jasprit bumrah - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/jasprit-bumrah/ Thu, 09 Jan 2025 11:13:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png jasprit bumrah - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/jasprit-bumrah/ 32 32 Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/#respond Thu, 09 Jan 2025 11:13:30 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221635 Sunil Gavaskar Prediction: जसप्रीत बुमराह की टीम की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह तेज गेंदबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेगा. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 32 विकेट लिये. यह...

The post Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
Sunil Gavaskar Prediction: जसप्रीत बुमराह की टीम की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह तेज गेंदबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेगा.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 32 विकेट लिये. यह ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बुमराह की कप्तान में टीम ने पर्थ में खेले गये इस श्रृंखला के शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी.

बुमराह बनेंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान

गावस्कर ने ‘चैनल 7’ से कहा, ‘‘ वह (बुमराह) टीम का अगला कप्तान हो सकता है. वह जिम्मेदारी के साथ टीम का बढ़कर नेतृत्व करता है, उसकी छवि बहुत अच्छी है. उसमें कप्तान के गुण है और वह ऐसा व्यक्ति नहीं है तो आप पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाये.’’

इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘कभी-कभी आपके पास ऐसे कप्तान होते हैं जो आप पर बहुत दबाव डालते हैं. बुमराह को देखकर लगता है कि वह दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे वही करें जो उनका काम है. वह जिस काम के लिए राष्ट्रीय टीम में है वह काम करें लेकिन इसके लिए किसी पर दबाव नहीं डालते है.’’

बुमराह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन ने मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को एक तेज गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद की है.

बीजीटी में बुमराह ने किया कमाल

उन्होंने कहा, ‘‘ वह मिड-ऑफ, मिड-ऑन पर खड़े रहते है और तेज गेंदबाजों के लिए उनकी मौजूदगी फायदेमंद रहती है. वह गेंदबाजों से अपने विचार साझा करने के लिए तैयार रहते है. मुझे लगता है कि वह बिल्कुल शानदार थे और अपनी भूमिका बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं. अगर वह कप्तान बने तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा.’’

सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गये अंतिम टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बीच में चोटिल होने से पहले बुमराह ने 13.06 औसत और 28.37 की शानदार स्ट्राइक रेट से अपने विकेट निकाले थे. इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 162 रन के लक्ष्य को ज्यादा परेशानी के बिना हासिल कर लिया.

The post Jasprit Bumrah will become captain after Rohit sharma predict sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-will-become-captain-after-rohit-sharma-predict-sunil-gavaskar-1221635/feed/ 0
BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/#respond Wed, 08 Jan 2025 17:33:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221541 पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
Mohammad Kaif on Bumrah Captaincy: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. सीरीज के पहले मैच में बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान की भू्मिका में नजर आए और भारत ने उस मैच में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को लगातार मिल रही हार के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज है. जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है, मगर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इसके विरोध में है. कैफ ने बुमराह को कप्तान नहीं बनाने की बात कही है.

कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान बनाए जाने से तेज गेंदबाज पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिससे उनकी फिटनेस और लंबे समय तक खेल पर असर पड़ सकता है. कैफ ने केएल राहुल या ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की है.

कैफ ने एक्स पर क्या लिखा ?

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कैफ ने लिखा, बीसीसीआई को जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अतिरिक्त नेतृत्व की ज़िम्मेदारियां और पल की गर्मी में बह जाना चोटों का कारण बन सकता है और संभावित रूप से एक शानदार करियर को छोटा कर सकता है. सुनहरे मुर्गे को मत मारो.

चोटिल बुमराह के इंग्लैंड सीरीज में खेलने पर सस्पेंस

बुमराह सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, जो टीम के पास तैयारी का आखिरी मौका है, मगर चोट की वजह से बुमराह के इस सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/feed/ 0
ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:47:08 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221425 ICC TEST RANKINGS: जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में खुद को नंबर वन पर मजबूत कर लिया है. वहीं विराट कोहली की रैंकिंग में और गिरावट हुई है.

The post ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position appeared first on Cricket Country.

