Jaiswal vs Sehwag: यशस्वी जायसवाल बनाम वीरेंद्र सहवाग- 18 टेस्ट मैचों बाद कौन है आगे, देखें आंकड़े
यशस्वी जायसवाल ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है. जायसवाल की तुलना अकसर वीरेंद्र सहवाग से होती है.
Yashasvi Jaiswal and Virender Sehwag News
यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में बल्ले से कमाल का खेल दिखाया. बाएं हाथ के इस ओपनर ने 1478 रन बनाए. वह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट (1556) के बाद दूसरे नंबर के बल्लेबाज रहे. जायसवाल ओपनर हैं और आक्रामक बल्लेबाज हैं. कई लोग उन्हें बाएं हाथ का वीरेंदर सहवाग भी कहते हैं. और इसी वजह से उनकी तुलना इस महान ओपनर से होती है. तो एक नजर डालते हैं कि शुरुआती 18 टेस्ट मैच बाद वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल के आंकड़े कैसे हैं.
डेब्यू मुकाबला
जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया. उन्होंने अभी तक अपने करियर में 18 टेस्ट मैचों की 29 पारी में बल्लेबाजी की है. बाएं हाथ के इस ओपनर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है. वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 में ब्लूफनटेन में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया. उन्होंने भी अपने पहले ही टेस्ट में सेंचुरी लगाई थी. सहवाग ने अपने पहले टेस्ट में नंबर छह पर बल्लेबाजी की थी.
रन और औसत
यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में कुल 1766 रन बनाए हैं. और उनका बल्लेबाजी औसत 55.18 का है. वहीं सहवाग ने शुरुआती 18 टेस्ट मैच बाद 1188 रन बनाए थे. और उनका बैटिंग औसत 40.96 का था. इसमें से 1478 रन तो उन्होंने इसी साल बनाए हैं. इस साल उनका बैटिंग औसत 54.74 का रहा है.
सेंचुरी और हाफ सेंचुरी
सहवाग ने अपने पहले 18 टेस्ट मैचों में चार संचरी और चार ही हाफ सेंचुरी लगाई थीं. वहीं जायसवाल 4 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं.
चौके और छक्के लगाने में कौन है आगे सहवाग या जायसवाल
सहवाग ने अपने करियर के पहले 18 टेस्ट मैचों में 182 चौके और 13 छक्के लगाए थे. वहीं 202 चौके और 39 छक्के लगाए हैं.
सर्वाधिक स्कोर और स्ट्राइक रेट
जायसवाल का सर्वाधिक स्कोर टेस्ट मैच में नाबाद 214 रन का है. वहीं पहले 18 टेस्ट मैच बाद वीरेंद्र सहवाग का सर्वाधिक स्कोर 147 रन था. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 65.96 का है वहीं सहवाग का करियर के पहले 18 टेस्ट मैच बाद स्ट्राइक रेट 69.71 का था.
सहवाग का करियर
वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेले. इसमें उन्होंने 180 पारियों में 8586 रन बनाए. सहवाग ने अपने करियर में 23 सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी लगाईं. उनके करियर का बल्लेबाजी औसत 49.34 का रहा. और करियर का स्ट्राइक रेट टेस्ट क्रिकेट में 82.23 का रहा. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है.