धनश्री वर्मा से तलाक की अटकलों के बीच बिग बॉस में नजर आएंगे युजवेंद्र चहल, अय्यर भी होंगे साथ?

अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. युजवेंद्र…

By Bharat Malhotra Updated: Jan 09, 2025, 10:56 AM IST

अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

युजवेंद्र चहल ने बतौर स्पिनर कमाल का खेल दिखाया है. वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. लेकिन फिलहाल वह अंतरराष्ट्रीय टीम से दूर हैं. हालांकि आजकल चहल क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं.

Powered By 

बीते कुछ सप्ताह से यह खबर चल रही है कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों के बीच तलाक होने वाला है. चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी.

युजवेंद्र चहल अब दिखेंगे सलमान के शो में
खबरें यहां तक हैं कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अब अलग रहने लगे हैं. इस बीच खबर हैं कि चहल बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे.

टाइम्स नाऊ नेटवर्क की खबरों के मुताबिक लेग स्पिनर के साथ श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए इस शो में आएंगे. इस एपिसोड में क्रिकेट, मनोरंजन और ड्रामा नजर आ सकता है.

धनश्री वर्मा ने चहल के साथ तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी
इस बीच धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. धनश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि लगातार उनके चरित्र पर हमला किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत करके नाम और प्रतिष्ठा बनाई है.