Cricket Matches - Latest and breaking Cricket News, Cricketer Stats, Match Score Card, IPL matches result,T20 Matches result | cricketcountry.com https://www.cricketcountry.com/hindi/news/ Thu, 09 Jan 2025 11:13:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Cricket Matches - Latest and breaking Cricket News, Cricketer Stats, Match Score Card, IPL matches result,T20 Matches result | cricketcountry.com https://www.cricketcountry.com/hindi/news/ 32 32 Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/#respond Thu, 09 Jan 2025 11:13:30 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221635 Sunil Gavaskar Prediction: जसप्रीत बुमराह की टीम की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह तेज गेंदबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेगा. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 32 विकेट लिये. यह...

The post Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
Sunil Gavaskar Prediction: जसप्रीत बुमराह की टीम की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह तेज गेंदबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेगा.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 32 विकेट लिये. यह ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बुमराह की कप्तान में टीम ने पर्थ में खेले गये इस श्रृंखला के शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी.

बुमराह बनेंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान

गावस्कर ने ‘चैनल 7’ से कहा, ‘‘ वह (बुमराह) टीम का अगला कप्तान हो सकता है. वह जिम्मेदारी के साथ टीम का बढ़कर नेतृत्व करता है, उसकी छवि बहुत अच्छी है. उसमें कप्तान के गुण है और वह ऐसा व्यक्ति नहीं है तो आप पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाये.’’

इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘कभी-कभी आपके पास ऐसे कप्तान होते हैं जो आप पर बहुत दबाव डालते हैं. बुमराह को देखकर लगता है कि वह दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे वही करें जो उनका काम है. वह जिस काम के लिए राष्ट्रीय टीम में है वह काम करें लेकिन इसके लिए किसी पर दबाव नहीं डालते है.’’

बुमराह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन ने मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को एक तेज गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद की है.

बीजीटी में बुमराह ने किया कमाल

उन्होंने कहा, ‘‘ वह मिड-ऑफ, मिड-ऑन पर खड़े रहते है और तेज गेंदबाजों के लिए उनकी मौजूदगी फायदेमंद रहती है. वह गेंदबाजों से अपने विचार साझा करने के लिए तैयार रहते है. मुझे लगता है कि वह बिल्कुल शानदार थे और अपनी भूमिका बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं. अगर वह कप्तान बने तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा.’’

सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गये अंतिम टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बीच में चोटिल होने से पहले बुमराह ने 13.06 औसत और 28.37 की शानदार स्ट्राइक रेट से अपने विकेट निकाले थे. इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 162 रन के लक्ष्य को ज्यादा परेशानी के बिना हासिल कर लिया.

The post Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/feed/ 0
Disappointed with the end martin Guptill on international retirement https://www.cricketcountry.com/hi/news/disappointed-with-the-end-martin-guptill-on-international-retirement-1221629/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/disappointed-with-the-end-martin-guptill-on-international-retirement-1221629/#respond Thu, 09 Jan 2025 10:17:53 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221629 Martin Guptill on Retirement: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल को लगता है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के लिए और भी बहुत कुछ था और उन्होंने “इस बात से थोड़ी निराशा व्यक्त की कि यह सब कैसे समाप्त हुआ.” 38 वर्षीय बल्लेबाज, जिन्होंने...

The post Disappointed with the end martin Guptill on international retirement appeared first on Cricket Country.

]]>
Martin Guptill on Retirement: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल को लगता है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के लिए और भी बहुत कुछ था और उन्होंने “इस बात से थोड़ी निराशा व्यक्त की कि यह सब कैसे समाप्त हुआ.”

38 वर्षीय बल्लेबाज, जिन्होंने 2022 के अंत में कहीं और खेलने के अवसरों की तलाश में अपना अनुबंध वापस कर दिया, ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि की. उन्होंने ब्लैक कैप्स के लिए 367 मैच (198 वनडे, 122 टी20, 47 टेस्ट) खेले, जिसमें तीनों प्रारूपों में 23 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए.

