icc - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/icc/ Wed, 08 Jan 2025 14:56:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png icc - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/icc/ 32 32 पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मिलेगी ‘कामचोरी’ की सजा ! https://www.cricketcountry.com/hi/videos/international-insult-of-pakistan-will-be-punished-1221470/ https://www.cricketcountry.com/hi/videos/international-insult-of-pakistan-will-be-punished-1221470/#respond Wed, 08 Jan 2025 12:12:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221470 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा.

The post पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मिलेगी ‘कामचोरी’ की सजा ! appeared first on Cricket Country.

]]>
The post पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मिलेगी ‘कामचोरी’ की सजा ! appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/videos/international-insult-of-pakistan-will-be-punished-1221470/feed/ 0
Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:58:10 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221397 अगर किसी मैदान को "असंतोषजनक" या "अनफिट" रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
Icc rates bgt pitch ratings: आईसीसी ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी कर दी है. इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग “बहुत अच्छी” दी गई है. पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को अच्छी रेटिंग मिली, मगर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को जहां सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, उसे भी संतोषजनक रेटिंग दी गई है.

2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट. अगर किसी मैदान को “असंतोषजनक” या “अनफिट” रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

एक दिन में गिरे 15 विकेट, मगर सिडनी को ‘संतोषजनक’ रेटिंग

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे. यह मैच केवल ढाई दिनों में खत्म हो गया था, मगर आईसीसी ने इस ग्राउंड की पिच को संतोषजनक कैटगरी में रखा है, जो काफी हैरान करने वाला है. मैच के पहले दिन यहां 11 विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे. इस पिच को लेकर ग्लेन मैक्ग्रा और सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाए थे.

हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं: सीए

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों. हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले.

उन्होंने कहा, सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है. रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/feed/ 0
2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/#respond Mon, 06 Jan 2025 10:31:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221032 Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है . ‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस...

The post 2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan appeared first on Cricket Country.

]]>
Jay Shah Masterplan for Test Cricket: भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी तीन बड़े देशों के बीच और श्रृंखलायें करवाने के लिये दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है .

‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस संदर्भ में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे . अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय व्यवस्था की कोई भी योजना 2027 में मौजूदा भावी दौरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही शुरू होगी .’’

दो स्तरीय व्यवस्था पर कर रहे प्लान

बीसीसीआई इस समय 12 जनवरी को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक की तैयारी में है जिसमें अंतरिम सचिव देवजीत सैकिया पूर्णकालिक पद संभालेंगे . सैकिया को शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद रिक्त हुए पद पर कार्यवाहक सचिव चुना गया था .

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है . एसजीएम की तैयारी की जा रही है और आस्ट्रेलिया के हाल ही में खत्म हुए दौरे पर भी बात की जायेगी . कुछ साल पहले इस पर बात हुई थी लेकिन तब से कुछ नहीं सुना .’’

जय शाह जल्द कर सकते हैं बैठक

जय शाह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात कर सकते हैं. इन तीनों के बीच एक खास बैठक हो सकती है. भारत के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रहे रवि शास्त्री ने भी आईसीसी के इस फैसले का समर्थन किया है. रवि ने हाल ही में सिडनी में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा ‘टेस्ट को जीवंत और समृद्ध करने के लिए यह रास्ता अच्छा है. जब टॉप टीमें आपस में खेलती हैं तो इसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता होती है. लोग भी इस तरह की टक्कर देखना चाहते हैं.

The post 2 tier structure for test cricket icc chief jay shah working on master plan appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/2-tier-structure-for-test-cricket-icc-chief-jay-shah-working-on-master-plan-1221032/feed/ 0
Former Pakistani legends are happy with icc formula for champions trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-pakistani-legends-are-happy-with-icc-formula-for-champions-trophy-1216918/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-pakistani-legends-are-happy-with-icc-formula-for-champions-trophy-1216918/#respond Fri, 20 Dec 2024 10:30:09 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1216918 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद के लिए आईसीसी ने जो फॉर्मेूला निकाला है उससे पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर्स काफी खुश हैं.

The post Former Pakistani legends are happy with icc formula for champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Former Pakistani Cricketers on ICC Formula: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने राहत जताई है कि आखिरकार चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर भारत के साथ गतिरोध खत्म करने में आईसीसी कामयाब रहा है जिसके तहत भारतीय टीम अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी . बदले में पाकिस्तानी टीम भी 2027 के मौजूदा चक्र में भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंटों के अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी .

महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि पीसीबी ने समझदारी दिखाई है और अलग थलग पड़ने की बजाय समाधान को चुना . इसमें पीसीबी को बीसीसीआई से ज्यादा फायदा हुआ है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान लंबे समय बाद बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है . हमने साफ संदेश दे दिया है कि अगर आप हमारे देश में खेलने नहीं आते तो हम भी भारत में खेलने नहीं जायेंगे .’

पाकिस्तान को मेजबानी मिलना एक अच्छा संकेत

यह व्यवस्था चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 ( पाकिस्तान ), अगले साल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप और भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप में लागू रहेगी .

भारत ने सुरक्षा कारणों से फरवरी मार्च में पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट के लिये जाने से इनकार कर दिया था . भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेला है .

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम बारी ने कहा ,‘‘ मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि उनके खिलाड़ियों और प्रशंसकों का यहां आने पर जबर्दस्त इस्तकबाल होता .’’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा ,‘‘ पीसीबी को एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना पाकिस्तान क्रिकेट के लिये अच्छा संकेत है .’’

The post Former Pakistani legends are happy with icc formula for champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-pakistani-legends-are-happy-with-icc-formula-for-champions-trophy-1216918/feed/ 0
India and Pakistan both have benefits with icc formula said rashid Latif https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-and-pakistan-both-have-benefits-with-icc-formula-said-rashid-latif-1216911/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-and-pakistan-both-have-benefits-with-icc-formula-said-rashid-latif-1216911/#respond Fri, 20 Dec 2024 09:37:42 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1216911 पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आईसीसी के प्लान से भारत और पाकिस्तान दोनों को लाभ होगा.

The post India and Pakistan both have benefits with icc formula said rashid Latif appeared first on Cricket Country.

]]>
IND-PAK Benefits from ICC Formula: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ़ ने आईसीसी आयोजनों में भारत-पाकिस्तान के मैचों पर अपनी राय दी, जो अब तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कहा कि ऐसा समझौता 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद किया जाना चाहिए था. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आईसीसी एक ऐसे फॉर्मूले पर काम कर रहा है, जिससे दोनों देशों को फ़ायदा होगा.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के कार्यकारी बोर्ड ने गुरुवार को पुष्टि की कि 2027 तक आने वाले आईसीसी आयोजनों में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, जिसमें अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी शामिल है, तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे.

दोनों देश एक दूसरे के यहां जाकर खेलें

लतीफ ने आईएएनएस से कहा, “आईसीसी के नियमों के अनुसार यह समझौता 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद होना चाहिए था, क्योंकि पाकिस्तान ने 2016 में भारत का दौरा किया था. 2023 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया और वनडे विश्व कप में भी खेला. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत दोनों एक-दूसरे के देशों में जाकर खेलें. 2023 एशिया कप बाहर आयोजित किया गया था और हम मूल रूप से एक-दूसरे के साथ खेलने से बच रहे हैं. पाकिस्तान पहले ही दो बार भारत का दौरा कर चुका है, इसलिए पाकिस्तान के लोगों को लगा कि भारत को आना चाहिए था.”

उन्होंने कहा, “लेकिन अब जो समझौता हुआ है वह लंबी अवधि के लिए है, जहां भारत और पाकिस्तान तटस्थ स्थानों पर मैच खेलेंगे. यह सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें आईसीसी और बोर्ड के सदस्यों के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे. इसमें भारत हमेशा से हावी रहा है और उन्हें वह मिला जो वे चाहते थे. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को अपने देश में रखना चाहता था और वे अपने तरीके से उचित बात कर रहे थे. हालांकि, इस सब में जीत क्रिकेट की होनी चाहिए, न कि भारत या पाकिस्तान की.”

भारत और पाकिस्तान की हार-जीत से आगे बढ़ना चाहिए

56 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की कहानी से आगे बढ़कर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों का अपने घरेलू मैच तटस्थ स्थल पर खेलना भारत और पाकिस्तान के लिए “आर्थिक रूप से नुकसानदेह” है. तटस्थ स्थल व्यवस्था आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत की मेजबानी में) और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (भारत और श्रीलंका की मेजबानी में) में भी लागू होगी. इसके अलावा, यह 2028 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर भी लागू होगी, जिसकी मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान को दिए गए हैं.

