ind vs aus - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/ind-vs-aus/ Wed, 08 Jan 2025 10:48:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png ind vs aus - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/ind-vs-aus/ 32 32 ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:47:08 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221425 ICC TEST RANKINGS: जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में खुद को नंबर वन पर मजबूत कर लिया है. वहीं विराट कोहली की रैंकिंग में और गिरावट हुई है.

The post ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position appeared first on Cricket Country.

]]>
दुबई: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में अपनी बादशाहत जारी रखते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 908 रेटिंग से गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर कायम हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले बुमराह 907 अंक तक पहुंच गए थे. जो आईसीसी रैंकिंग में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ अंक हैं. बुमराह ने हालांकि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में दो विकेट लिए. लेकिन दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए. क्योंकि हालांकि पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके.

बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा एक पायदान के सुधार के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गए, वह टॉप 10 में बुमराह के साथ दूसरे भारतीय हैं.

जडेजा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के साथ संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर हैं. बोलैंड सिडनी में शानदार प्रदर्शन के बूते 29 पायदान के सुधार के साथ टॉप 10 में पहुंच गए हैं.

सिडनी में बोलैंड ने 10 विकेट (31 रन देकर चार विकेट और 45 रन देकर छह विकेट) झटके. उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रहा जिससे टीम एक दशक के इंतजार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी हासिल करने में सफल रही.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है, वह अंतिम टेस्ट में पांच विकेट की बदौलत दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हुए. दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा एक पायदान के लाभ से तीसरे स्थान पर पहुंचे जबकि चोटिल जोश हेजलवुड दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गए.

वहीं विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में और नुकसान हुआ है. वह ताजा आईसीसी रैंकिंग में तीन स्थान और नीचे खिसक गए हैं. कोहली अब 27वें पायदान पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली ने सिर्फ एक सेंचुरी लगाई. और वह 8 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने से आउट हुए.

ऋषभ पंत के दूसरी पारी में 33 गेंद में बनाये गये 61 रन से वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे और नौवें नंबर पर पहुंच गये जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना चौथा स्थान कायम रखा.

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पहली पारी में अहम शतक से तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए, उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 769 रेटिंग भी हासिल की. वहीं काइल वेरेने शानदार शतक से चार पायदान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए.

The post ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/feed/ 0
Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:58:10 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221397 अगर किसी मैदान को "असंतोषजनक" या "अनफिट" रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
Icc rates bgt pitch ratings: आईसीसी ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी कर दी है. इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग “बहुत अच्छी” दी गई है. पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को अच्छी रेटिंग मिली, मगर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को जहां सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, उसे भी संतोषजनक रेटिंग दी गई है.

2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट. अगर किसी मैदान को “असंतोषजनक” या “अनफिट” रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

एक दिन में गिरे 15 विकेट, मगर सिडनी को ‘संतोषजनक’ रेटिंग

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे. यह मैच केवल ढाई दिनों में खत्म हो गया था, मगर आईसीसी ने इस ग्राउंड की पिच को संतोषजनक कैटगरी में रखा है, जो काफी हैरान करने वाला है. मैच के पहले दिन यहां 11 विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे. इस पिच को लेकर ग्लेन मैक्ग्रा और सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाए थे.

हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं: सीए

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों. हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले.

उन्होंने कहा, सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है. रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/feed/ 0
Gautam Gambhir Will Continue to Be India Coach, Rohit And Virat Will Play in England Test Series Says Report https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-will-continue-to-be-india-coach-rohit-and-virat-will-play-in-england-test-series-says-report-1221386/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-will-continue-to-be-india-coach-rohit-and-virat-will-play-in-england-test-series-says-report-1221386/#respond Wed, 08 Jan 2025 07:00:09 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221386 ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इसके साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी निशाने पर थे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में हार के बाद भी इन तीनों की...

The post Gautam Gambhir Will Continue to Be India Coach, Rohit And Virat Will Play in England Test Series Says Report appeared first on Cricket Country.

