Brett Lee - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/brett-lee/ Tue, 07 Jan 2025 08:50:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Brett Lee - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/brett-lee/ 32 32 Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/#respond Tue, 07 Jan 2025 08:35:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221160 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद दोबारा शुरू हो रही है. और इसे कभी मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता था. तो कौन हैं इस टूर्नमेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज.

The post Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List appeared first on Cricket Country.

]]>
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. साल 2017 के बाद पहली बार इसका आयोजन हो रहा है. पिछली बार पाकिस्तान ने इस खिताब को जीता था. इस बार पाकिस्तान को इस आईसीसी टूर्नमेंट की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है. भारत के मैच हालांकि दुबई में खेले जाएंगे. इस प्रतिष्ठित टूर्नमेंट में कई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है. और आज हम देखते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट. हैरानी की बात है कि टॉप 10 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है.

काइल मिल्स

न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 15 मैच खेले हैं. इन 15 मैचों में उन्होंने 28 विकेट लिए हैं. वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनका इकॉनमी रेट 4.29 का रहा है. और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर चार विकेट था.

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा ने चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मैच खेले हैं और इसमें 25 विकेट लिए हैं. इसमें उनकी इकॉनमी रेट 5.31 का रहा है. मलिंगा का इस टूर्नमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट था.

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के इस महान स्पिनर ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कुल 17 मैचों में 24 विकेट लिए. वह इस टूर्नमेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. मुरलीधरन का इस टूर्नमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर चार विकेट है. इस टूर्नमेंट में मुरलीधरन का इकॉनमी रेट 3.60 का है.

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पेसर ब्रेट ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 4.79 का है. और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर तीन विकेट है.

ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के इस महान तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उन्होंने 4.03 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है. उनका बेस्ट 37 रन देकर पांच विकेट है.

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने चैंपियंस ट्रॉफी के 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 4.50 का रहा है. इसके साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर तीन विकेट है.

जैक कालिस

साउथ अफ्रीका के इस महान ऑलराउंडर ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 20 विकेट लिए हैं उकना इकॉनमी रेट 4.92 का है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर पांच विकेट है.

मर्वन डिल्लन

वेस्टइंडीज के इस पूर्व पेसर ने 7 मैचों में 19 विकेट लिए हैं. इनका इकॉनमी 4.66 का रहा. और बेस्ट 29 रन देकर पांच विकेट हैं.

चामिंडा वास

श्रीलंका के इस पेसर ने 16 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. उन्होंने 3.93 के इकॉनमी से गेंदबाजी की है. उनका बेसर्ट 6 रन देकर दो विकेट है.

डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्पिनर ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 14 रन देकर तीन विकेट है.

The post Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/feed/ 0
Jasprit Bumrah vs Brett Lee Record after 41 test match https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-brett-lee-record-after-41-test-match-1212372/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-brett-lee-record-after-41-test-match-1212372/#respond Sun, 01 Dec 2024 12:29:55 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1212372 41 टेस्ट मैच के बाद जसप्रीत बुमराह या ब्रेट ली कौन है किससे आगे जानिए यहां...

The post Jasprit Bumrah vs Brett Lee Record after 41 test match appeared first on Cricket Country.

]]>
Jasprit Bumrah vs Brett Lee: वर्तमान समय में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं. बुमराह की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है. ऐसे में आज हम आपको बुमराह और अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली से तुलना करेंगे. दोनों ने 41 टेस्ट के बाद कैसा प्रदर्शन किया था सब आपको बताएंगे.

Bumrah taking a Test wicket

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अभी तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 20.6 की औसत से 181 विकेट हासिल किए हैं.

दूसरी ओर ब्रेट ली के 41 टेस्ट मैच तक विकेट की संख्या पर नजर डाले तो. ब्रेट ली 41 टेस्ट मैच में 31.91 की औसत से 158 विकेट हासिल किए थे.