राशिद ने कहा, “हमेशा यह तर्क दिया जाएगा कि भारत जीता और पाकिस्तान हारा. मेरा मानना ​​है कि हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए और जो भी आयोजन होने चाहिए वे समानता पर आधारित होने चाहिए. एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलना दोनों टीमों के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदेह है और इसके लिए एक फॉर्मूला बनाया जा रहा है. एक बार जब यह पूरा हो जाएगा, तो मैं इसे जरूर साझा करूंगा.”

उन्होंने कहा,”तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण, भारत और पाकिस्तान केवल विश्व कप और एशिया कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में ही प्रतिस्पर्धा करते हैं. दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला 2012-13 में आयोजित की गई थी, जब पाकिस्तान ने पांच मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा किया था.

The post India and Pakistan both have benefits with icc formula said rashid Latif appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-and-pakistan-both-have-benefits-with-icc-formula-said-rashid-latif-1216911/feed/ 0
Indian Team will play champions trophy 2025 matches on neutral venue https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-will-play-champions-trophy-2025-matches-on-neutral-venue-1216776/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-will-play-champions-trophy-2025-matches-on-neutral-venue-1216776/#respond Thu, 19 Dec 2024 09:28:54 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1216776 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी.

The post Indian Team will play champions trophy 2025 matches on neutral venue appeared first on Cricket Country.

]]>
Champions Trophy 2025 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद अब सुलझने के कगार पर पहुंच गया है. पाकिस्तान को मिली मेजबानी के बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी.

भारत के नहीं जाने को लेकर आईसीसी की टेंशन भी बढ़ गई थी लेकिन अब आईसीसी ने इस पूरे मसले का हल निकाल लिया है. दरअसल ,भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. टीम को इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की नहीं जाना होगा. इस फैसले के साथ यह साफ हो गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अब न्यूट्रल वेन्यू पर होगा.

हाइब्रिड मॉडल पर होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

आईसीसी ने जो फैसला किया है. उसके अनुसार 2024 से लेकर 2027 तक किसी भी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट जो पाकिस्तान में आयोजित होंगे. उसमें भारतीय टीम के मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले जाएंगे. वहीं पाकिस्तान की टीम भी भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान यात्रा नहीं करेगी. पाकिस्तान के भी सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले जाएंगे. इससे यह साफ हो गया कि आने वाले वक्त में ना पाकिस्तान और ना भारत दोनों में से कोई भी टीम एक दूसरे के यहां किसी भी टूर्नामेंट के लिए नहीं पहुंचेंगी.

चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा इन टूर्नामेंट पर पड़ेगा असर

आईसीसी के इस फैसले के बाद इसका असर सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी तक ही नहीं पड़ेगा. इस टूर्नामेंट के बाद भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इस टूर्नामेंट में अब पाकिस्तान के मैच भारत के बाहर ही खेले जाएंगे. पाकिस्तान की महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी. आईसीसी के यह नियम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी लागू रहेंगे जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. आईसीसी द्वारा बनाए गए नियम 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी आयोजित किए जा सकते हैं जो अगले सीजन चक्र का पहला टूर्नामेंट होगा. 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास है. न्यूट्रल वेन्यू का चयन मेजबान देश करेगा और उन्हें इसके लिए आईसीसी की अनुमति लेनी होगी.

The post Indian Team will play champions trophy 2025 matches on neutral venue appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-will-play-champions-trophy-2025-matches-on-neutral-venue-1216776/feed/ 0
PCB may face big financial losses and lawsuit if they decide to boycott Champions Trophy Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-may-face-big-financial-losses-and-lawsuit-if-they-decide-to-boycott-champions-trophy-reports-1214637/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-may-face-big-financial-losses-and-lawsuit-if-they-decide-to-boycott-champions-trophy-reports-1214637/#respond Wed, 11 Dec 2024 08:53:46 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1214637 चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अभी तक असमंजस कायम है. पाकिस्तान अपना रुख बदलने को अगर तैयार नहीं होता है तो उसे इतना नुकसान होगा जिसका अंदाज शायद उसने नहीं लगाया होगा.