उन्होंने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (2009 से 2022) को 122 टी20 मैचों में 3,531 रन बनाकर न्यूजीलैंड के अग्रणी टी20 रन-स्कोरर के रूप में समाप्त किया, और उनके 7,346 वनडे रनों ने उन्हें रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वनडे सूची में तीसरे स्थान पर रखा.

रिटायरमेंट के अंदाज से निराश हुए मार्टिन गुप्टिल

गुप्तिल ने न्यूजीलैंड हेराल्ड को उद्धृत किया, “मुझे लगता है कि यह वही है जो है, और इसके आसपास जो निर्णय लिए गए हैं. जाहिर है कि मैं और अधिक खेलना पसंद करता, मुझे लगता है कि मेरे पास न्यूजीलैंड क्रिकेट और ब्लैक कैप्स को देने के लिए बहुत कुछ था. लेकिन यह वही है जो है. मैं इस बात से थोड़ा निराश हूं कि यह सब कैसे समाप्त हुआ, लेकिन मुझे आगे बढ़ना है और आगे बढ़ना है.”

गुप्तिल ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर तब धमाका किया जब वे ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बने. इसके अलावा, वे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 में वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी थे, जब उन्होंने वेलिंगटन स्टेडियम में वेस्टइंडीज पर क्वार्टर फाइनल में जीत के दौरान नाबाद 237 रन बनाए थे.

वह पारी, 2013 में साउथम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी नाबाद 189 रन की पारी और 2017 में हैमिल्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी नाबाद 180 रन की पारी, न्यूजीलैंड के शीर्ष चार व्यक्तिगत वनडे स्कोर में से तीन हैं.

शानदार रहा मार्टिन का करियर

गुप्तिल ने दो टी20 शतक भी बनाए: 2012 में ईस्ट लंदन के बफ़ेलो पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 69 गेंदों पर नाबाद 101 रन और छह साल बाद ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 54 गेंदों पर 105 रन. गुप्तिल ने न्यूजीलैंड के लिए 47 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 17 अर्धशतक और तीन शतक बनाए: 2010 में सेडन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ 189, 2011 में बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 और 2015 में डुनेडिन में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन.

बांग्लादेश के खिलाफ उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर – 189 – नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए आया था, लेकिन गुप्तिल ने पारी की शुरुआत करने की चुनौती को प्राथमिकता दी, जिसे उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका के रूप में देखा.

उन्होंने कहा, “मेरे पास पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का अवसर था, लेकिन मैं शीर्ष पर वापस जाना चाहता था. मुझे कोई पछतावा नहीं है, मैंने इसे एक अच्छा प्रयास माना. मुझे ऐसा करने में बहुत मज़ा आया. मेरे सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक ब्लैक कैप प्राप्त करना था, और यह मेरे लिए गर्व की बात है.”

फील्ड में उनके कौशल को विश्व स्तरीय माना जाता था और उन्होंने लगातार ब्लैककैप्स के लिए मानक स्थापित किए, जिसके परिणामस्वरूप कई शानदार कैच, बचाव और रन आउट हुए. उन्होंने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में रन आउट करके भारत के दिग्गज एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया. गुप्तिल वर्तमान में सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस के लिए नेतृत्व कर रहे हैं और टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना खेल जारी रखेंगे.

The post Disappointed with the end martin Guptill on international retirement appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/disappointed-with-the-end-martin-guptill-on-international-retirement-1221629/feed/ 0
Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/#respond Thu, 09 Jan 2025 08:55:23 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221626 Pat Cummins Ruled out From Champions Trophy: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में...

The post Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury appeared first on Cricket Country.

]]>
Pat Cummins Ruled out From Champions Trophy: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया.

कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में इस समस्या से जूझते नजर आये लेकिन भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में टीम को 3 . 1 से जीत दिलाई. बेली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि कमिंस 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं .

स्कैन रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

उन्होंने ‘नाइन डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ अभी कुछ कह नहीं सकते . हमें इंतजार करना होगा और स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा .’’ आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम का ऐलान किया है जिसमें कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तान हैं .