]]>
दुबई: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में अपनी बादशाहत जारी रखते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 908 रेटिंग से गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर कायम हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले बुमराह 907 अंक तक पहुंच गए थे. जो आईसीसी रैंकिंग में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ अंक हैं. बुमराह ने हालांकि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में दो विकेट लिए. लेकिन दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए. क्योंकि हालांकि पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके.

बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा एक पायदान के सुधार के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गए, वह टॉप 10 में बुमराह के साथ दूसरे भारतीय हैं.

जडेजा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के साथ संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर हैं. बोलैंड सिडनी में शानदार प्रदर्शन के बूते 29 पायदान के सुधार के साथ टॉप 10 में पहुंच गए हैं.

सिडनी में बोलैंड ने 10 विकेट (31 रन देकर चार विकेट और 45 रन देकर छह विकेट) झटके. उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रहा जिससे टीम एक दशक के इंतजार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी हासिल करने में सफल रही.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है, वह अंतिम टेस्ट में पांच विकेट की बदौलत दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हुए. दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा एक पायदान के लाभ से तीसरे स्थान पर पहुंचे जबकि चोटिल जोश हेजलवुड दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गए.

वहीं विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में और नुकसान हुआ है. वह ताजा आईसीसी रैंकिंग में तीन स्थान और नीचे खिसक गए हैं. कोहली अब 27वें पायदान पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली ने सिर्फ एक सेंचुरी लगाई. और वह 8 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने से आउट हुए.

ऋषभ पंत के दूसरी पारी में 33 गेंद में बनाये गये 61 रन से वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे और नौवें नंबर पर पहुंच गये जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना चौथा स्थान कायम रखा.

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पहली पारी में अहम शतक से तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए, उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 769 रेटिंग भी हासिल की. वहीं काइल वेरेने शानदार शतक से चार पायदान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए.

The post ICC TEST RANKINGS Jasprit Bumrah On TOP, Virat Kohli is Now on 27th Position appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-test-rankings-jasprit-bumrah-on-top-virat-kohli-is-now-on-27th-position-1221425/feed/ 0
ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/ https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/#respond Wed, 08 Jan 2025 06:18:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221371 जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा.

The post ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान appeared first on Cricket Country.

]]>
हार्दिक पंड्या को कभी भारतीय टीम के भविष्य का कप्तान माना जा रहा था. लेकिन धीरे-धीरे वह इससे दूर होते जा रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल टीम में उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टीम के कप्तान हैं. और रोहित अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. और जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न सिर्फ गेंद से कमाल का खेल दिखाया बल्कि पर्थ और सिडनी में टीम इंडिया की कप्तानी की उनके नाम की चर्चा भी खूब होने लगी है. अब खबर है कि बीसीसीआई बुमराह को उनके प्रदर्शन का इनाम देने का मन बना चुकी है. 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. बुमराह को यह प्रमोशन मिलने के मायने यह है कि न सिर्फ पंड्या बल्कि शुभमन गिल के लिए भी इंतजार जरा लंबा हो गया है.

The post ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/feed/ 0
Jasprit Bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award with pat cummins and Dane Paterson https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-nominated-for-icc-mens-player-of-the-month-award-with-pat-cummins-and-dane-paterson-1221259/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-nominated-for-icc-mens-player-of-the-month-award-with-pat-cummins-and-dane-paterson-1221259/#respond Tue, 07 Jan 2025 13:32:27 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221259 बुमराह ने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए, इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट में कुल 32 विकेट लिए.

The post Jasprit Bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award with pat cummins and Dane Paterson appeared first on Cricket Country.

]]>
Bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल में संपन्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के कारण मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दिसंबर 2024 महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया. बुमराह ने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट में कुल 32 विकेट लिए।

बुमराह पीठ में जकड़न के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में मेजबान टीम की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. बुमराह ने ब्रिसबेन और मेलबर्न में नौ-नौ विकेट चटकाए थे जिससे भारत मेजबान टीम को कड़ी चुनौती देने में सफल रहा था.

बुमराह की पैट कमिंस और डेन पेटरसन से टक्कर

जसप्रीत बुमराह को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पेटरसन से कड़ी चुनौती मिलेगी। कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3-1 से श्रृंखला जीती थी.