जसप्रीत बुमराह ने 41 टेस्ट मैच में अब तक 11 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं.

ब्रेट ली ने अपने करियर में 41 टेस्ट मैच में 4 बार 5 विकेट हॉल टेस्ट में हासिल किया था.

जसप्रीत बुमराह का 41 टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है.

ब्रेट ली का टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 5 विकेट था.

The post Jasprit Bumrah vs Brett Lee Record after 41 test match appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-brett-lee-record-after-41-test-match-1212372/feed/ 0
Brett Lee Advice To Rohit Sharma and Virat Kohli to Work on Technique https://www.cricketcountry.com/hi/news/brett-lee-advice-to-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-work-on-technique-1206151/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/brett-lee-advice-to-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-work-on-technique-1206151/#respond Wed, 13 Nov 2024 11:58:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1206151 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. उम्मीद है कि यह पिच तेज और उछालभरी होगी. यानी भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया यहां परखना चाहती है. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों खास तौर पर रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर...

The post Brett Lee Advice To Rohit Sharma and Virat Kohli to Work on Technique appeared first on Cricket Country.

]]>
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. उम्मीद है कि यह पिच तेज और उछालभरी होगी. यानी भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया यहां परखना चाहती है. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों खास तौर पर रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने सलाह दी है. ली ने कहा है कि इन दोनों को अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए. और साथ ही रीसेट बटन दबाना चाहिए. रोहित और विराट का हालिया फॉर्म बहुत खराब है और वे लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में घरेलू धरती पर खेली गई सीरीज में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए. लगातार दो बार से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया है. इस बार नजरें हैटट्रिक लगाने पर हैं.

ली ने एक ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘जब आप एक के बाद एक खराब प्रदर्शन करते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है. इसलिए, मुझे लगता है कि अब बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को फिर से कड़ा अभ्यास करना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘वे चैंपियन खिलाड़ी हैं क्योंकि वे मूल चीजों को दूसरे से बेहतर तरीके से करते है. उन्हें बस फिर से लय हासिल करने की जरूरत है.’

ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नयी गेंद से रोहित और कोहली के खिलाफ आक्रामक रूख अपनायेंगे ऐसे में इन दोनों को इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा.

उन्होंने कहा, ‘(उन्हें) अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए, तरोताजा होना चाहिए, जितना हो सके क्रिकेट से दूर रहना चाहिए और फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पूरा अभ्यास करना चाहिए. मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नई गेंद से रोहित के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनाएंगे.’

रोहित ने इस साल 11 टेस्ट में 29.40 की औसत से 588 रन बनाए है जबकि कोहली ने छह टेस्ट में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं.

ली ने हालांकि माना कि रोहित की बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट का एक कारण तेजी से रन बनाने की कोशिश करना भी है.

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह सकता कि उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी है या नहीं. मैं उन्हें पिछले एक दशक से देख रहा हूं. मेरा मानना है कि वह मौजूदा समय में सबसे अच्छा पुल शॉट खेलते है, शायद वह थोड़ा आक्रामक रूख अपना रहे हैं.’

The post Brett Lee Advice To Rohit Sharma and Virat Kohli to Work on Technique appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/brett-lee-advice-to-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-work-on-technique-1206151/feed/ 0
Take Mayank Yadav to Australia if Shami is not available says Brett Lee ahead of border gavaskar Series https://www.cricketcountry.com/hi/news/take-mayank-yadav-to-australia-if-shami-is-not-available-says-brett-lee-ahead-of-border-gavaskar-series-1200967/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/take-mayank-yadav-to-australia-if-shami-is-not-available-says-brett-lee-ahead-of-border-gavaskar-series-1200967/#respond Wed, 23 Oct 2024 15:34:48 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1200967 ब्रेट ली ने कहा, बल्लेबाजों को 135-140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंदों का सामना करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन जब आप 150 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं तो कोई इसका सामना नहीं करना चाहता

The post Take Mayank Yadav to Australia if Shami is not available says Brett Lee ahead of border gavaskar Series appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक रहे ब्रेट ली ने कहा है कि अगर मोहम्मद शमी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो मयंक यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना चाहिए. ब्रेट ली को ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर इस भारतीय तेज गेंदबाज से काफी उम्मीदें हैं.

