This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ENG vs SA: कप्तान एडन मारक्रम ने गेंदबाजों को दिया साउथ अफ्रीका की जीत का श्रेय
साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना सकी. डीकॉक ने 38 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के के दम पर 65 रन की पारी खेली. मिलर ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली.
Written by Indo-Asian News Service
Published: Jun 22, 2024, 12:20 PM (IST)
Edited: Jun 22, 2024, 12:22 PM (IST)

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया)। साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को डैरेन सैमी स्टेडियम में इंग्लैंड पर 7 रन की जीत हासिल करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. कप्तान मारक्रम ने क्विंटन डी कॉक की 38 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी की सराहना की.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही खूब रन बटोरे, लेकिन बाद में उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना सकी. डीकॉक ने 38 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के के दम पर 65 रन की पारी खेली. मिलर ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली.
इंग्लैंड आखिरी ओवर में हारा
164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. टीम ने 61 रन पर 4 विकेट गंवा दिए. यहां से लियाम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रूक ने 42 बॉल पर 78 रनों की आक्रामक साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई. फिर आखिरी 3 ओवर में कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और एनरिक ने किफायती गेंदबाजी से इंग्लैंड को 20 ओवर में 156 पर रोक दिया.
मैच के बाद मारक्रम ने अपनी टीम की प्रशंसा की. कप्तान ने कहा, “इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. लेकिन विशेष रूप से इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने आखिरी ओवरों में दमदार प्रदर्शन किया.” मारक्रम ने ब्रूक और लिविंगस्टोन द्वारा पेश की गई चुनौती को स्वीकार किया और अपने गेंदबाजों को संयम बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया.
TRENDING NOW
ओपनिंग साझेदारी को जीत का श्रेय
अफ्रीकी कप्तान ने कहा, “यह हमेशा मुश्किल होता है, आप गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ कौशल को देखना चाहते हैं. आप उन्हें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करने से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने की आजादी देते हैं. आखिरी ओवरों में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन यह ठीक है, यह खेल का हिस्सा है. आपको लियाम और ब्रूक को श्रेय देना होगा, उन्होंने हमें दबाव में रखा.” मारक्रम ने डी कॉक और हेंड्रिक्स के बीच ओपनिंग साझेदारी को भी जीत का श्रेय दिया. इस साझेदारी की मदद से टीम ने एक अच्छा टारगेट सेट किया.
