Cricket Match Photos - Cricketers Photos, Cricket Player Photos, Cricket Match Pictures | cricketcountry.com https://www.cricketcountry.com/hindi/photos/ Wed, 08 Jan 2025 12:33:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Cricket Match Photos - Cricketers Photos, Cricket Player Photos, Cricket Match Pictures | cricketcountry.com https://www.cricketcountry.com/hindi/photos/ 32 32 Most Centuries for India in each WTC Cycle Rohit sharma on Top https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-centuries-for-india-in-each-wtc-cycle-rohit-sharma-on-top-1221468/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-centuries-for-india-in-each-wtc-cycle-rohit-sharma-on-top-1221468/#respond Wed, 08 Jan 2025 12:33:05 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221468 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के हर चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट...

The post Most Centuries for India in each WTC Cycle Rohit sharma on Top appeared first on Cricket Country.

]]>
Most Centuries for India in each WTC Cycle: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के हर चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं. उन्होंने हर सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. WTC के हर चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट…

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)- 2019-2021

रोहित शर्मा

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2019-2021 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं. रोहित शर्मा ने इस सीजन चार शतक लगाए थे.

Maynak agarwal Rahane
(Image credit- BCCI X)

मयंक अग्रवाल- अजिंक्य रहाणे ने जड़े थे दो-दो शतक

मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2019-2021 में दोनों बल्लेबाजों ने तीन-तीन शतक लगाए थे.

Kohli scoring a Test century
Virat Kohli

विराट कोहली

विराट कोहली का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2019-2021 में दो शतक लगाए थे.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)- 2021-2023

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और शुभमन गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2019-2021 में दो-दो शतक लगाए थे.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)- 2023-2025

Jaiswal century in Australia
(Image Credit – X)

यशस्वी जायसवाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं. यशस्वी जायसवाल ने चार शतक लगाए हैं.

Rohit Shubman
(Image credit- bcci X)

रोहित शर्मा- शुभमन गिल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन तीन-तीन शतक जड़े हैं.

Kohli scoring a Test century
Virat Kohli

विराट कोहली

विराट कोहली का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 में दो शतक लगाए हैं.

The post Most Centuries for India in each WTC Cycle Rohit sharma on Top appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-centuries-for-india-in-each-wtc-cycle-rohit-sharma-on-top-1221468/feed/ 0
Sachin Tendulkar vs Steve Smith After 114 Test Matches Who is Ahead in Stats https://www.cricketcountry.com/hi/photos/sachin-tendulkar-vs-steve-smith-after-114-test-matches-who-is-ahead-in-stats-1221333/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/sachin-tendulkar-vs-steve-smith-after-114-test-matches-who-is-ahead-in-stats-1221333/#respond Wed, 08 Jan 2025 05:00:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221333 सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच आंकड़े तो आप अकसर देखते हैं. एक नजर डालते हैं सचिन और स्टीव स्मिथ के बीच नंबर्स पर.

The post Sachin Tendulkar vs Steve Smith After 114 Test Matches Who is Ahead in Stats appeared first on Cricket Country.

]]>
स्टीव स्मिथ को मौजूदा दौर में फैब फोर में गिना जाता है. यानी दुनिया के चोटी के बल्लेबाज. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार बल्लेबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगाई दो सेंचुरी

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले स्मिथ का बल्लेबाजी फॉर्म इतना अच्छा नहीं था. और उनकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी. सीरीज के पहले दो मैचों में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. यहां तक कि वह 20 के आंकड़े को भी नहीं छू पाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की खामियां उजागर होने लगी थीं. और टीम में स्मिथ की जगह को लेकर सवाल उठने लगे. लेकिन ब्रिसबेन में स्मिथ ने सेंचुरी लगाई. और फिर मेलबर्न में इसे दोहराया. इस सेंचुरी ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 की बढ़त दिलाई.


बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद स्टीव स्मिथ ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले हैं. स्मिथ की तुलना अकसर विराट कोहली के साथ होती है लेकिन हम देखते हैं कि आखिर 114 टेस्ट मैच बाद सचिन और स्मिथ के आंकड़े कैसे हैं.