भारत की नजरें लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी हैं और टीम पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने खिताब की रक्षा के लिए अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज शमी की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है.

‘अगर शमी फिट नहीं होते तो मयंक को मिले मौका’

ली ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि बल्लेबाजों को 135-140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंदों का सामना करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन जब आप 150 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं तो कोई इसका सामना नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा, वह एक पूर्ण पैकेज की तरह नजर आता है, अगर मोहम्मद शमी फिट नहीं होते तो उसे कम से कम टीम में जगह तो मिलनी ही चाहिए, मुझे लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के विकेटों पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा.

शमी ने पिछले साल नवंबर में विश्व कप के फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है और भले ही उन्होंने हाल ही में नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की हो लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस तेज गेंदबाज को पूरी तैयारी और फिटनेस के बना ऑस्ट्रेलिया ले जाने के खिलाफ हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ली को तूफानी गेंदबाजों का सामना करते हुए बल्लेबाजों की असहजता के बारे में कुछ बातें पता हैं.

ली ने कहा, मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे आईपीएल में काम करने और कई अच्छे युवा भारतीय क्रिकेटरों को देखने का मौका मिला, हाल ही में अपना पहला आईपीएल मैच खेलते हुए मयंक यादव ने 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें वापसी कराने में जल्दबाजी की और उसे फिर चोट लग गई.

‘भारत के पास विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण’

ली ने स्वीकार किया कि भारत के पास विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण है जो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को उनके घरे में परेशान कर सकता है. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘अश्विन 600 विकेट लेने के करीब हैं, वह शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हैं, वह नई गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर भारत को वहां जीतना है तो शमी (बशर्ते वह फिट हों) निश्चित रूप से अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह कितने अच्छे हैं, वह गेंद को दोनों ओर मूव करा सकते हैं, वह शानदार रिवर्स स्विंग भी करते हैं, मोहम्मद सिराज जानते हैं कि नई गेंद का इस्तेमाल कैसे करना है.

ली ने कहा, पर्थ, एडिलेड जैसे विकेटों पर, मेरे लिए यह संयोजन है, इन तीन तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर के रूप में अश्विन, फिर उनके पास काम चलाऊ स्पिनरों के रूप में विकल्प हैं, लेकिन अगर भारत जीतना चाहता है तो आपको उन तीन तेज गेंदबाजों की जरूरत है.

इनपुट- भाषा

The post Take Mayank Yadav to Australia if Shami is not available says Brett Lee ahead of border gavaskar Series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/take-mayank-yadav-to-australia-if-shami-is-not-available-says-brett-lee-ahead-of-border-gavaskar-series-1200967/feed/ 0
India is a powerhouse that dont want to bow down says Brett Lee https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-is-a-powerhouse-that-dont-want-to-bow-down-says-brett-lee-1200928/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-is-a-powerhouse-that-dont-want-to-bow-down-says-brett-lee-1200928/#respond Wed, 23 Oct 2024 13:01:58 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1200928 ब्रेट ली ने कहा, भारत शक्तिशाली टीम है जो किसी के सामने झुकना नहीं चाहती, उन्हें पता है कि कैसे जीत दर्ज करनी है और उन्हें पता है कि वे ऑस्ट्रेलिया को कैसे हरा सकते हैं

The post India is a powerhouse that dont want to bow down says Brett Lee appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम को एक ऐसी ‘मजबूत टीम’ बताया है जो किसी के सामने झुकना नहीं चाहती. उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ियों को आगाह किया जो आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से भिड़ेंगे. बेंगलुरू में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आठ विकेट की हार के बाद ली की यह प्रतिक्रिया आई है,

भारत की नजरें लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी हैं और टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने खिताब की रक्षा के लिए अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.