तेज गेंदबाज कमिंस ने दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 17.64 की औसत से 17 विकेट हासिल किए. कमिंस ने महीने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एडीडले में 57 रन पर पांच विकेट चटकाकर किया जिसकी मदद से मेजबान टीम 10 विकेट से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही. कमिंस ने मेलबर्न में 49 और 41 रन की उपयोगी पारियां भी खेलीं. वहीं पेटरसन ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दो टेस्ट में 16.92 के औसत से 13 विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी.

इनपुट- भाषा

The post Jasprit Bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award with pat cummins and Dane Paterson appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-nominated-for-icc-mens-player-of-the-month-award-with-pat-cummins-and-dane-paterson-1221259/feed/ 0
Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/#respond Tue, 07 Jan 2025 03:46:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221120 शोएब अख्तर यानी रावलपिंडी एक्सप्रेस की रफ्तार की दीवानगी काफी अलग थी. वह क्रिकेट की दुनिया के इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने अपनी रफ्तार से दुनियाभर के बल्लेबाजों में खौफ पैदा किया. और आज के दौर में बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने से डरते थे.

The post Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats appeared first on Cricket Country.

]]>
जसप्रीत बुमराह दुनिया के प्रीमियम तेज गेंदबाज हैं. और पाकिस्तान के शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं. बुमराह जहां आज बल्लेबाजों के लिए खौफ हैं वहीं अपने दौर में शोएब अख्तर रफ्तार से दुनियाभर के कई बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने की तरह थे.

89 वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा है बुमराह बनाम अख्तर का रिकॉर्ड

शोएब अख्तर ने अपने करियर में 163 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले और 247 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 4.76 का रहा. शोएब अख्तर ने अपना पहला वनडे 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में पल्लेकल में उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेला. आज हम आपको बताते हैं कि 89 वनडे इंटरनेशनल खेलने के बाद अख्तर और बुमराह का रिकॉर्ड कैसा दिखता है.

विकेट लेने में बुमराह जरा आगे

जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे मैचों में 23.55 के औसत से 149 विकेट लिए हैं. वहीं शोएब अख्तर ने 89 मैचों के बाद 21.52 के औसत से 146 विकेट हासिल किए थे.

बेस्ट बॉलिंग में भी मामला बराबर ही है

89 मैचों के बाद बुमराह का वनडे इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर छह विकेट है. वहीं 89 वनडे मैच खेलने के बाद अख्तर का बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर छह विकेट था.

पारी में पांच विकेट में अख्तर के हाथ बाजी

जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों के बाद 2 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वहीं शोएब अख्तर ने 89 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद 3 बार पारी में पांच विकेट लिए थे.

इकॉनमी रेट भी लगभग एक जैसी

जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी 89 वनडे मैचों के बाद 4.6 का है. वहीं शोएब अख्तर ने 89 वनडे मैचों के बाद 4.57 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी.

The post Jasprit Bumrah vs Shoaib Akhtar After 89 ODI Matches who has better stats appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-vs-shoaib-akhtar-after-89-odi-matches-who-has-better-stats-1221120/feed/ 0
Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/#respond Mon, 06 Jan 2025 09:06:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221004 Most Tet Wickets for India by Fast Bowlers: भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कई तेज गेंदबाज रहे हैं जो काफी सफल हुए हैं. हम आपको भारत के उन तेज गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट झटक चुके हैं. 1. कपिल देव भारतीय टीम के पूर्व कप्तान...

The post Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma appeared first on Cricket Country.

]]>
Most Tet Wickets for India by Fast Bowlers: भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कई तेज गेंदबाज रहे हैं जो काफी सफल हुए हैं. हम आपको भारत के उन तेज गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट झटक चुके हैं.

Kapil-dev

1. कपिल देव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. कपिल देव भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 227 पारियों में 434 विकेट झटके थे.

Ishant taking a Test wicket

2. इशांत शर्मा

भारतीय टीम के खिलाड़ी इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 105 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें इशांत ने 311 विकेट अपने नाम किए हैं.

Zaheer taking a Test wicket

3. जहीर खान

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने करियर में भारत के लिए 92 मुकाबले खेले थे. इनमें जहीर खान ने 311 विकेट अपने नाम किए थे.

