This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट, न्यूजीलैंड ने कर दी महिला टीम की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए न्यूजीलैंड ने महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में चार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है.
Written by India.com Staff
Published: Jun 08, 2022, 01:10 PM (IST)
Edited: Jun 08, 2022, 01:10 PM (IST)

Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने महिला क्रिकेट टी की घोषणा कर दी है. इस टीम में चार महिला खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका होगा. एमी सैटरथवेट का नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं है. इस बारे में जब सैटरथवेट को पता चला, तो उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी.
केटी मार्टिन, ली ताहुहू, फ्रेंकी मैके और लेह कास्पेरेक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी एनजेडसी की लिस्ट से बाहर रही. लिस्ट में बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर, स्पिनर ईडन कार्सन और विकेटकीपर इजी गेज और जेस मैकफैडेन सभी को शामिल किया गया है. वहीं अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन को एक बार फिर न्यूजीलैंड की कप्तानी के तौर पर नामित किया गया है.
डिवाइन ने कहा कि वह 1998 में कुआलालंपुर में खेले गए पुरुषों के 50 ओवर के मैच के बाद, राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को डिवाइन के हवाले से कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों जैसे वैश्विक आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को फिर से शामिल करना महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने का एक शानदार मौका है. राष्ट्रमंडल खेल 29 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होंगे.
TRENDING NOW
न्यूजीलैंड टीम में सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जेस मैकफैडेन, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे जैसी दमदार खिलाड़ी शामिल हैं.