किसी भी दिन किसी टीम को हरा सकता है भारत: ब्रेट ली

ली ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, आज के दिन और पीढ़ी में भारत शक्तिशाली टीम है जो किसी के सामने झुकना नहीं चाहती, उन्हें पता है कि कैसे जीत दर्ज करनी है और उन्हें पता है कि वे ऑस्ट्रेलिया को कैसे हरा सकते हैं, उन्हें पता है कि वे न्यूजीलैंड को कैसे हरा सकते हैं. उन्हें पता है कि वे किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

‘भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले’

बेंगलुरू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के प्रदर्शन पर ली ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे शायद ‘बैजबॉल’ (बेहद आक्रामक होकर खेलने की रणनीति) से प्रभावित हो गए थे जिसके कारण कुछ खराब शॉट खेले. ली ने कहा, भारत रक्षात्मक होकर नहीं खेलना चाहता, शायद बैजबॉल दुनिया भर के अन्य क्रिकेटरों को भी प्रभावित कर रहा है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत जिस तरह खेला उस पर उन्हें गर्व नहीं होगा। उन्होंने कुछ बेहद ढीले शॉट खेले.

‘बेंगलुरू में भारत को परिस्थितियों का बेहतर आकलन करना चाहिए था’

आसमान में छाए बादलों के बीच पहले बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला टीम पर भारी पड़ा जो पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई। यह घरेलू सरजमीं पर एक पारी में टीम का सबसे कम स्कोर है. ली ने कहा कि टीम को ‘जोखिम कारक पर विचार करने’ की आवश्यकता है और उन्होंने कहा कि भारतीयों को परिस्थितियों का बेहतर आकलन करना चाहिए था.

उन्होंने कहा, आपको जोखिम कारक पर भी विचार करना होगा, कई बार ऐसा होता है जब आपको सोचना पड़ता है, ‘ठीक है, शायद आज बड़े शॉट काम नहीं कर रहे हैं. ली ने कहा, बस थोड़ा सा संयम रखें, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने परिस्थितियों का उतनी जल्दी आकलन किया जितना उन्हें करना चाहिए था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पुणे (24-28 अक्टूबर) और मुंबई (एक से पांच नवंबर) में दो टेस्ट मैच और खेलेगी.

The post India is a powerhouse that dont want to bow down says Brett Lee appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-is-a-powerhouse-that-dont-want-to-bow-down-says-brett-lee-1200928/feed/ 0
top 5 fastest ball of cricket history Shoaib Akhtar Mitchell starc https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-fastest-ball-of-cricket-history-shoaib-akhtar-mitchell-starc-1199862/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-fastest-ball-of-cricket-history-shoaib-akhtar-mitchell-starc-1199862/#respond Sat, 19 Oct 2024 06:38:27 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1199862 क्रिकेट इतिहास में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज...

The post top 5 fastest ball of cricket history Shoaib Akhtar Mitchell starc appeared first on Cricket Country.

]]>
Fastest Ball of Cricket History: क्रिकेट तेज गेंदबाजों की डिमांड शुरुआत से काफी ज्यादा रहती है. गेंदबाज जिसकी स्पीड औरों से ज्यादा होती है वह क्रिकेट में काफी सफल भी होते हैं. हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे तेज गेंद फेंकी है.

Akhtar was an incredible pacer during his prime

1. शोएब अख्तर (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकी थी. उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज गेंद फेंकी थी.

2. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 161.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद थी.

3. शॉन टेट (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंद शॉन टेट भी अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. शॉन टेट ने इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी.

4. जेफ थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ने 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

Starc taking a wicket in an ODI

5. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 की तेज रफ्तार से गेंद डाली थी.

