.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. अय्यर ने इस सीजन इस टीम की कप्तानी भी की हालांकि वह अच्छी शुरुआत के बावजूद अपनी टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए.
इस मर्सेडीज एसयूवी कार को अय्यर को लग्जरी कार विक्रेता कंपनी लेंडमार्क कार्स मुंबई ने अय्यर को डिलीवर किया और उन्होंने अय्यर के साथ यह तस्वीर लेकर इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. मुंबई में इस कार की ऑनरोड कीमत 2 करोड़ 45 लाख रुपये है. ‘श्रीमान श्रेयस अय्यर अपने घर पर मर्सेडीज बेन्ज G 63 लाए हैं. उन्हें बधाई.’
कंपनी ने आगे लिखा, ‘बेजोड़ ऑफ-रोड और ऑन-रोड क्षमताओं और एक विशिष्ट डिजाइन की विरासत वाली इस स्टार के साथ, हम स्टार परिवार में आपका स्वागत करते हैं. हमें आशा है कि आप इस स्टार को चलाने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके कवर ड्राइव देखने में आता है.’
TRENDING NOW
मर्सेडीज का यह AMG-G 63 4मेटिक इस कार की G वेगन सीरीज में टॉप वैरिएंट वाला मॉडल है, जिसमें AMG 4.0 लीटर V8 बाईटर्बो इंजन लगा है, जिससे 430 किलोवाट या 585 हॉर्सपॉवर की ताकत मिलती है. इसमें 850Nm का टार्क मिलता है. यह ताकतवर कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में पहुंचने के लिए सिर्फ 4.5 सेकंड का समय लेती है.