रनों के मामले में कौन है आगे

स्मिथ ने अपने करियर का आगाज भले ही लेग स्पिनर के तौर पर किया हो लेकिन वह अब वह कमाल के बल्लेबाज हैं. साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में किया था. उनके नाम अभी 9999 रन हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपना 114वां टेस्ट मैच भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही रावलपिंडी में साल 2004 में खेला था. 114 टेस्ट मैच बाद सचिन तेंदुलकर ने 9470 रन बनाए थे. यानी यहां स्मिथ सचिन से 500 से ज्यादा रनों से आगे हैं. लेकिन इसमें एक पेंच हैं.

औसत और पारियां.

हालांकि सचिन का बैटिंग ऐवरेज 114 टेस्ट मैच बाद 57.39 का था जो स्मिथ के 55.86 से ज्यादा है. स्मिथ 25 बार नॉट आउट रहे हैं और सचिन 19 बार नॉट आउट रहे थे. सचिन ने 119 टेस्ट मैच बाद 184 पारियां खेली थीं और स्मिथ के नाम 204 पारियां हैं. यानी सचिन ने 529 रन कम तो बनाए हैं पर साथ ही 20 पारियां भी कम खेली हैं.

सेंचुरी और हाफ सेंचुरी

सचिन ने 114 टेस्ट मैचों के बाद 33 सेंचुरी और 37 हाफ सेंचुरी लगाई थीं. लेकिन मेलबर्न टेस्ट में सेंचुरी लगाते ही सचिन को पीछे छोड़ दिया. उनके नाम अब 34 सेंचुरी हैं और साथ ही 41 हाफ सेंचुरी भी उनके बल्ले से निकली हैं. बात सर्वाधिक स्कोर की करें तो 114 टेस्ट मैच खेलने के बाद सचिन का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 241 रन था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में ही बनाया था. वहीं स्मिथ का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 239 रन है.

गेंदबाजी में क्या है मुकाबला

स्मिथ ने भले ही करियर का आगाज गेंदबाज के तौर पर किया हो लेकिन मुख्य रूप से बल्लेबाज ही रहे हैं. स्मिथ ने 114 टेस्ट मैचों के बाद 19 विकेट लिए हैं. वहीं सचिन ने 114 टेस्ट मैच बाद 35 विकेट लिए थे.

सचिन का करियर

सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने 15921 रन बनाए. सचिन ने टेस्ट करियर में 51 सेंचुरियां लगाईं. उनका बल्लेबाजी औसत 53.78 का रहा.

The post Sachin Tendulkar vs Steve Smith After 114 Test Matches Who is Ahead in Stats appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/sachin-tendulkar-vs-steve-smith-after-114-test-matches-who-is-ahead-in-stats-1221333/feed/ 0
Visiting batters with Most Sixes in Australia Tests https://www.cricketcountry.com/hi/photos/visiting-batters-with-most-sixes-in-australia-tests-1221291/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/visiting-batters-with-most-sixes-in-australia-tests-1221291/#respond Tue, 07 Jan 2025 15:35:49 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221291 सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने चार छक्के लगाए, इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज को पीछे छोड़ दिया.

The post Visiting batters with Most Sixes in Australia Tests appeared first on Cricket Country.

]]>
Visiting batters with Most Sixes in Australia: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत टॉप पर हैं. टॉप- छह बल्लेबाजों की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी का शामिल है.

Pant hitting a fabulous six
Rishabh Pant

01. ऋषभ पंत

भारत के विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में कुल 15 छक्के लगाए हैं. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में 12 मैच की 21 इनिंग में 879 रन बनाए हैं. (Image credit- x)

Richards batting during a Test match
Vivian Richards (Image Credit – X)

02. विव रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 12 छक्के लगाए हैं. ऑस्ट्रेलिया में 22 मैच की 39 इनिंग में उनके नाम 1760 रन है.

03. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. क्रिस गेल ने भी ऑस्ट्रेलिया में कुल 12 छक्के लगाए हैं. गेल ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले हैं. पांच टेस्ट मैच की 10 इनिंग में उनके नाम 449 रन है.

sturat-broad
(Image credit- X)

04. स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 11 छक्के लगाए हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया में 15 मैच की 26 इनिंग में 333 रन बनाए हैं.

05. क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. क्लाइव लॉयड ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 छक्के लगाए हैं. क्लाइव लॉयड ने ऑस्ट्रेलिया में 20 मैच की 36 इनिंग में 1616 रन बनाए हैं.

Rohit batting during a Test match
Rohit Sharma

06. रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 10 मैच की 19 इनिंग में 439 रन बनाए हैं.

The post Visiting batters with Most Sixes in Australia Tests appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/visiting-batters-with-most-sixes-in-australia-tests-1221291/feed/ 0
Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/#respond Tue, 07 Jan 2025 12:22:56 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221222 BGT 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड रहे. वह सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं.

The post Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
Most balls faced in BGT 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के युवा बल्लेबाज का नाम टॉप पर है. टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के दो बल्लेबाज हैं.

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

01. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. जायसवाल ने कुल 732 गेंदों (122 ओवर) का सामना किया. इस सीरीज में जायसवाल भारत के टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने पांच मैच की 10 इनिंग में 391 रन रहे. (Image credit- X)

Steve smith records
(Image credit- X)

02. स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम है. स्टीव स्मिथ ने कुल 571 गेंदों (95.1 ओवर) का सामना किया. स्टीव स्मिथ ने पांच मैच की नौ इनिंग में 314 रन बनाए.

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne (Image Source: Twitter)

03. मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. लाबुशेन ने BGT 2024-25 में 559 गेंदों (93.1 ओवर) का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने पांच मैच की नौ इनिंग में 232 रन बनाए.

KL-Rahul
(Image credit- X)

04. केएल राहुल

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का नाम है. केएल राहुल ने 551 गेंदों (92 ओवर लगभग) का सामना किया. भारतीय बल्लेबाज ने पांच मैच की 10 इनिंग में 276 रन बनाए.

Travis Head
Travis Head

05. ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ट्रैविस हेड ने 484 गेंदों (81 ओवर) का सामना किया. ट्रैविस हेड ने पांच मैच की नौ इनिंग में 448 रन बनाए.

The post Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/feed/ 0
Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/#respond Tue, 07 Jan 2025 03:46:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221120 शोएब अख्तर यानी रावलपिंडी एक्सप्रेस की रफ्तार की दीवानगी काफी अलग थी. वह क्रिकेट की दुनिया के इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने अपनी रफ्तार से दुनियाभर के बल्लेबाजों में खौफ पैदा किया. और आज के दौर में बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने से डरते थे.

The post Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats appeared first on Cricket Country.

]]>
जसप्रीत बुमराह दुनिया के प्रीमियम तेज गेंदबाज हैं. और पाकिस्तान के शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं. बुमराह जहां आज बल्लेबाजों के लिए खौफ हैं वहीं अपने दौर में शोएब अख्तर रफ्तार से दुनियाभर के कई बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने की तरह थे.

89 वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा है बुमराह बनाम अख्तर का रिकॉर्ड

शोएब अख्तर ने अपने करियर में 163 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले और 247 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 4.76 का रहा. शोएब अख्तर ने अपना पहला वनडे 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में पल्लेकल में उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेला. आज हम आपको बताते हैं कि 89 वनडे इंटरनेशनल खेलने के बाद अख्तर और बुमराह का रिकॉर्ड कैसा दिखता है.

विकेट लेने में बुमराह जरा आगे

जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे मैचों में 23.55 के औसत से 149 विकेट लिए हैं. वहीं शोएब अख्तर ने 89 मैचों के बाद 21.52 के औसत से 146 विकेट हासिल किए थे.

बेस्ट बॉलिंग में भी मामला बराबर ही है

89 मैचों के बाद बुमराह का वनडे इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर छह विकेट है. वहीं 89 वनडे मैच खेलने के बाद अख्तर का बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर छह विकेट था.