बेली ने कहा ,‘‘ पैट पितृत्व अवकाश पर हैं . उनके टखने में भी सूजन है लिहाजा उनका स्कैन कराया जायेगा . रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा .’’ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं होने पर बेली ने कहा ,‘‘ वह काफी मेहनत कर रहा है और उसकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है . श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये वह समय पर फिट नहीं था लेकिन उम्मीद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह फिट हो जायेगा .’’

The post Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/feed/ 0
Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/#respond Thu, 09 Jan 2025 07:39:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221606 पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला किया. तिवारी ने उन्हें 'पाखंडी' तक कहा. इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक नायर, और मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर सवाल उठाए. जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार और भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर तिवारी के बयान.'

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
Manoj Tiwary Says Gautam Gambhir is Hypocrite: पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद से गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. और इस लिस्ट में अब मनोज तिवारी का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि तिवारी एक कदम और आगे निकल गए हैं और उन्होंने गंभीर को पाखंडी तक कहा है. तिवारी ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के न खेलने के बाद के घटनाक्रम के बाद हुए विवाद पर अपनी राय रखी है. भारत को सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने तिवारी ने इसके साथ ही गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर भी सवाल किए. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के असफल रहने पर अभिषेक नायर पर भी सवाल खड़े किए.

यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि नायर और मोर्केल ने गंभीर के साथ आईपीएल में पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काम किया था.

न्यूज 18 बांग्ला के साथ बात करते हुए तिवारी ने कहा, ‘गौतम गंभीर एक पाखंडी आदमी हैं. जो वह कहते हैं उसे नहीं करते. कप्तान मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं. सभी समस्याओं का सामना करने के लिए उन्होंने रोहित को आगे कर दिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘गेंदबाजी कोच का क्या काम है? जो भी कोच कहते हैं वह उससे सहमत होंगे. मोर्नी मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स से हैं. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ थे. और मुख्य कोच का उनके साथ काम करने का कम्फर्ट है.’

इसके बाद तिवारी ने गंभीर और रोहित के आपसी संबंधों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के आपसी संबंधों को लेकर भी सवाल किए. उनका मानना है कि दोनों के बीच ईगो की समस्या है. इसी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ‘वे साथ काम कैसे कर सकते हैं. रोहित एक वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं. वहीं गंभीर ने केकेआर को आईपीएल जितवाया है. बतौर कप्तान और मेंटॉर दोनों तरह से.’

तिवारी ने यहां तक कहा कि सिर्फ गंभीर को आईपीएल जितवाने का क्रेडिट क्यों मिलता है. उन्होंने कहा, ‘गंभीर ने अकेले अपने दम पर केकेआर को खिताब नहीं जितवाया. हम सबने एक टीम के तौर पर साथ में काम किया. जैक कालिस, सुनील नारायण और मैंने, हम सबने इसके लिए मेहनत की. लेकिन क्रेडिट किसे मिला?’

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. टीम ने वनडे और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम 0-3 से हारी. इसके साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने से महरूम रहा. और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक नहीं पहुंच सका.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का अगला टूर्नमेंट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप होगा. जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी.

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/feed/ 0
Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/#respond Thu, 09 Jan 2025 06:00:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221599 Virat Kohli To Play In County: विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी खेल सकते हैं. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
Virat Kohli to Play County in England: विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली के करियर पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब खबर है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली काउंटी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कोहली इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे.

क्या आईपीएल बीच में छोड़कर खेलेंगे काउंटी
कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. और अगर उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो भारतीय स्टार बल्लेबाज काउंटी खेलने निकल जाएंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा.

अगर बेंगलुरु की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंचती है तो कोहली के पास टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त बचेगा. आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. और कोहली के पास फिर इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए बहुत ही कम वक्त बचेगा. .