The post top 5 fastest ball of cricket history Shoaib Akhtar Mitchell starc appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-fastest-ball-of-cricket-history-shoaib-akhtar-mitchell-starc-1199862/feed/ 0
Still getting packed crowds and amazing viewership Brett Lee on playing in leagues post-retirement https://www.cricketcountry.com/hi/news/still-getting-packed-crowds-and-amazing-viewership-brett-lee-on-playing-in-leagues-post-retirement-1170534/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/still-getting-packed-crowds-and-amazing-viewership-brett-lee-on-playing-in-leagues-post-retirement-1170534/#respond Wed, 24 Jul 2024 15:48:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1170534 ब्रेट ली ने क्रिकेटरों को फैंस से मिलने वाले सपोर्ट और प्यार के बारे में बात करते हुए पॉडकास्ट सीरीज '180 नॉट आउट' में अपने विचार शेयर किए.

The post Still getting packed crowds and amazing viewership Brett Lee on playing in leagues post-retirement appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली। संन्यास ले चुके क्रिकेटरों के लिए ओल्ड एज लीग वरदान बन गई है. कई देशों के दिग्गज क्रिकेटर इसमें खेलते नजर आते हैं. वहीं, पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना ​​है कि किसी क्रिकेटर के लिए संन्यास के बाद भी क्रिकेट खेलना रोमांचक होता है.

ब्रेट ली ने कहा कि दर्शकों से भरे स्टेडियम को देखकर उन्हें जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ब्रेट ली और ब्रेट ली ने क्रिकेटरों को फैंस से मिलने वाले सपोर्ट और प्यार के बारे में बात करते हुए पॉडकास्ट सीरीज ‘180 नॉट आउट’ में अपने विचार शेयर किए.

फैंस को देख होती है खुशी

ब्रेट ली ने कहा, “यहां तक ​​कि जब आप संन्यास ले लेते हैं और पेशेवर दृष्टिकोण से नहीं खेल रहे होते हैं, तब भी इन लीगों में खेलने का मौका और 40 की उम्र के बाद भी खचाखच भरी भीड़ हमारे लिए रोमांचक है. हमें बेहद खुशी होती है कि अभी भी ऐसे लोग हैं जो हमें खेलते हुए देखना चाहते हैं.”

इरफान पठान ने पिछले कई दशक के अपने संघर्ष के बारे में भी बात की. इरफान पठान ने कहा, “जब मैं दो साल के लिए जम्मू कश्मीर क्रिकेट में आया था, तो मेरा अनुबंध लगभग… मैं पैसे की बात नहीं करता, लेकिन मेरा अनुबंध कैरिबियन प्रीमियर लीग से मिलने वाले पैसे का केवल 20 प्रतिशत था. मेरे पास और भी कई लीग का ऑफर था. इसकी तुलना में मुझे जम्मू में केवल 15-20 फीसदी राशि मिल रही थी, इसलिए यह पैसे के बारे में नहीं था, मैं क्रिकेट को कुछ वापस देना चाहता था, वह भी भारतीय क्रिकेट को.

उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे खुशी है कि मैंने वह निर्णय लिया और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट की सेवा करने आया, जिससे न केवल मैंने एक संरक्षक के रूप में, बल्कि समग्र जम्मू और कश्मीर क्रिकेट की भी मदद की और बहुत सारे खिलाड़ी सामने आए.”

The post Still getting packed crowds and amazing viewership Brett Lee on playing in leagues post-retirement appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/still-getting-packed-crowds-and-amazing-viewership-brett-lee-on-playing-in-leagues-post-retirement-1170534/feed/ 0
yorker is best ball to bowl in t20 cricket says brett lee praised jasprit bumrah says only jasprit bumrah use this https://www.cricketcountry.com/hi/news/yorker-is-best-ball-to-bowl-in-t20-cricket-says-brett-lee-praised-jasprit-bumrah-says-only-jasprit-bumrah-use-this-1153005/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/yorker-is-best-ball-to-bowl-in-t20-cricket-says-brett-lee-praised-jasprit-bumrah-says-only-jasprit-bumrah-use-this-1153005/#respond Fri, 24 May 2024 04:56:04 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1153005 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने कहा है कि किसी भी बल्लेबाज को रोकने के लिए यॉर्कर सबसे अच्छी गेंद है.