]]>
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इसके साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी निशाने पर थे. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में हार के बाद भी इन तीनों की जगह पर कोई खतरा नहीं है.

रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर न सिर्फ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के कोच होंगे बल्कि उसके बाद भी कोच बने रहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट सीरीज में भी गंभीर ही टीम के हेड कोच रहेंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. रोहित और कोहली, के प्रदर्शन को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों इस सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रख पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा को रवि शास्त्री की सलाह, क्या मिलेगी खोई हुई फॉर्म

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस दौरे की समीक्षा बैठक करेगा लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इस खराब प्रदर्शन के लिए गंभीर को जिम्मेदार माना जा रहा है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया, ‘हां, एक समीक्षा बैठक होगी लेकिन किसी को निकाला नहीं जाएगा. क्या बात करते हैं बल्लेबाजों के खराब खेल के लिए आप कोच को नहीं निकाल सकते. गौतम गंभीर टीम के कोच बने रहेंगे और विराट व रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. फिलहाल पूरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर है.’

इसे भी पढ़ें- ‘युवाओं को डराने का प्लान फेल’, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया को लेकर क्यों कहा ऐसा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत अच्छी की थी. पर्थ में हुआ पहला टेस्ट भारत ने जीता था लेकिन इसके बाद चार टेस्ट में से वह एक भी नहीं जीत पाया. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में हुआ सीरीज का तीसरा टेस्ट, जो ड्रॉ रहा, को छोड़कर बाकी तीनों मैच जीते.

The post Gautam Gambhir Will Continue to Be India Coach, Rohit And Virat Will Play in England Test Series Says Report appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-will-continue-to-be-india-coach-rohit-and-virat-will-play-in-england-test-series-says-report-1221386/feed/ 0
Virat Kohli and Rohit Sharma Should Play Domestic Cricket Says Former India Coach Ravi Shastri https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-and-rohit-sharma-should-play-domestic-cricket-says-former-india-coach-ravi-shastri-1221372/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-and-rohit-sharma-should-play-domestic-cricket-says-former-india-coach-ravi-shastri-1221372/#respond Wed, 08 Jan 2025 06:22:47 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221372 भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को जाकर घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें भी फायदा होगा और युवा खिलाड़ियों को भी सीखने का मौका मिलेगा.

The post Virat Kohli and Rohit Sharma Should Play Domestic Cricket Says Former India Coach Ravi Shastri appeared first on Cricket Country.

]]>
विराट कोहली और रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि इन दोनों को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए. टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस बात से सहमत हैं. कोहली और रोहित अपने फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं. और सीरीज में भारत की 1-3 से हार के बाद सीनियर बल्लेबाज आलोचकों के भी निशाने पर हैं.

कोहली पांच मैचों की सीरीज की नौ पारियों में 8 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए. वहीं भारतीय कप्तान रोहित ने 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत सिर्फ 6.2 का रहा. रोहित ने खुद को सिडनी में हुए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से खुद को बाहर रखा. वह खराब प्रदर्शन के चलते खुद ही आखिरी मैच से बाहर रहे. इसके बाद कई जानकारों ने कहा कि इन दोनों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. ताकि वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपनी फॉर्म हासिल कर सकें. शास्त्री भी इससे सहमत हैं. उन्होंने कहा कि इन सीनियर खिलाड़ियों को इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहिए.

आईसीसी रिव्यू में उन्होंने कहा कि इससे भारतीय क्रिकेट की युवा पीढ़ी को फायदा होगा. और मौजूदा खिलाड़ी इन सीनियर के साथ रहकर काफी कुछ सीख सकती है. और साथ ही वह भारत की स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर खेलने के आदी भी हो सकते हैं.