Srinath taking a Test wicket in a Test match

4. जवागल श्रीनाथ

पूर्व भारतीय दिग्गज जवागल श्रीनाथ ने टीम इंडिया के लिए 67 मुकाबले खेले थे. इनमें श्रीनाथ ने 236 विकेट अपने नाम किए थे.

5. मोहम्मद शमी

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. शमी ने 64 टेस्ट में अब तक 229 बल्लेबाजों का शिकार किया है. वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

The post Most Test Wickets for india by fast bowlers Kapil dev ishant sharma appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-test-wickets-for-india-by-fast-bowlers-kapil-dev-ishant-sharma-1221004/feed/ 0
IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/#respond Mon, 06 Jan 2025 08:34:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221000 Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है. बुमराह रविवार को खत्म...

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है.

बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था. उन्होंने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 150 से ज्यादा ओवर फेंके.

बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के प्रमुख आयोजन के लिए तैयार रहे. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है.

20 फरवरी से भारत चैंपियंस ट्रॉफी का करेगी आगाज

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे. ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है.

यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था. अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पायेंगे या नहीं. इस श्रृंखला का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगा.

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/feed/ 0
Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/#respond Mon, 06 Jan 2025 04:00:16 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220932 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 समाप्त हो गई है. भारतीय टीम को इस सीरीज में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इस पूरी सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन किया.

The post Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 1-3 से हारा. भारत ने बस पर्थ में टेस्ट मैच जीता और उसके बाद ऐडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में उसे हार मिली. ब्रिसबेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा. इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई. बल्लेबाज असफल रहे. और यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही. लेकिन इस पूरी सीरीज में भारत के लिए अगर किसी एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा तारीफ की जाए तो वह जसप्रीत बुमराह रहे.

अकेले लड़ते रहे बुमराह

बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में परेशानियां खड़ी कीं. कई बार तो ऐसा लगा कि जैसे वह अकेले ही लड़ रहे हैं. इस पूरी सीरीज में उन्होंने 32 विकेट लिए. वह भारतीय टीम के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इस सीरीज में बुमराह ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए.

भारत के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 45 टेस्ट मैचों में 205 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2018 में केपटाउन में टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था. उनके 205 में से 153 SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) में लिए हैं. बुमराह ने इन देशों में 145 विकेट लिए हैं. अनिल कुबंले 141 विकेटों के साथ दूसरे और ईशांत शर्मा 130 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. शमी ने 123 और जहीर खान ने 119 विकेट सेना देशों में लिए हैं. महान कपिल देव ने 117 विकेट इन देशों में हासिल किए हैं.

SENA देशों में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय

जसप्रीत बुमराह अब SENA देशों में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चार बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वहीं इंग्लैंड में दो और साउथ अफ्रीका में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए हैं.

कपिल देव ने इन देशों में सात बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में पांच बार और दो बार इंग्लैंड में पारी में पांच विकेट लिए.

20 से कम की औसत से 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

भारतीय पेसर टेस्ट क्रिकेट 19.40 के औस औसत से टेस्ट क्रिकेट में 205 विकेट हासिल किए हैं. 200 के कम की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट लेने वाले वह इकलौते गेंदबाज हैं. वेस्टइंडीज के महान पेसर मैलकम मार्शल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 20.94, जोएल गार्नर 20.97 और कर्टली ऐम्ब्रोस ने भी 20.97 के औसत से 200 विकेट हासिल किए थे.

सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय पेसर

बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. उन्होंने अपने 44वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल कर लिया. कपिल देव ने अपने 50वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था.

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मुकाबलों में 200 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए थे. उन्होंने सिर्फ 37 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

विदेशी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

32 साल के बुमराह ने सीरीज में कुल 32 विकेट लिए. यह विदेशी धरती पर खेली गई सीरीज में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. बुमराह ने 1977-78 में बनाए महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा. बेदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 31 विकेट अपने नाम किए थे.

बीएस चंद्रशेखर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1977-78 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 28 विकेट लिए थे.

