This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टी-20 वर्ल्ड कप से हुई विदाई, अब लंदन में छुट्टी मनाएंगे बाबर आजम सहित पाकिस्तान के छह प्लेयर्स : रिपोर्ट
पाकिस्तान का टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसे आखिरी जीत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में तीन विकेट से मिली. उसे सह मेजबान अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हार का सामना करना पड़ा.
Written by Indo-Asian News Service
Published: Jun 17, 2024, 04:50 PM (IST)
Edited: Jun 17, 2024, 04:50 PM (IST)

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम का टी-20 विश्व कप में सफर समाप्त हो चुका है. यह तीसरा मौका है, जब पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सकी. रविवार को पाकिस्तान ने अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला, जिसमें टीम को कड़ी मशक्कत के बाद तीन विकेट से जीत मिली. पाकिस्तान की टीम के खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है. इस बीच एक ऐसी खबर आई है कि जिससे पाकिस्तान के फैंस नाराज हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 विश्व कप से शर्मनाक विदाई के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ी छुट्टी मनाने लंदन जा रहे हैं.
बाबर आजम के अलावा मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आजम खान ने पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला किया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये छह खिलाड़ी मंगलवार को शेष टीम के साथ पाकिस्तान नहीं उतरेंगे. इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने मित्रों और परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है, वहीं कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय लीग खेलने की योजना भी बना रहे हैं.
पकिस्तान का टी 20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन
पाकिस्तान का टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसे आखिरी जीत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में तीन विकेट से मिली. उसे सह मेजबान अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हार का सामना करना पड़ा. कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान को सात विकेट से जीत मिली. चार मैचों में चार अंकों के साथ पकिस्तान ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और सुपर आठ में जगह बनाने से दूर रह गए. भारत और अमेरिका ने शीर्ष दो स्थान हासिल कर सुपर आठ में जगह बनायी.
TRENDING NOW
अगस्त में बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेलेगी पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम अब अगस्त में दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जिसके बाद इंग्लैंड का अक्टूबर में पकिस्तान का दौरा होगा. टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे, कोई नजदीकी सीरीज न होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोचिंग स्टाफ को अपने-अपने देश लौटने की अनुमति दे दी है.