पारी में पांच विकेट में अख्तर के हाथ बाजी

जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद 2 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वहीं शोएब अख्तर ने 89 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद 3 बार पारी में पांच विकेट लिए थे.

इकॉनमी रेट भी लगभग एक जैसी

जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी 89 वनडे मैचों के बाद 4.6 का है. वहीं शोएब अख्तर ने 89 वनडे मैचों के बाद 4.57 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी.

The post Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/feed/ 0
Inside Pictures of Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma, Watch Photo https://www.cricketcountry.com/hi/photos/inside-pictures-of-yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-watch-photo-1221017/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/inside-pictures-of-yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-watch-photo-1221017/#respond Mon, 06 Jan 2025 10:40:07 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221017 भारत और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के आलीशान घर की खास तस्वीरों पर डालते हैं नजर. चहल और धनश्री वर्मा के संबंधों पर खूब चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो सकता है. और इस बीच चहल के घर की...

The post Inside Pictures of Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma, Watch Photo appeared first on Cricket Country.

]]>
भारत और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के आलीशान घर की खास तस्वीरों पर डालते हैं नजर. चहल और धनश्री वर्मा के संबंधों पर खूब चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो सकता है. और इस बीच चहल के घर की भी खूब चर्चा हो रही है.

अपने माता-पिता और पत्नी के साथ युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल गुरुग्राम में रहते हैं. वैसे वह हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं. भारतीय स्पिनर अपने माता-पिता के काफी करीब हैं. और अकसर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं.

पैट्स से है प्यार

युजवेंद्र चहल को अपने पैट्स से बहुत प्यार है. जब भी वह घर पर होते हैं तो उनके साथ काफी वक्त बिताते हैं.

इनाम बेशुमार

युजवेंद्र चहल को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई ट्रॉफियां मिली हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस तस्वीर में चहल के पिता के गले में वर्ल्ड कप 2024 का मेडल है.

मां की गोद जैसा सुख कहीं नहीं

इस बात में कोई शक नहीं कि मां की गोद जैसा सुख दुनिया में कहीं और नहीं है. चहल इस तस्वीर में अपनी मां की गोद में लेटे हुए हैं.

घर का लुक है कमाल

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के घर की सीढ़ियां तो देखिए. ग्लास के साथ इसे एक राजसी लुक मिल रहा है.

शतरंज के खिलाड़ी

युजवेंद्र चहल क्रिकेट के अलावा शतरंज में भी हाथ आजमा चुके हैं. वह शतरंज में चैंपियन रहे हैं. और इस तस्वीर में वह अपने पिता के साथ शतरंज खेल रहे हैं.

रोशन थी दीवाली

यह तब की तस्वीर है जब दीवाली का त्योहार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साथ में मनाया था.

The post Inside Pictures of Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma, Watch Photo appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/inside-pictures-of-yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-watch-photo-1221017/feed/ 0
Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/#respond Mon, 06 Jan 2025 09:06:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221004 Most Tet Wickets for India by Fast Bowlers: भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कई तेज गेंदबाज रहे हैं जो काफी सफल हुए हैं. हम आपको भारत के उन तेज गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट झटक चुके हैं. 1. कपिल देव भारतीय टीम के पूर्व कप्तान...

The post Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma appeared first on Cricket Country.

]]>
Most Tet Wickets for India by Fast Bowlers: भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कई तेज गेंदबाज रहे हैं जो काफी सफल हुए हैं. हम आपको भारत के उन तेज गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट झटक चुके हैं.

Kapil-dev

1. कपिल देव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. कपिल देव भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 227 पारियों में 434 विकेट झटके थे.

Ishant taking a Test wicket

2. इशांत शर्मा

भारतीय टीम के खिलाड़ी इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 105 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें इशांत ने 311 विकेट अपने नाम किए हैं.

Zaheer taking a Test wicket

3. जहीर खान

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने करियर में भारत के लिए 92 मुकाबले खेले थे. इनमें जहीर खान ने 311 विकेट अपने नाम किए थे.