The post Jasprit Bumrah Made 5 Records in Border Gavaskar Trophy India vs Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/jasprit-bumrah-made-5-records-in-border-gavaskar-trophy-india-vs-australia-1220932/feed/ 0
BGT jasprit Bumrah is the toughest bowler I have ever faced said usman Khawaja https://www.cricketcountry.com/hi/news/bgt-jasprit-bumrah-is-the-toughest-bowler-i-have-ever-faced-said-usman-khawaja-1220830/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/bgt-jasprit-bumrah-is-the-toughest-bowler-i-have-ever-faced-said-usman-khawaja-1220830/#respond Sun, 05 Jan 2025 06:47:02 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220830 Usman Khawaja Praised Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके क्रिकेट करियर के सबसे कठिन गेंदबाज हैं, जिनका सामना उन्होंने किया है. बुमराह ने इस सीरीज में 5 मैचों में 32 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 13.06 की औसत और 28.37 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी...

The post BGT jasprit Bumrah is the toughest bowler I have ever faced said usman Khawaja appeared first on Cricket Country.

]]>
Usman Khawaja Praised Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके क्रिकेट करियर के सबसे कठिन गेंदबाज हैं, जिनका सामना उन्होंने किया है.

बुमराह ने इस सीरीज में 5 मैचों में 32 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 13.06 की औसत और 28.37 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की. उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता, हालांकि भारत 3-1 से सीरीज हार गया.

वह मेरे करियर के सबसे कठिन गेंदबाज

ख्वाजा ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, “मुझे बस बुमराह का सामना करना पड़ रहा था. अफसोस है कि वह चोटिल हो गए, लेकिन हमारे लिए यह राहत की बात थी. आज के विकेट पर उनका सामना करना बुरा सपना होता. जब हमने देखा कि वह मैदान पर नहीं हैं, तो हमें लगा कि अब हमारे पास मौका है. वह सबसे कठिन गेंदबाज हैं जिनका मैंने सामना किया है.”

उन्होंने युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के साथ बल्लेबाजी का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा, “मैंने कभी किसी को इतना आत्मविश्वासी नहीं पाया. वह एक ऐसा इंसान है जो अपनी बात मुस्कान के साथ कहता है, और यह काफी आकर्षक लगता है.”

हेड भी बने बुमराह के फैन

बुमराह के पीठ की समस्या के कारण तीसरे दिन गेंदबाजी नहीं करने पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी राहत मिली. बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने प्रसारकों से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि 15 लोग खुश थे कि बुमराह ने आज गेंदबाजी नहीं की. वह शानदार खिलाड़ी हैं और उनका प्रदर्शन अद्भुत था.”

हेड ने अपनी 34 रनों की नाबाद पारी और उस्मान ख्वाजा के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी के बारे में कहा, “इस साझेदारी से मुझे भरोसा हो गया कि हम लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं परिणामों की ज्यादा चिंता नहीं करता. बस अच्छा योगदान देना चाहता था. यह सीरीज काफी कठिन थी. पांच टेस्ट खेलना बड़ा मुश्किल भरा रहा. जो खिलाड़ी सभी पांच टेस्ट खेले, वे अब आराम का इंतजार कर रहे होंगे.”

ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया, ने कहा, “यह मैच अविस्मरणीय था. बेहतरीन भीड़ और शानदार माहौल. जब चार रन बाकी थे, तो मैं इसे खत्म करने का प्रयास करना चाहता था. पूरी सीरीज में जबरदस्त समर्थन मिला. यह एक शानदार अनुभव था.”

वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एबीसी स्पोर्ट से कहा कि वह पीठ की चोट के कारण काफी थके हुए हैं और श्रीलंका दौरे की तैयारी के लिए छह दिन का ब्रेक लेंगे.

उन्होंने यह भी बताया कि वह 12 जनवरी से शुरू होने वाली महिला एशेज सीरीज में कमेंट्री करेंगे, जिसमें उनकी पत्नी एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी. स्टार्क ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में यही होता है, हमें अपनी सीमा तक जाना पड़ता है. मैंने अपनी क्षमता से थोड़ा ज्यादा जोर लगा दिया.”

The post BGT jasprit Bumrah is the toughest bowler I have ever faced said usman Khawaja appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/bgt-jasprit-bumrah-is-the-toughest-bowler-i-have-ever-faced-said-usman-khawaja-1220830/feed/ 0