शास्त्री ने कहा, ‘अगर अब उनके लिए गैप है, मुझे लगता है कि उन्हें वापस जाकर थोड़ा घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और देखना चाहिए कि इससे क्या होता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘चूंकि जब आप इतने लंबे समय तक टेस्ट मैच क्रिकेट खेलते हैं, तो दो सीजन के लिए आपको घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. आप युवा पीढ़ी के साथ खेलते हैं और युवा पीढ़ी को अपने अनुभव से फायदा पहुंचाते हैं. और इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि आपको जितना स्पिन खेलने का मौका मिलेगा वह कभी नहीं मिलता. अगर आप भारतीय पीढ़ी की मौजूदा स्थिति को देखें तो इन पिचों पर टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. अगर विपक्षी टीम में बहुत अच्छे स्पिनर्स हों, तो वे आपको परेशान कर सकते हैं. और उन्होंने भारतीय टीम को परेशान किया है.’

The post Virat Kohli and Rohit Sharma Should Play Domestic Cricket Says Former India Coach Ravi Shastri appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-and-rohit-sharma-should-play-domestic-cricket-says-former-india-coach-ravi-shastri-1221372/feed/ 0
Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/#respond Tue, 07 Jan 2025 12:22:56 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221222 BGT 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड रहे. वह सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं.

The post Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
Most balls faced in BGT 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के युवा बल्लेबाज का नाम टॉप पर है. टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के दो बल्लेबाज हैं.

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

01. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. जायसवाल ने कुल 732 गेंदों (122 ओवर) का सामना किया. इस सीरीज में जायसवाल भारत के टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने पांच मैच की 10 इनिंग में 391 रन रहे. (Image credit- X)

Steve smith records
(Image credit- X)

02. स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम है. स्टीव स्मिथ ने कुल 571 गेंदों (95.1 ओवर) का सामना किया. स्टीव स्मिथ ने पांच मैच की नौ इनिंग में 314 रन बनाए.

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne (Image Source: Twitter)

03. मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. लाबुशेन ने BGT 2024-25 में 559 गेंदों (93.1 ओवर) का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने पांच मैच की नौ इनिंग में 232 रन बनाए.

KL-Rahul
(Image credit- X)

04. केएल राहुल

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का नाम है. केएल राहुल ने 551 गेंदों (92 ओवर लगभग) का सामना किया. भारतीय बल्लेबाज ने पांच मैच की 10 इनिंग में 276 रन बनाए.

Travis Head
Travis Head

05. ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ट्रैविस हेड ने 484 गेंदों (81 ओवर) का सामना किया. ट्रैविस हेड ने पांच मैच की नौ इनिंग में 448 रन बनाए.

The post Most balls faced in Border gavaskar trophy 2024-2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-balls-faced-in-border-gavaskar-trophy-2024-2025-1221222/feed/ 0
Indian team plan to intimidate new Australian cricketers failed said Mitchell johnson https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-plan-to-intimidate-new-australian-cricketers-failed-said-mitchell-johnson-1221075/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-plan-to-intimidate-new-australian-cricketers-failed-said-mitchell-johnson-1221075/#respond Mon, 06 Jan 2025 14:25:29 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221075 Mitchell Johnson on Indian Team: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का मानना ​​है कि हाल ही में सिडनी टेस्ट के दौरान सैम कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर जैसे ऑस्ट्रेलियाई नए खिलाड़ियों को डराने के लिए भारत की ‘दो बनाम 11’ की मानसिकता कारगर नहीं रही. इस मैच में, भारत को सिडनी में छह विकेट...

The post Indian team plan to intimidate new Australian cricketers failed said Mitchell johnson appeared first on Cricket Country.

]]>
Mitchell Johnson on Indian Team: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का मानना ​​है कि हाल ही में सिडनी टेस्ट के दौरान सैम कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर जैसे ऑस्ट्रेलियाई नए खिलाड़ियों को डराने के लिए भारत की ‘दो बनाम 11’ की मानसिकता कारगर नहीं रही.

