Jasprit Bumrah - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hindi/jasprit-bumrah/ Fri, 20 Sep 2024 10:57:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Jasprit Bumrah - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hindi/jasprit-bumrah/ 32 32 Jasprit Bumrah completed 400 wickets in International cricket IND VS BAN 1st test https://www.cricketcountry.com/hi/ind-vs-ban/jasprit-bumrah-completed-400-wickets-in-international-cricket-ind-vs-ban-1st-test-1191684/ https://www.cricketcountry.com/hi/ind-vs-ban/jasprit-bumrah-completed-400-wickets-in-international-cricket-ind-vs-ban-1st-test-1191684/#respond Fri, 20 Sep 2024 10:57:49 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1191684 जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट चटकाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले के मामले में वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ दिया.

The post Jasprit Bumrah completed 400 wickets in International cricket IND VS BAN 1st test appeared first on Cricket Country.

]]>
Jasprit Bumrah 400 international Wickets: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह भारत के छठे तेज गेंदबाज है. इसके अलावा वह दिग्गज वीनू मांकड़ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले के मामले में आगे निकल गए हैं.

जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 11 ओवर के स्पेल में 50 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे बांग्लादेश की टीम भारत की पहली पारी के 376 रन के जवाब में 149 रन पर ढेर हो गई. भारत को पहली पारी में 227 रन की बढ़त मिली. इस मैच में बुमराह ने खास उपलब्धि हासिल की.

बुमराह ने वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ा

जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 163 विकेट हो गए हैं, उन्होंने वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 162 विकेट था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले भारत के छठे तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले भारत के छठे तेज गेंदबाज भी बने हैं. बुमराह से पहले कपिलदेव, जहीर खान, श्रीनाथ, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं.

कपिलदेव (687 विकेट

जहीर खान (597 विकेट)

जवागल श्रीनाथ (551 विकेट)

मोहम्मद शमी (448 विकेट)

ईशांत शर्मा (434 विकेट)

जसप्रीत बुमराह (401 विकेट)

The post Jasprit Bumrah completed 400 wickets in International cricket IND VS BAN 1st test appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/ind-vs-ban/jasprit-bumrah-completed-400-wickets-in-international-cricket-ind-vs-ban-1st-test-1191684/feed/ 0