The post PCB may face big financial losses and lawsuit if they decide to boycott Champions Trophy Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर गतिरोध जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब भी इसके आयोजन को लेकर अपना रुख में नरमी बरतने को तैयार नहीं. अगले साल फरवरी-मार्च में 50 ओवर का यह टूर्नमेंट होना है. पाकिस्तान से दबाव डालने के लिए यहां तक कहा जा रहा है कि उनकी टीम इस टूर्नमेंट से हट भी सकती है. हालांकि ऐसा करना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा. अगर वह सिर्फ ऐसा करता है तो उसे न सिर्फ रेवेन्यू का भारी नुकसान होगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह अलग-थलग भी पड़ सकता है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक ने हवाले से बुधवार को बताया कि अगर आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) हाइब्रिड मॉडल को पूरी तरह से स्वीकार करने से इनकार करते हैं तो PCB लिए टूर्नामेंट से हटने का फैसला करना आसान नहीं होगा. इस अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने न केवल आईसीसी के साथ मेजबानी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, बल्कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी देशों की तरह उसने आईसीसी के साथ सदस्यों की अनिवार्य भागीदारी से संबंधित समझौते (एमपीए) पर भी हस्ताक्षर किए हैं.’

उन्होंने कहा,‘आईसीसी की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमपीए पर हस्ताक्षर करने के बाद ही कोई सदस्य देश आईसीसी प्रतियोगिताओं से होने वाली कमाई का हिस्सा पाने का हकदार होता है.’ अधिकारी में कहा,‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात किया है कि आईसीसी ने अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रसारक से समझौता किया है जिसमें उसने गारंटी दी है कि चैंपियंस ट्राफी सहित आईसीसी की प्रतियोगिताओं में उसके सभी सदस्य देश भाग लेंगे.’

आईसीसी पिछले सप्ताह चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल से करवाने पर सहमति हासिल करने में सफल रहा था. इसके अनुसार भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. इसके अलावा आईसीसी की 2027 तक होने वाली प्रतियोगिताओं में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी. इसकी हालांकि अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर यह समझौता हो जाता है तो इसका मतलब होगा कि पाकिस्तान 2027 तक होने वाली आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए भारत का दौरा करने के लिए बाध्य नहीं होगा.

प्रशासक ने कहा कि अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हटता है तो आईसीसी और यहां तक कि आईसीसी कार्यकारी बोर्ड में शामिल अन्य 16 सदस्य देश भी उसके खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं. प्रसारक भी यह रास्ता अपना सकता है क्योंकि पाकिस्तान के बाहर हो जाने से सभी हितधारकों को नुकसान होगा. उन्होंने इसके साथ यह भी खुलासा किया कि पीसीबी को कार्यकारी बोर्ड के अन्य सदस्यों से ठोस समर्थन नहीं मिला.

एजेंसी- भाषा

The post PCB may face big financial losses and lawsuit if they decide to boycott Champions Trophy Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-may-face-big-financial-losses-and-lawsuit-if-they-decide-to-boycott-champions-trophy-reports-1214637/feed/ 0
Mohammed Siraj and Travis Head penalised For their on-field incident during the second Test in Adelaide https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-siraj-and-travis-head-penalised-for-their-on-field-incident-during-the-second-test-in-adelaide-1214322/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-siraj-and-travis-head-penalised-for-their-on-field-incident-during-the-second-test-in-adelaide-1214322/#respond Mon, 09 Dec 2024 11:47:41 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1214322 यह घटना तब हुई थी जब मोहम्मद सिराज ने 140 रन की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, भारतीय तेज गेंदबाज ने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके ऑस्ट्रेलियाई स्टार को विदाई दी

The post Mohammed Siraj and Travis Head penalised For their on-field incident during the second Test in Adelaide appeared first on Cricket Country.

]]>
Mohammed Siraj and Travis Head penalised: मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर हुई घटना के लिए कार्रवाई की गई है. सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उनकी मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, वहीं उनके खाते में एक डिमेरट अंक जोड़ा गया है.

ट्रेविस हेड को एक डिमेरिट अंक मिला है. सिराज और हेड को उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक मिला, जो पिछले 24 महीनों के भीतर उनका पहला अपराध था.

ट्रेविस हेड पर भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है.

दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराधों को स्वीकार किया, मैच रेफरी रंजन मदुगले की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.

हेड के आउट होने के बाद हुई थी घटना

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले गए गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच में पांच मैचों की सीरीज के दौरान काफी तनाव देखने को मिला, यह घटना तब हुई जब मोहम्मद सिराज ने 140 रन की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके ऑस्ट्रेलियाई स्टार को विदाई दी. विकेट गिरने के बाद दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी हुई, हालांकि जब सिराज भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने आए तो दोनों ने मैदान पर सुलह कर ली.

