This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
मोहम्मद सिराज के खिलाफ आईसीसी का बड़ा एक्शन, हेड पर भी हुई कार्रवाई, एडिलेड में भिड़े थे दोनों खिलाड़ी
यह घटना तब हुई थी जब मोहम्मद सिराज ने 140 रन की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, भारतीय तेज गेंदबाज ने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके ऑस्ट्रेलियाई स्टार को विदाई दी
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Dec 09, 2024, 05:17 PM (IST)
Edited: Dec 09, 2024, 05:49 PM (IST)

Mohammed Siraj and Travis Head penalised: मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर हुई घटना के लिए कार्रवाई की गई है. सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उनकी मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, वहीं उनके खाते में एक डिमेरट अंक जोड़ा गया है.
ट्रेविस हेड को एक डिमेरिट अंक मिला है. सिराज और हेड को उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक मिला, जो पिछले 24 महीनों के भीतर उनका पहला अपराध था.
ट्रेविस हेड पर भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है.
दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराधों को स्वीकार किया, मैच रेफरी रंजन मदुगले की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.
हेड के आउट होने के बाद हुई थी घटना
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले गए गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच में पांच मैचों की सीरीज के दौरान काफी तनाव देखने को मिला, यह घटना तब हुई जब मोहम्मद सिराज ने 140 रन की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके ऑस्ट्रेलियाई स्टार को विदाई दी. विकेट गिरने के बाद दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी हुई, हालांकि जब सिराज भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने आए तो दोनों ने मैदान पर सुलह कर ली.
हेड ने बाद में दावा किया कि उन्होंने सिराज को केवल “अच्छी गेंदबाजी” कहा था और वे इस बात से निराश थे कि मेहमान गेंदबाज ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी.
सिराज ने कहा, हेड ने उन्हें गाली दी थी
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड के इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि हेड ने उन्हें गाली दी थी. सिराज ने ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, “मैंने केवल जश्न मनाया और उसने मुझे गाली दी और आपने इसे टीवी पर भी देखा, मैंने केवल शुरुआत में जश्न मनाया, मैंने उससे कुछ नहीं कहा. सिराज ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसने जो कहा वह सही नहीं था, यह झूठ है कि उसने केवल मुझसे ‘अच्छी गेंदबाजी’ कहा, यह सभी के लिए देखने लायक है कि उसने मुझसे ऐसा नहीं कहा.
TRENDING NOW
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में 295 रनों की बड़ी हार से जोरदार वापसी करते हुए डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी की. दोनों देशों के बीच 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.
