Watch: कौन है एमएस धोनी का फेवरेट बॉलर, खुद किया खुलासा

. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि उन्होंने IPL टीम मालिकों के साथ विभिन्न विषयों पर “रचनात्मक बातचीत” की, जिसे आगे विचार-विमर्श के लिए अरुण धूमल की अगुवाई वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा.

By Vanson Soral Updated: Aug 01, 2024, 2:26 PM IST

हैदराबाद। महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में पूछने पर विराट कोहली और रोहित शर्मा में से एक को चुनने से इनकार किया. यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा, ‘‘मेरा पसंदीदा गेंदबाज चुनना आसान है क्योंकि वह बुमराह हैं. बल्लेबाज चुनना कठिन है क्योंकि इतने सारे अच्छे बल्लेबाज हैं. इसके मायने यह नहीं है कि हमारे गेंदबाज अच्छे नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों में से एक को चुनना कठिन है. मैं किसी एक को नहीं चुनना चाहता. उम्मीद है कि वे सभी रन बनाते रहेंगे." IPL में अपने भविष्य के बारे में उन्होंने कुछ बताने से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘अभी इसमें समय है. देखते हैं कि खिलाड़ियों को बरकरार रखने पर क्या फैसला लेते हैं. अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है."

Powered By 

https://twitter.com/KrishnaKunj_17/status/1818753520365183463

उन्होंने कहा, "इसलिए, एक बार नियम और रेगुलेशन औपचारिक हो जाने के बाद, मैं फैसला लूंगा, लेकिन यह टीम के सर्वोत्तम हित में होना चाहिए." वर्तमान में, IPL टीमें मेगा ऑक्शन रूल लेकर 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल तक कई मुद्दों पर विभाजित हैं. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि उन्होंने IPL टीम मालिकों के साथ विभिन्न विषयों पर "रचनात्मक बातचीत" की, जिसे आगे विचार-विमर्श के लिए अरुण धूमल की अगुवाई वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा.