×

करुण नायर ने रचा इतिहास, बल्लेबाजी में बना डाला 'महारिकॉर्ड'

Karun Nair Create World Record: करुण नायर ने शुक्रवार को यहां विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश पर आठ विकेट की जीत दिलाने के दौरान बिना आउट हुए लिस्ट ए में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. करुण ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन के 2010 में...

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Jan 03, 2025, 06:37 PM (IST)
Edited: Jan 03, 2025, 06:37 PM (IST)

Karun Nair Create World Record: करुण नायर ने शुक्रवार को यहां विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश पर आठ विकेट की जीत दिलाने के दौरान बिना आउट हुए लिस्ट ए में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया.

करुण ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन के 2010 में बनाए गए 527 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण आखिरकार 112 रन पर आउट हो गए जिससे उनकी कुल संख्या 542 रन पर रुक गई. इससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया. इस सूची में अन्य खिलाड़ी जोशुआ वैन हीर्डन (512), फखर जमां (455) और तौफीक उमर (422) शामिल हैं.

यश राठौड़ ने भी जड़ा शतक

यह विजय हजारे ट्रॉफी में करुण का चौथा और लगातार तीसरा शतक था जिससे विदर्भ ने उत्तर प्रदेश के आठ विकेट पर 307 रन के स्कोर को 47.2 ओवर में हासिल कर लिया. यश राठौड़ ने 140 गेंद में नाबाद 138 रन बनाए जिससे विदर्भ ने दो विकेट पर 313 रन बनाकर जीत दर्ज की. करूण और यश ने दूसरे विकेट के लिए 228 रन की विशाल साझेदारी निभाई. इस जीत से विदर्भ पांच मैच में 20 अंक लेकर ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया. तमिलनाडु (14 अंक) दूसरे स्थान पर और उत्तर प्रदेश (14 अंक) से तीसरे स्थान पर है.

TRENDING NOW

भारत के लिए भी जड़ चुके हैं तिहरा शतक

आपको बता दें कि करुण नायर भारत के लिए भी टेस्ट फॉर्मेट में बल्ले से कमाल कर चुके हैं. करुण नायर भारत के लिए तिहरा शतक भी लगाया है. हालांकि इसके बाद उनका फॉर्म ठीक नहीं रहा और वह टीम से बाहर हो गए. करुण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. पिछले कुछ समय से करुण का जो प्रदर्शन रहा है वह लगातार अपने कमबैक के लिए तैयारी में लगे हुए हैं. करुण भारत के लिए 6 टेस्ट खेले हैं. इसमें उन्होंने 1 सेंचुरी के दमपर 374 रन बनाए हैं.