The post yorker is best ball to bowl in t20 cricket says brett lee praised jasprit bumrah says only jasprit bumrah use this appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज अकसर गेंदबाजों पर भारी पड़ते हैं. क्रिकेट के कई जानकार यह शिकायत कर चुके हैं कि इस फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं बचा है. तमाम तरह के शॉट खेले जा रहे हैं और गेंदबाजों के पास इसका कोई खास जवाब नहीं है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) का मानना है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट खास तौर पर टी20 में बल्लेबाजों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए तेज गेंदबाजों को अधिक यॉर्कर का इस्तेमाल करना चाहिए. उनका मानना है कि यह सबसे कारगर हथियार साबित हो सकता है.

बल्लेबाजों के बड़े शॉट खेलने की क्षमता ने टी20 क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है. ऐसा ही कुछ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के इस सत्र में भी दिखा जहां टीमों ने आसानी से 200 से अधिक रन बनाए हैं.

गेंदबाजों के लिए भी कुछ होना चाहिए…

Brett Lee ने यहां ‘लीजेंड्स इंटरकॉन्टिनेंटल टी20 (एलआईटी-20) लीग’ की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि खेल का झुकाव बल्लेबाजों की तरफ होने से उन्हें कोई शिकायत नहीं लेकिन इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ होना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को अपना अहंकार घर या होटल में छोड़ कर आना चाहिए. उन्हें इस सोच के साथ आना चाहिए कि उनके खिलाफ बाउंड्री लगेंगी. यही टी20 क्रिकेट है. आपको चीजें काबू करने पर ध्यान देना चाहिए.’

बुमराह के अलावा कोई नहीं फेंकता यॉर्कर

उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है. मैं चाहता हूं कि तेज गेंदबाज अधिक यॉर्कर गेंद का इस्तेमाल करें. आखिरी ओवरों में यॉर्कर का प्रभावी इस्तेमाल होना चाहिये. अगर आप IPL को भी देखे तो यॉर्कर पर आम तौर पर एक ही रन बनता है.’

IPL 2024 में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

Brett Lee ने यॉर्कर के प्रभावी इस्तेमाल के लिए जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं बुमराह के अलावा आज के दौर में ज्यादा गेंदबाजों को यॉर्कर डालते नहीं देखता हूं.’

गेंदबाजों के लिए कुछ तो होना चाहिए: Brett Lee

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले ली ने कहा कि उन्हें टी20 मैच मे चौके और छक्के देखना पसंद है लेकिन यहां गेंदबाजों के लिए कुछ मदद होनी चाहिए.

इस दिग्गज ने कहा, ‘मुझे छक्के और चौके लगते देखना पसंद है लेकिन गेंदबाजों के लिए भी कुछ होना चाहिए. मैं घसियाली पिच की मांग नहीं कर रहा, जहां टीम 110 रन पर आउट हो जाए लेकिन 185 से 200 रन के आसपास का स्कोर अच्छा होता है.’

उन्होंने कहा, ‘हम अब 260 और 270 रन से ज्यादा रन बनते देख रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर गेंदबाज चार ओवर में 40-50 से ज्यादा रन लुटा रहे हैं. अच्छी प्रतिस्पर्धा के लिए गेंदबाजों के लिए मदद होना चाहिए.’

दिलशान ने उठाया छोटी बाउंड्री का सवाल

इस मौके पर ली के साथ मौजूद श्रीलंका के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने कहा कि बाउंड्री छोटी होने से गेंदबाजों का काम और मुश्किल हो रहा है.