काउंटी खेलने से कोहली को होगा फायदा
कोहली काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. और इसी वजह से कई बड़े पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. और इंग्लैंड में खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. कोहली भी इस बात को जानते हैं. इंग्लैंड में परिस्थितियां वैसे भी स्विंग गेंदबाजी के लिए मददगार होती हैं और कोहली, जो लगातार ऐसी गेंदबाजी के सामने संघर्ष रते हुए नजर आ रहे हैं, जानते हैं कि यह दौरा उनके लिए कितना अहम हो सकता है.

सुनील गावस्कर, इरफान पठान, संजय मांजरेकर और रवि शास्त्री जैसे पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दे चुके हैं. 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. कई जानकार कह चुके हैं कि कोहली और रोहित को इस टूर्नमेंट में खेलकर अपनी फॉर्म हासिल करने पर काम करना चाहिए.

लेकिन आईपीएल से टकराव का क्या
कोहली बेंगलुरु की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी से अलग करके नहीं देखा जा सकता. बात सिर्फ रन बनाने भर की नहीं हैं. बेंगलुरु की टीम में कोहली का होना ही अलग रोमांच पैदा करता है. दर्शक मैदान पर कोहली को देखने आते हैं. इसके साथ-साथ कोहली के होने के कई आर्थिक पहलु भी हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/feed/ 0
Yuzvendra Chahal and Shreyas Iyer Will be Appearing in Bigg Boss Reports Dhanashree Verma https://www.cricketcountry.com/hi/news/yuzvendra-chahal-and-shreyas-iyer-will-be-appearing-in-bigg-boss-reports-dhanashree-verma-1221592/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/yuzvendra-chahal-and-shreyas-iyer-will-be-appearing-in-bigg-boss-reports-dhanashree-verma-1221592/#respond Thu, 09 Jan 2025 05:26:18 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221592 अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. युजवेंद्र...

The post Yuzvendra Chahal and Shreyas Iyer Will be Appearing in Bigg Boss Reports Dhanashree Verma appeared first on Cricket Country.

]]>
अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. खबर है कि यह लेग स्पिनर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं. वह बॉलिवुड स्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे. चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

युजवेंद्र चहल ने बतौर स्पिनर कमाल का खेल दिखाया है. वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. लेकिन फिलहाल वह अंतरराष्ट्रीय टीम से दूर हैं. हालांकि आजकल चहल क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं.

बीते कुछ सप्ताह से यह खबर चल रही है कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों के बीच तलाक होने वाला है. चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी.

युजवेंद्र चहल अब दिखेंगे सलमान के शो में
खबरें यहां तक हैं कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अब अलग रहने लगे हैं. इस बीच खबर हैं कि चहल बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे.

टाइम्स नाऊ नेटवर्क की खबरों के मुताबिक लेग स्पिनर के साथ श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए इस शो में आएंगे. इस एपिसोड में क्रिकेट, मनोरंजन और ड्रामा नजर आ सकता है.

धनश्री वर्मा ने चहल के साथ तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी
इस बीच धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. धनश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि लगातार उनके चरित्र पर हमला किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत करके नाम और प्रतिष्ठा बनाई है.

The post Yuzvendra Chahal and Shreyas Iyer Will be Appearing in Bigg Boss Reports Dhanashree Verma appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/yuzvendra-chahal-and-shreyas-iyer-will-be-appearing-in-bigg-boss-reports-dhanashree-verma-1221592/feed/ 0
Dhanashree Verma reaction on divorce rumours with Yuzvendra Chahal went viral says Truth stands tall https://www.cricketcountry.com/hi/news/dhanashree-verma-reaction-on-divorce-rumours-with-yuzvendra-chahal-went-viral-says-truth-stands-tall-1221578/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/dhanashree-verma-reaction-on-divorce-rumours-with-yuzvendra-chahal-went-viral-says-truth-stands-tall-1221578/#respond Thu, 09 Jan 2025 03:51:18 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221578 धनश्री वर्मा ने युजवेंद् चहल से तलाक की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई. इसमें उन्होंने पहली बार तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

The post Dhanashree Verma reaction on divorce rumours with Yuzvendra Chahal went viral says Truth stands tall appeared first on Cricket Country.