हेड ने बाद में दावा किया कि उन्होंने सिराज को केवल “अच्छी गेंदबाजी” कहा था और वे इस बात से निराश थे कि मेहमान गेंदबाज ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी.

सिराज ने कहा, हेड ने उन्हें गाली दी थी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड के इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि हेड ने उन्हें गाली दी थी. सिराज ने ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, “मैंने केवल जश्न मनाया और उसने मुझे गाली दी और आपने इसे टीवी पर भी देखा, मैंने केवल शुरुआत में जश्न मनाया, मैंने उससे कुछ नहीं कहा. सिराज ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसने जो कहा वह सही नहीं था, यह झूठ है कि उसने केवल मुझसे ‘अच्छी गेंदबाजी’ कहा, यह सभी के लिए देखने लायक है कि उसने मुझसे ऐसा नहीं कहा.

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में 295 रनों की बड़ी हार से जोरदार वापसी करते हुए डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी की. दोनों देशों के बीच 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

The post Mohammed Siraj and Travis Head penalised For their on-field incident during the second Test in Adelaide appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-siraj-and-travis-head-penalised-for-their-on-field-incident-during-the-second-test-in-adelaide-1214322/feed/ 0
All icc tournament will play on hybrid model till 2027 big blow for Pakistan before champions trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/all-icc-tournament-will-play-on-hybrid-model-till-2027-big-blow-for-pakistan-before-champions-trophy-1213100/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/all-icc-tournament-will-play-on-hybrid-model-till-2027-big-blow-for-pakistan-before-champions-trophy-1213100/#respond Thu, 05 Dec 2024 17:28:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1213100 चैंपियंस ट्रॉफी का हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाना तय हो गया है. चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा 2027 तक सभी आईसीसी टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल पर खेले जाएंगे.

The post All icc tournament will play on hybrid model till 2027 big blow for Pakistan before champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
ICC Tournaments on Hybrid Model: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने को लेकर आम सहमति बन गई है जिससे भारत को अपने मैच दुबई में खेलने की अनुमति मिल जाएगी जबकि 2027 तक कई टीम वाली प्रतियोगिताओं में इसी तरह की व्यवस्था के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति बन गई.

आईसीसी के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दुबई में अपने मुख्यालय में वैश्विक संचालन संस्था के नए चेयरमैन जय शाह और पाकिस्तान सहित निदेशक मंडल के बीच एक अनौपचारिक बैठक के दौरान निर्णय को कमोबेश अंतिम रूप दिया गया.

हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी होना तय

आईसीसी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘सभी पक्षों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी यूएई और पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी जबकि भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. यह सभी हितधारकों के लिए जीत की स्थिति है.’’ चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी.

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह आईसीसी की पिछली बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी. हालांकि आईसीसी ने 2027 तक अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है.

इस अवधि के दौरान भारत अगले वर्ष अक्टूबर में महिला एकदिवसीय विश्व कप तथा श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा. अगर हाइब्रिड मॉडल लागू नहीं होता तब भी पाकिस्तान को 2026 में भारत की यात्रा करने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ता.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान श्रीलंका में खेलेगा अपने मैच

सूत्र ने कहा, ‘‘2026 पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा. चैंपियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन के कारण पीसीबी द्वारा मांगे गए मुआवजे पर अब भी विचार किया जा रहा है.’’ इस व्यवस्था पर सहमति जताने का मतलब है कि भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना लीग मैच खेलने के लिए तटस्थ स्थल की यात्रा करनी होगी यदि ऐसा कार्यक्रम के कारण आवश्यक हुआ तो.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पिछली आईसीसी बैठक के बाद कहा था, ‘‘क्रिकेट को जीतना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन सभी के सम्मान के साथ. हम वही करेंगे जो क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा. हम जो भी फॉर्मूला अपनाएंगे, वह समान शर्तों पर होगा.’’ नवीनतम घटनाक्रम चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को जारी करने का रास्ता साफ कर देगा जिसका प्रशंसकों और प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को लंबे समय से इंतजार है. आईसीसी और प्रसारणकर्ता के बीच अनुबंध के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत से कम से कम 90 दिन पहले कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद थी.