इस मैच में, भारत को सिडनी में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीती. “भारतीय टीम ने मैदान पर “दो बनाम 11” की मानसिकता को अपनाया, जिसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अलग-थलग और दबाव में महसूस कराना था. उनका ध्यान न केवल अपने विरोधियों के तकनीकी कौशल का परीक्षण करने पर था, बल्कि उनकी मानसिक दृढ़ता को चुनौती देने पर भी था.

टेस्ट में माहौल बनाना महत्वपूर्ण

“टेस्ट क्रिकेट में, ऐसा माहौल बनाना महत्वपूर्ण है, जहां बल्लेबाज अपने प्राथमिक उद्देश्य से विचलित हो जाएं. यह मनोवैज्ञानिक बढ़त अक्सर खेल में किसी भी शारीरिक कौशल जितनी ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.”

जॉनसन ने सोमवार को द नाइटली के लिए अपने कॉलम में लिखा, “ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को डराने की कोशिश करना वास्तव में कारगर नहीं रहा, क्योंकि कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर दोनों ने अपनी योग्यता साबित की.”

साथ ही, जॉनसन ने कहा कि कोंस्टास का पहले दिन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ़ मौखिक हमला करना सराहनीय कार्य नहीं था. “मैं कोंस्टास द्वारा अपने साथी का समर्थन करके जो करने की कोशिश की गई, उसकी सराहना करता हूँ, लेकिन इस तरह की भागीदारी के लिए यह बिल्कुल भी सही समय नहीं था. दिन के उस आखिरी चरण में, केवल एक ही विजेता हो सकता था.

वेबस्टर बन सकते हैं बड़ा सितारा

जॉनसन ने कहा,”मुझे आश्चर्य है कि क्या ख्वाजा ने कोंस्टास के साथ बातचीत की या क्या किसी अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी ने उन्हें दिन के खेल के बाद ऐसी परिस्थितियों से निपटने के बारे में कोई सलाह दी. यह टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के एक महत्वपूर्ण पहलू को उजागर करता है: उन्हें खेल की गतिशीलता के भीतर विभिन्न परिदृश्यों को संभालने के तरीके को समझने के लिए अनुभवी साथियों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है.”

उन्होंने कहा कि वेबस्टर, जिन्होंने 57 और नाबाद 39 रन के स्कोर के साथ एक यादगार पदार्पण किया, एक विकेट लेने और दो शानदार कैच पकड़ने के अलावा, निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में नियमित रूप से शामिल हो सकते हैं. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी रन बनाने का हकदार वेबस्टर से अधिक कोई नहीं था. बैगी ग्रीन में उनका ड्रीम डेब्यू एक दशक से भी अधिक समय से चल रहा था और न केवल बल्ले और गेंद से बल्कि मैदान में भी उनके मजबूत प्रदर्शन ने न केवल ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को नोटिस में ला दिया है, बल्कि वे शीर्ष छह बल्लेबाजों में भी शामिल हैं.”

जॉनसन ने कहा, “एससीजी में वेबस्टर का पदार्पण उनके लिए खुशी और व्यक्तिगत महत्व से भरा क्षण था, जो उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान से स्पष्ट था. यह न केवल उन्हें मिली प्यारी कैप थी, बल्कि जिस तरह से उन्होंने खेल को अपनाया, वह भी सबसे अलग था. मीडिया से बातचीत के दौरान उनके व्यवहार से पता चलता है कि वे सहज महसूस कर रहे थे उनकी भूमिका और फिर जिस तरह से उन्होंने खेला, उसे दबाव भरे डेब्यू के बजाय ऑफिस में एक और दिन की तरह माना.”

31 साल की उम्र में, वेबस्टर अपने साथ अनुभव का खजाना लेकर आए हैं, जिसमें युवा ऊर्जा और अनुभवी खेल की समझदारी का मिश्रण है. “उनका आत्मविश्वासी लेकिन शांत रवैया टीम के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति हो सकता है, यह दर्शाता है कि वे न केवल एक खिलाड़ी हैं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में एक संभावित प्रेरक भी हैं. यह स्पष्ट है कि वेबस्टर टीम की गतिशीलता में अच्छी तरह से फिट बैठते हैं और आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.”