Srinath taking a Test wicket in a Test match

4. जवागल श्रीनाथ

पूर्व भारतीय दिग्गज जवागल श्रीनाथ ने टीम इंडिया के लिए 67 मुकाबले खेले थे. इनमें श्रीनाथ ने 236 विकेट अपने नाम किए थे.

5. मोहम्मद शमी

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. शमी ने 64 टेस्ट में अब तक 229 बल्लेबाजों का शिकार किया है. वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

The post Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/feed/ 0
AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/#respond Mon, 06 Jan 2025 05:37:42 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220965 Border Gavaskar Trophy- अब भारतीय टीम चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. और बहुत संभव है कि इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर न आएं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ही उसने भारत को छह विकेट से हराकर 10 साल बाद यह ट्रॉफी जीती. ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

अब ऑस्ट्रेलिया में BGT में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी!

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अगली बार भारत में साल 2027 में खेली जाएगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होने में अभी चार साल हैं. और इस लिहाज से देखें तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शायद अगली बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर न आएं.

रविंद्र जडेजा

यह ऑलराउंडर अब 36 साल का हो गया है. और उनका भी अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना संभव नहीं लगता. इस बार वह गेंद से ज्यादा असर नहीं डाल पाए लेकिन बल्ले से उन्होंने कुछ उपयोगी पारियां खेलीं.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने इस सीरीज में सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले. और उसके बाद चोट के चलते वह बाहर हो गए. वह अब 33 साल के हैं. हालांकि 37 की उम्र तक वह खेल सकते हैं लेकिन चोट उन्हें लगातार परेशान करती रही है. और ऐसे में उनका अगले दौरे पर नजर आना जरा मुश्किल है.

विराट कोहली

विराट कोहली शायद ऑस्ट्रेलिया में अपनी आखिरी पारी खेल चुके हैं. कोहली का यह पांचवां ऑस्ट्रेलिया दौरा था. उनके लिए यह दौरा बहुत खराब रहा. इस दौरे की 9 पारियों में कोहली सिर्फ 190 रन बनाए. इसमें से 100 रन तो पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बने. कोहली ने पहली बार 2011-12 में अपना पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था. तब उन्होंने 300 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले. उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच से दूर रहने का फैसला किया. रोहित के संन्यास के भी कयास लगने लगे हैं. रोहित की उम्र 38 होने वाली है और ऐसे में चार साल बाद वह ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे यह नामुमकिन ही नजर आता है.

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस पेसर ने कई कमाल के प्रदर्शन किया है. इस साल वह 35 साल के हो जाएंगे. और कमर की चोट से वह पहले से ही परेशान हैं. तो, क्या वह चार साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट होंगे. यह बहुत ही मुश्किल है. तो इस पेसर ने भी ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी BGT मुकाबला खेल लिया है.

स्कॉट बोलैंड

स्कॉट बोलैंड इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले. वह जोश हेजलवुड के स्थान पर कंगारू टीम का हिस्सा बने. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जितवाने में उनकी अहम भूमिका रही. सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए. बोलैंड 35 साल के हो चुके हैं और चार साल बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर आएंगे ऐसा लगता नहीं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/feed/ 0
Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/#respond Mon, 06 Jan 2025 04:00:16 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220932 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 समाप्त हो गई है. भारतीय टीम को इस सीरीज में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इस पूरी सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन किया.

The post Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 1-3 से हारा. भारत ने बस पर्थ में टेस्ट मैच जीता और उसके बाद ऐडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में उसे हार मिली. ब्रिसबेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा. इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई. बल्लेबाज असफल रहे. और यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही. लेकिन इस पूरी सीरीज में भारत के लिए अगर किसी एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा तारीफ की जाए तो वह जसप्रीत बुमराह रहे.

अकेले लड़ते रहे बुमराह

बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में परेशानियां खड़ी कीं. कई बार तो ऐसा लगा कि जैसे वह अकेले ही लड़ रहे हैं. इस पूरी सीरीज में उन्होंने 32 विकेट लिए. वह भारतीय टीम के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इस सीरीज में बुमराह ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए.