The post All icc tournament will play on hybrid model till 2027 big blow for Pakistan before champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/all-icc-tournament-will-play-on-hybrid-model-till-2027-big-blow-for-pakistan-before-champions-trophy-1213100/feed/ 0
this is just beginning said jay shah after first visit of headquarter of icc https://www.cricketcountry.com/hi/news/this-is-just-beginning-said-jay-shah-after-first-visit-of-headquarter-of-icc-1213090/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/this-is-just-beginning-said-jay-shah-after-first-visit-of-headquarter-of-icc-1213090/#respond Thu, 05 Dec 2024 15:36:29 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1213090 आईसीसी के चेयरमैन बने जय शाह दुबई मुख्यालय पहुंच बड़ी बात कही है. जय शाह ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है.

The post this is just beginning said jay shah after first visit of headquarter of icc appeared first on Cricket Country.

]]>
Jay Shah Visit ICC Headquarter: एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद, जय शाह ने कहा कि गुरुवार को दुबई में मुख्यालय का उनका दौरा उत्पादक और प्रेरणादायक दोनों रहा. हाल ही में बीसीसीआई सचिव रहे शाह ने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जिन्होंने 2020 से आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभाला था.

शाह ने कहा, “मैं आईसीसी बोर्ड के सदस्यों, आईसीसी टीम और उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने अध्यक्ष के रूप में आईसीसी मुख्यालय में मेरे पहले दिन को वास्तव में यादगार अनुभव बनाने में योगदान दिया.”

यह तो बस शुरुआत है

उन्होंने कहा, “इस यात्रा ने आईसीसी बोर्ड में मेरे सहयोगियों से जुड़ने का एक अमूल्य अवसर प्रदान किया, जहां हमने इस अविश्वसनीय खेल के भविष्य को आकार देने के लिए प्रारंभिक रोडमैप और रणनीतियों पर चर्चा की.” “क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करने वाली समर्पित आईसीसी टीम से मिलकर मुझे भी उतनी ही खुशी हुई. खेल की अपार संभावनाओं में उनका जुनून और साझा विश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है, जैसा कि आगे आने वाले रोमांचक अवसरों के लिए उनका उत्साह है.”

शाह ने एक बयान में कहा, “आज का दिन उत्पादक और प्रेरणादायक दोनों रहा. हालांकि मैंने जो देखा उससे मैं उत्साहित हूं, लेकिन मैं मानता हूं कि यह तो बस शुरुआत है. क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत अब शुरू होती है, और मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इस विजन को पूरा करेंगे.” मुख्यालय की यात्रा के दौरान, शाह ने आईसीसी बोर्ड के निदेशकों से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपने विजन और खेल के भविष्य पर चर्चा की.

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जय शाह जल्द उठाएंगे बड़ा कदम

दुबई में आयोजित वार्षिक प्रसारण कार्यशाला में मीडिया अधिकार भागीदारों के साथ आईसीसी कर्मचारियों से उनकी मुलाकात भी हुई. आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा ने कहा, “बोर्ड की ओर से मैं जय शाह का इस पद पर स्वागत करना चाहूंगा और उनके कार्यकाल के लिए अपना उत्साह साझा करना चाहूंगा. शाह की महत्वाकांक्षा और अनुभव आईसीसी और खेल का भविष्य में मार्गदर्शन करने में सहायक होंगे.”

इमरान ख्वाजा ने कहा, “यह सभी के लिए बहुत ही उपयोगी दौरा रहा है और हम सफलता हासिल करने के लिए उनके, सदस्यों और आईसीसी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं.” आईसीसी चेयरमैन के तौर पर शाह का सबसे पहला काम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों और शेड्यूल को लेकर गतिरोध को सुलझाना होगा, खास तौर पर तब जब भारत ने कहा है कि वह सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में अपने मैच खेलने के लिए यात्रा नहीं कर सकता. फरवरी-मार्च 2025 की अवधि के लिए निर्धारित टूर्नामेंट के साथ, शाह को यह सुनिश्चित करना होगा कि आठ टीमों की प्रतियोगिता को लेकर सस्पेंस जल्द से जल्द सुलझ जाए.

The post this is just beginning said jay shah after first visit of headquarter of icc appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/this-is-just-beginning-said-jay-shah-after-first-visit-of-headquarter-of-icc-1213090/feed/ 0