The post Indian team plan to intimidate new Australian cricketers failed said Mitchell johnson appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-plan-to-intimidate-new-australian-cricketers-failed-said-mitchell-johnson-1221075/feed/ 0
we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/#respond Mon, 06 Jan 2025 12:38:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221067 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद टीम इंडिया के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल ने हुंकार भरते कहा कि हम मजबूती से वापसी करेंगे.

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
Yashasvi Jaiswal Post Goes Viral: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली हार के बाद कहा कि टीम मजबूत वापसी करेगी. भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट छह विकेट से गंवा दिया, जिससे लगातार तीसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं.

यह एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट सीरीज हार भी थी. उन्होंने आखिरी बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी थी. भारत ने पिछली चार सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को सफलतापूर्वक बरकरार रखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज शामिल हैं.

हमने बहुत कुछ सीखा

हालांकि, इस बार परिणाम भारत के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि उनके बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. जसप्रीत बुमराह दौरे पर यादगार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे. उन्होंने 32 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

दूसरी ओर, भारत के लिए बल्ले से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जायसवाल रहे, जिन्होंने 43.44 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक सहित 391 रन बनाए. अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, जायसवाल हारने वाली टीम में शामिल होने से खुश नहीं थे और कड़ी मेहनत जारी रखने पर जोर दे रहे थे.

जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा… दुर्भाग्य से, परिणाम वह नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. आपका समर्थन सब कुछ है.”

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, जिनका सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, ने अपने भारतीय समकक्ष की प्रशंसा की और कहा, “भाई, आपके काम को प्यार करता हूं”. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, “आप एक सुपरस्टार हैं…आपको खेलते हुए देखना अच्छा लगता है”.

नितीश रेड्डी के फैन बने गावस्कर

रविवार को, युवा जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के शानदार दौरे के बाद दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर से भारी समर्थन मिला. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अगर हम व्यापक तस्वीर की बात करें, जैसा कि हमने नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल के मामले में देखा- वे भूखे हैं. वे भारत के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. वे खुद के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने विकेट की रक्षा अपनी जान की तरह करें. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आप उनके साथ स्ट्रोक पर खेल सकते हैं. लेकिन मैं प्रतिबद्धता देखना चाहता हूं.”

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/feed/ 0
2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/#respond Mon, 06 Jan 2025 10:31:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221032 Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है . ‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस...

The post 2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan appeared first on Cricket Country.

]]>
Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है .

‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस संदर्भ में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे . अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय व्यवस्था की कोई भी योजना 2027 में मौजूदा भावी दौरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही शुरू होगी .’’

दो स्तरीय व्यवस्था पर कर रहे प्लान

बीसीसीआई इस समय 12 जनवरी को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक की तैयारी में है जिसमें अंतरिम सचिव देवजीत सैकिया पूर्णकालिक पद संभालेंगे . सैकिया को शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद रिक्त हुए पद पर कार्यवाहक सचिव चुना गया था .

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है . एसजीएम की तैयारी की जा रही है और आस्ट्रेलिया के हाल ही में खत्म हुए दौरे पर भी बात की जायेगी . कुछ साल पहले इस पर बात हुई थी लेकिन तब से कुछ नहीं सुना .’’

जय शाह जल्द कर सकते हैं बैठक

जय शाह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात कर सकते हैं. इन तीनों के बीच एक खास बैठक हो सकती है. भारत के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रहे रवि शास्त्री ने भी आईसीसी के इस फैसले का समर्थन किया है. रवि ने हाल ही में सिडनी में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा ‘टेस्ट को जीवंत और समृद्ध करने के लिए यह रास्ता अच्छा है. जब टॉप टीमें आपस में खेलती हैं तो इसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता होती है. लोग भी इस तरह की टक्कर देखना चाहते हैं.