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘हमारे समय में 200 से कम रन भी काफी होते थे लेकिन अब 250 रन भी सुरक्षित नहीं है. मुझे भी लगता है कि गेंदबाजों के पास भी मौका होना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘कई बार मैदान काफी छोटे होते हैं. बाउंड्री 65-70 यार्ड की होती है ऐसे में बल्ले का किनारा लगने के बाद भी गेंद छह रन के लिए चली जाती है.’

Brett Lee ने कहा- फ्री बॉल होनी चाहिए…

ली ने मजाकिया लहजे में कहा कि बल्लेबाजों के लिए फ्री हिट की तर्ज पर गेंदबाजों के लिए भी फ्री बॉल होना चाहिए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अगर बल्लेबाज लगातार दो गेंद पर चूक जाये तो गेंदबाज को ‘फ्री बॉल’ पर उसे आउट करने का मौका मिलना चाहिए.’

The post yorker is best ball to bowl in t20 cricket says brett lee praised jasprit bumrah says only jasprit bumrah use this appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/yorker-is-best-ball-to-bowl-in-t20-cricket-says-brett-lee-praised-jasprit-bumrah-says-only-jasprit-bumrah-use-this-1153005/feed/ 0
Lee said Mayank getting injured in first game on comeback has to directly be on LSG leadership https://www.cricketcountry.com/hi/news/lee-said-mayank-getting-injured-in-first-game-on-comeback-has-to-directly-be-on-lsg-leadership-1147947/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/lee-said-mayank-getting-injured-in-first-game-on-comeback-has-to-directly-be-on-lsg-leadership-1147947/#respond Wed, 01 May 2024 10:13:30 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1147947 युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान मैदान से बाहर चले गए. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि एलएसजी ने तेज गेंदबाज की चोट का अच्छे से प्रबंधन नहीं किया.

The post Lee said Mayank getting injured in first game on comeback has to directly be on LSG leadership appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मयंक यादव की चोट का सही तरह से प्रबंधन नहीं किया. उन्होंने सुझाव दिया कि पेट में दर्द के कारण बाहर होने के बाद इस युवा तेज गेंदबाज को समय से पहले आईपीएल में वापस लाया गया. 21 साल के मयंक को सात अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान पेट में जकड़न महसूस हुई. यह उनका तीसरा आईपीएल मैच था और उन्होंने अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित किया और अपने शुरुआती दोनों मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ बने. उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर जाइंट्स की जीत के दौरान वापसी की लेकिन चोटिल होने के कारण अपना चौथा ओवर पूरा किए बिना मैदान से बाहर चले गए.

LSG का मैनेजमेंट जिम्मेदार

लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को उसी स्थान पर दर्द महसूस हो रहा है जिसके कारण वह लगभग तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहे थे. खेल के सबसे तूफानी तेज गेंदबाजों में से एक रहे ली ने इसका दोष लखनऊ टीम के शीर्ष प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पर मढ़ा.

ली ने ‘जियो सिनेमा’ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘साइड स्ट्रेन या इसे जो भी कहा जाए, सामान्यतः इसे ठीक होने में कम से कम चार से छह सप्ताह लगते हैं. हमें नहीं पता कि यह कितना गंभीर है लेकिन जो व्यक्ति 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने शरीर पर बोझ डाल रहा है उसके लिए यह बिलकुल भी अच्छा प्रबंधन नहीं है.’’

मयंक को मिलनी चाहिए सही सलाह

उन्होंने कहा, ‘‘वापसी करते हुए उसका पहला मैच और चोटिल हो जाना, इसकी जिम्मेदारी सीधे लखनऊ सुपर जाइंट्स के नेतृत्व समूह और मेडिकल स्टाफ पर होनी चाहिए.’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 1999 से 2008 के बीच 76 टेस्ट मैच में 310 विकेट लेने वाले 47 वर्षीय ली ने मयंक के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सही सलाह मिलनी चाहिए थी.