]]>
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने तलाक को लेकर चल रही खबरों पर बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी है. धनश्री एक कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और डेंटिस्ट हैं. वह टीवी शो में भी भाग ले चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बीते कुछ दिन उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं.

धनश्री ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल से गुजरे हैं. बेबुनियाद खबरों ने सबसे ज्यादा नाराज किया है. इसमें तथ्यपरकता को बिलकुल नजरअंदाज किया गया. और साथ ही चेहरा छुपाकर रहने वाले ट्रोलर्स ने मेरी छवि का चरित्र हनन किया. मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए बरसों कड़ी मेहनत की है. मेरी चुप्पी कमजोरी की नहीं बल्कि मजबूती की निशानी है. नकारात्मकता जहां आसानी से ऑनलाइन फैल जाती है वहीं दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए हिम्मत और करुणा की जरूरत होती है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपने सच पर कायम हूं और आगे बढ़ रहा हूं. अपने मूल्यों पर कायम हूं. सच बिनी किसी स्पष्टीकरण के कायम रहता है.’

7 जनवरी को चहल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी जिसमें उनके तलाक की खबरों को और हवा मिली थी. उन्होंने लिखा था, ‘चुप्पी में एक गहरा संगीत होता है. उनके लिए जो इसे सभी शोर से ऊपर सुन सकते हैं.’

धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो चहल ने धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. हालांकि धनश्री के इंस्टाग्राम हैंडल पर धनश्री की तस्वीरें कायम हैं.

The post Dhanashree Verma reaction on divorce rumours with Yuzvendra Chahal went viral says Truth stands tall appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/dhanashree-verma-reaction-on-divorce-rumours-with-yuzvendra-chahal-went-viral-says-truth-stands-tall-1221578/feed/ 0
Steve Smith will captain Australia for Sri Lanka Tour Pat Cummins Rested https://www.cricketcountry.com/hi/news/steve-smith-will-captain-australia-for-sri-lanka-tour-pat-cummins-rested-1221573/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/steve-smith-will-captain-australia-for-sri-lanka-tour-pat-cummins-rested-1221573/#respond Thu, 09 Jan 2025 03:31:21 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221573 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्टीव स्मिथ को इस टीम की कमान सौंपी गई है. पैट कमिंस को अवकाश मिला है.

The post Steve Smith will captain Australia for Sri Lanka Tour Pat Cummins Rested appeared first on Cricket Country.

]]>
स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे. श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट मैच खेलने हैं. नियमित कप्तान पैट कमिंस पैतृक अवकाश और एड़ी की चोट की वजह से इस दौरे पर नहीं जा रहे हैं. सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है. दूसरा टेस्ट 6 फरवरी को खेला जाएाग

कमिंस की एड़ी की चोट को पूरे सीजन मैनेज किया गया. इसमें भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू सीरीज भी थी जिसमें उसने 3-1 से जीत हासिल की थी.

ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में जोश हेजलवुड भी नहीं हैं. जो पिंडली में चोट से उबर रहे हैं. वहीं ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. चोट से उबर रहे हेजलवुड और कमिंस के 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट होने की उम्मीद है.

ट्रैविस हेड को इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का उपकप्तान बनाया गया है. साथ ही भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले ब्यू वेबस्टर, नाथन मैकस्वीनी और सैम कोन्स्टास को भी टीम में जगह मिली है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए कई स्पिनर्स को शामिल किया है. हालांकि ऑफ स्पिनर नाथन लायन के अलावा किसी के पास ज्यादा अनुभव नहीं है. मैट कुहनेमैन ने साल 2023 में भारत दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेले थे. वहीं टॉड मर्फी ने छह मैच खेले हैं. कूपर कोनली जो स्पिनर बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, पहली बार कंगारू टीम का हिस्सा बने हैं.

