This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
मोहम्मद अजहरूद्दीन को भरोसा- इंग्लैंड में शतक लगाएंगे Virat Kohli, उनकी तकनीक में कुछ गड़बड़ नहीं
मोहम्मद अजहरूद्दी ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने करियर में कभी न कभी बुरे दौर से गुजरता है. ऐसा ही विराट कोहली के साथ हो रहा है लेकिन उनकी तकनीक में कोई गड़बड़ नहीं है.
Written by India.com Staff
Published: Jun 03, 2022, 09:35 AM (IST)
Edited: Jun 03, 2022, 09:35 AM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय टीम की रनमशीन विराट कोहली (Virat Kohli) के रनों का सूखा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. नवंबर 2019 से अपने शतक का इंतजार कर रहे विराट हाल ही में आईपीएल में भी फ्लॉप हो गए. अपने IPL करियर में वह पहली बार एक सीजन में 3 गोल्डन डक का शिकार हुए. लेकिन भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammad Azharuddin) को भरोसा है कि अब कोहली अपने बुरे दौर से बाहर निकलेंगे और इंग्लैंड दौरे पर वह शतक जरूर बनाएंगे.
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि विराट के साथ तकनीक में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन वह 50 रन बनाकर भी आउट होते हैं तो हमें लगता है कि वह रन नहीं बना रहे हैं. हालांकि क्रिकेट में कभी-कभी किस्मत का भी साथ चाहिए होता है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में जरूर अपने चिर-परिचित फॉर्म में नजर आएंगे.
भारतीय टीम को इंग्लैंड में बीते साल का बचा हुआ एक टेस्ट मैच खेलना है. बीते साल भारतीय टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) के ही हाथ में थी लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के बाद कोहली ने कप्तानी छोड़ दी और अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया यह बचा हुआ टेस्ट मैच खेलेगी.
59 वर्षीय मोहम्मद अजहरूद्दीन गल्फ न्यूज से विराट कोहली की फॉर्म और उनके खेल पर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जब कोहली फिफ्टी भी बनाते हैं तो हमें लगता है कि वह फेल हो गए. बेशक उन्होंने इस साल ज्यादा कुछ नहीं किया है. लेकिन हर कोई अपने करियर में बुरे दौर से गुजरता है. विराट काफी क्रिकेट खेल रहे हैं. इस बीच उन्हें आईपीएल के बाद थोड़ा ब्रेक मिला है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में फॉर्म में जरूर लौटेंगे.’
TRENDING NOW
बता दें इंग्लैंड दौरे पर भारत को 1 से 5 जुलाई के बीच एजबेस्टन में अपना बचा हुआ 5वां और आखिरी टेस्ट मैच खेलना है. भारत 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-1 से आगे है. इस दौरे पर टीम इंडिया रिशेड्यूल टेस्ट मैच के अलावा तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी.