The post 2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/feed/ 0
Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:04:36 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220980 Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और...

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और भारत को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया को बीजीटी में मिली हार के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई है. दरअसल, भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में फंस गई है. टीम को घर वापस आने का टिकट नहीं मिल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को घर वापसी का टिकट नहीं मिल पाया है. टीम इंडिया के टिकट का इंतजाम किया जा रहा है. भारत को पहले 8 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटना था लेकिन सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले खत्म होने के कारण यह संकट गहरा गया है. अब भारत को 8 जनवरी से पहले लौटना है. फिलहाल टीम इंडिया के लॉजिस्टिक्स मैनेजर टिकट को लेकर काम कर रहे हैं. भारत आने का टिकट मिलने के साथ ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से तुरंत वापसी का उड़ान भर लेगी. इससे यह भी साफ है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ भारत वापसी नहीं कर पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई रवानगी के दौरान भी टीम के खिलाड़ी एक साथ नहीं जा पाए थे.

10 साल बाद भारत को मिली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार

भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरे पर भारतीय टीम की कई कमजोरियां सामने आई. खासतौर पर टॉप ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन ने भारत की लुटिया डुबा दी. एक भी मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पाए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौड़ से भी बाहर हो गई.

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/feed/ 0
AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/#respond Mon, 06 Jan 2025 05:37:42 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220965 Border Gavaskar Trophy- अब भारतीय टीम चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. और बहुत संभव है कि इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर न आएं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ही उसने भारत को छह विकेट से हराकर 10 साल बाद यह ट्रॉफी जीती. ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

अब ऑस्ट्रेलिया में BGT में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी!

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अगली बार भारत में साल 2027 में खेली जाएगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होने में अभी चार साल हैं. और इस लिहाज से देखें तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शायद अगली बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर न आएं.

रविंद्र जडेजा

यह ऑलराउंडर अब 36 साल का हो गया है. और उनका भी अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना संभव नहीं लगता. इस बार वह गेंद से ज्यादा असर नहीं डाल पाए लेकिन बल्ले से उन्होंने कुछ उपयोगी पारियां खेलीं.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने इस सीरीज में सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले. और उसके बाद चोट के चलते वह बाहर हो गए. वह अब 33 साल के हैं. हालांकि 37 की उम्र तक वह खेल सकते हैं लेकिन चोट उन्हें लगातार परेशान करती रही है. और ऐसे में उनका अगले दौरे पर नजर आना जरा मुश्किल है.

विराट कोहली

विराट कोहली शायद ऑस्ट्रेलिया में अपनी आखिरी पारी खेल चुके हैं. कोहली का यह पांचवां ऑस्ट्रेलिया दौरा था. उनके लिए यह दौरा बहुत खराब रहा. इस दौरे की 9 पारियों में कोहली सिर्फ 190 रन बनाए. इसमें से 100 रन तो पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बने. कोहली ने पहली बार 2011-12 में अपना पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था. तब उन्होंने 300 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले. उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच से दूर रहने का फैसला किया. रोहित के संन्यास के भी कयास लगने लगे हैं. रोहित की उम्र 38 होने वाली है और ऐसे में चार साल बाद वह ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे यह नामुमकिन ही नजर आता है.

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस पेसर ने कई कमाल के प्रदर्शन किया है. इस साल वह 35 साल के हो जाएंगे. और कमर की चोट से वह पहले से ही परेशान हैं. तो, क्या वह चार साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट होंगे. यह बहुत ही मुश्किल है. तो इस पेसर ने भी ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी BGT मुकाबला खेल लिया है.

स्कॉट बोलैंड

स्कॉट बोलैंड इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले. वह जोश हेजलवुड के स्थान पर कंगारू टीम का हिस्सा बने. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जितवाने में उनकी अहम भूमिका रही. सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए. बोलैंड 35 साल के हो चुके हैं और चार साल बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर आएंगे ऐसा लगता नहीं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/feed/ 0