भारत के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 45 टेस्ट मैचों में 205 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2018 में केपटाउन में टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था. उनके 205 में से 153 SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) में लिए हैं. बुमराह ने इन देशों में 145 विकेट लिए हैं. अनिल कुबंले 141 विकेटों के साथ दूसरे और ईशांत शर्मा 130 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. शमी ने 123 और जहीर खान ने 119 विकेट सेना देशों में लिए हैं. महान कपिल देव ने 117 विकेट इन देशों में हासिल किए हैं.

SENA देशों में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय

जसप्रीत बुमराह अब SENA देशों में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चार बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वहीं इंग्लैंड में दो और साउथ अफ्रीका में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए हैं.

कपिल देव ने इन देशों में सात बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में पांच बार और दो बार इंग्लैंड में पारी में पांच विकेट लिए.

20 से कम की औसत से 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

भारतीय पेसर टेस्ट क्रिकेट 19.40 के औस औसत से टेस्ट क्रिकेट में 205 विकेट हासिल किए हैं. 200 के कम की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट लेने वाले वह इकलौते गेंदबाज हैं. वेस्टइंडीज के महान पेसर मैलकम मार्शल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 20.94, जोएल गार्नर 20.97 और कर्टली ऐम्ब्रोस ने भी 20.97 के औसत से 200 विकेट हासिल किए थे.

सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय पेसर

बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. उन्होंने अपने 44वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल कर लिया. कपिल देव ने अपने 50वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था.

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मुकाबलों में 200 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए थे. उन्होंने सिर्फ 37 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

विदेशी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

32 साल के बुमराह ने सीरीज में कुल 32 विकेट लिए. यह विदेशी धरती पर खेली गई सीरीज में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. बुमराह ने 1977-78 में बनाए महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा. बेदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 31 विकेट अपने नाम किए थे.

बीएस चंद्रशेखर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1977-78 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 28 विकेट लिए थे.

The post Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/feed/ 0
Yuzvendra Chahal and Dhanashree verma net worth who is richer know here https://www.cricketcountry.com/hi/photos/yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-net-worth-who-is-richer-know-here-1220857/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-net-worth-who-is-richer-know-here-1220857/#respond Sun, 05 Jan 2025 09:15:01 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220857 Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की चर्चा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. तलाक की चर्चाओं के बीच फैंस के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कमाई के मामले में कौन किससे आगे हैं. हम...

The post Yuzvendra Chahal and Dhanashree verma net worth who is richer know here appeared first on Cricket Country.

]]>
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की चर्चा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. तलाक की चर्चाओं के बीच फैंस के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कमाई के मामले में कौन किससे आगे हैं. हम आपको आज बताएंगे युजवेद्र चहल और धनश्री वर्मा की नेटवर्थ कितनी है और कौन किससे ज्यादा अमीर है.

भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चहल की हर साल की औसतन कमाई 7-8 करोड़ रुपये हैं.

युजवेंद्र चहल के पास लगभाग 45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. वहीं इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद चहल को 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. ऐसे में चहल की इनकम इस साल काफी बढ़ने वाली भी है.

इन कमाई के अलावा चहल कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते हैं वहीं बिजनेस से भी चहल की अच्छी कमाई होती है. चहल क्रिकेट के अलावा भी कई क्षेत्र से पैसे की कमाई करते हैं.

दूसरी ओर चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी हर साल करोड़ों रुपये कमाती हैं. धनश्री वर्मा पेशे से डेंटिस्ट हैं और वह कोरियोग्रॉफी का भी काम करती हैं.

हर साल धनश्री सोशल मीडिया से करोड़ों कमाती हैं. वह यूट्यूब की बड़ी पर्सनालिटी भी हैं. वह अपने चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और कोरियोग्रॉफी के जरिए काफी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार धनश्री के पास लगभग 24 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

The post Yuzvendra Chahal and Dhanashree verma net worth who is richer know here appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-net-worth-who-is-richer-know-here-1220857/feed/ 0