ली ने कहा, ‘‘एकमात्र व्यक्ति जिसे यह कीमत चुकानी पड़ी है वह मयंक है. आईपीएल में हर कोई यह देखना पसंद करता है कि उसकी क्षमता क्या है. आप चाहते हैं कि उसे सही सलाह मिलती जिससे कि उसे इससे नहीं गुजरना पड़ता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब शायद इसका मतलब यह होगा कि अगर कोई चोट लगी है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.’’

The post Lee said Mayank getting injured in first game on comeback has to directly be on LSG leadership appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/lee-said-mayank-getting-injured-in-first-game-on-comeback-has-to-directly-be-on-lsg-leadership-1147947/feed/ 0
Chris Gayle said he has only 2 girlfriends in India the kapil sharma show brett lee https://www.cricketcountry.com/hi/news/chris-gayle-said-he-has-only-2-girlfriends-in-india-the-kapil-sharma-show-brett-lee-1096410/ Sun, 04 Jun 2023 18:22:47 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1096410 The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और कैरेबियन क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने शिरकत की. शो के दौरान ली और गेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कपिल शर्मा के चुलबुले सवालों के मजेदार जवाब दिए. कपिल शर्मा ने जब गेल से उनकी...

The post Chris Gayle said he has only 2 girlfriends in India the kapil sharma show brett lee appeared first on Cricket Country.

]]>
The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और कैरेबियन क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने शिरकत की. शो के दौरान ली और गेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कपिल शर्मा के चुलबुले सवालों के मजेदार जवाब दिए.

कपिल शर्मा ने जब गेल से उनकी भारत में गर्लफ्रेंड के बारें में पूछा तो यूनिवर्स बॉस ने अपने जवाब से सभी को ठहाका लगाने पर मजबूर कर दिया. गेल ने कहा मेरी भारत में ज्यादा नहीं सिर्फ 2 गर्लफ्रेंड है. गेल का ये जवाब सुनने के बाद कपिल शर्मा और पूरी आडियंस जोर-जोर से हंसने लगी.

शो में जब कपिल दोनों क्रिकेटर्स से पूछते हैं कि क्या वो नवजोत सिंह सिद्धू को मिस कर रहे हैं तो गेल कहते हैं- नहीं, मैं मिस नहीं कर रहा. ये सुनते ही शो की जज अर्चना पूरन सिंह अपनी कुर्सी से उठकर ताली बजाने लगती हैं. वहीं, ब्रेट ली अर्चना की तारीफ में बड़ी बात कहते नजर आते हैं. ली कहते हैं- “इस सुंदर लड़की को देखना ज्यादा अच्छा है.” दोनों क्रिकेटर का जवाब सुनने के बाद सभी लोग हंसने लगते हैं.

 

गौरतलब है कि ब्रेट ली और क्रिस गेल पहले भी द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके हैं. इससे पहले जब दोनों क्रिकेटर इस शो में आए थे तो अर्चना की जगह नवजोत सिंह सिद्धू जज की भूमिका में थे.

क्रिस गेल और ब्रेट ली IPL 2023 के लिए 2 महीने पहले भारत आए थे. गेल अब इंडियन प्रीमियर लीग का बतौर बल्लेबाज हिस्सा नहीं हैं लेकिन बतौर स्पेशिलस्ट इस लीग से जुड़े हैं. गेल आखिरी बार IPL में 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे जहां उन्होंने 10 मैचों में 21.44 की औसत से 193 रन बनाए थे. IPL में गेल ने KKR की ओर से डेब्यू किया था और फिर RCB में लंबा वक्त बिताया. उन्होंने अपने आखिरी 4 IPL सीजन पंजाब के लिए खेले.

 

The post Chris Gayle said he has only 2 girlfriends in India the kapil sharma show brett lee appeared first on Cricket Country.

]]>