स्मिथ की कप्तानी
स्टीव स्मिथ ने कुल 38 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली है. उसमें से उसने 21 जीते हैं, 10 हारे हैं और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टैंपरिंग मामले में उन पर बैन लगा दिया गया था. वह न सिर्फ टीम से बाहर हुए थे बल्कि दो साल तक वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भी नहीं बन सकते थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम :
स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, ट्रैविस हेड (उपकप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

The post Steve Smith will captain Australia for Sri Lanka Tour Pat Cummins Rested appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/steve-smith-will-captain-australia-for-sri-lanka-tour-pat-cummins-rested-1221573/feed/ 0
BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/#respond Wed, 08 Jan 2025 17:33:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221541 पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
Mohammad Kaif on Bumrah Captaincy: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. सीरीज के पहले मैच में बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान की भू्मिका में नजर आए और भारत ने उस मैच में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को लगातार मिल रही हार के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज है. जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है, मगर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इसके विरोध में है. कैफ ने बुमराह को कप्तान नहीं बनाने की बात कही है.

कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान बनाए जाने से तेज गेंदबाज पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिससे उनकी फिटनेस और लंबे समय तक खेल पर असर पड़ सकता है. कैफ ने केएल राहुल या ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की है.

कैफ ने एक्स पर क्या लिखा ?

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कैफ ने लिखा, बीसीसीआई को जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अतिरिक्त नेतृत्व की ज़िम्मेदारियां और पल की गर्मी में बह जाना चोटों का कारण बन सकता है और संभावित रूप से एक शानदार करियर को छोटा कर सकता है. सुनहरे मुर्गे को मत मारो.

चोटिल बुमराह के इंग्लैंड सीरीज में खेलने पर सस्पेंस

बुमराह सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, जो टीम के पास तैयारी का आखिरी मौका है, मगर चोट की वजह से बुमराह के इस सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/feed/ 0
Shikhar dhawan asks his father for 2nd marriage Watch Viral Video https://www.cricketcountry.com/hi/news/shikhar-dhawan-asks-his-father-for-2nd-marriage-watch-viral-video-1221545/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/shikhar-dhawan-asks-his-father-for-2nd-marriage-watch-viral-video-1221545/#respond Wed, 08 Jan 2025 17:14:59 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221545 शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है, उनका बेटा जोरावर ऑस्ट्रेलिया में ही मां के साथ रहता है. तलाक के बाद भी शिखर धवन ने अपना दर्द दुनिया के सामने जाहिर नहीं होने दिया

The post Shikhar dhawan asks his father for 2nd marriage Watch Viral Video appeared first on Cricket Country.

]]>
Shikhar dhawan asks his father for 2nd marriage: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन क्रिकेट से रिटायर होने के बाद हाल ही में नेपाल प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे, जहां उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला था. आईपीएल में पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेंगे. धवन सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं.

शिखर धवन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पिता से दूसरी शादी की बात कर रहे हैं. धवन इस नए वीडियो में पापा से दूसरी शादी की बात करते हुए पूछते हैं कि मैं दूसरी शादी करना चाहता हूं, जिसके बाद उनके पिता उनका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि मैने तेरा पहला विवाह ही तेरे मुंह के ऊपर हेलमेट पहनाकर कराया था.

धवन का चेहरा पिता के इस जवाब के बाद उतर जाता है और वह मायूस होकर बैठ जाते हैं. धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है…इतना बुरा दिखता हूं, बताऊं मुझे. धवन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है, उनका बेटा जोरावर ऑस्ट्रेलिया में ही मां के साथ रहता है. तलाक के बाद भी शिखर धवन ने अपना दर्द दुनिया के सामने जाहिर नहीं होने दिया. धवन वीडियो के जरिए लगातार फैंस को इंटरटेन कर रहे हैं.

The post Shikhar dhawan asks his father for 2nd marriage Watch Viral Video appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/shikhar-dhawan-asks-his-father-for-2nd-marriage-watch-viral-video-1221545/feed/ 0